बदरी-केदार में भक्तों के लिए बनेंगी टेंट कॉलोनी, केदारनाथ में होगी 10 हजार बेड की व्यवस्था !
प्रदेश सरकार इस बार चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के रहने की सुविधा को देखते हुए टेंट कॉलोनी के निर्माण की योजना बना रही है। विशेष रूप से केदारनाथ धाम में टेंट कॉलोनी बनाकर पांच हजार बेड की व्यवस्था की जा रही है।
साथ ही सोनप्रयाग से लेकर केदारनाथ तक के बीच निजी व सरकारी भूमि पर पांच हजार क्षमता की टेंंट कॉलोनी का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार बदरीनाथ में शुरुआती चरण में कार्मिकों के रहने के लिए टेंट कॉलोनी का निर्माण किया जाएगा। आवश्यकता पडऩे पर यहां यात्रियों के लिए भी टेंट कॉलोनी बनाई जाएगी।
प्रदेश में चारधाम यात्रा में गत वर्ष रिकार्ड संख्या में यात्री आए थे। इस दौरान यात्रियों को चारधाम यात्रा मार्ग पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसे देखते हुए इस वर्ष सरकार ने चारधाम यात्रा में यात्री सुविधाओं को बढ़ाने का निर्णय लिया है।
यात्रियों क...








