Saturday, March 7News That Matters

Month: April 2023

अब कसेगा शिकंजा… UKSSSC  पेपर लीक के 200 से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे प्रतिबंधित  !

अब कसेगा शिकंजा… UKSSSC पेपर लीक के 200 से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे प्रतिबंधित !

उत्तराखण्ड
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का पेपर लीक का खुलासा होने के बाद एक-एक कर सचिवालय रक्षक भर्ती, वन दरोगा भर्ती और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में भी पेपर लीक के प्रकरण सामने आए थे।   उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के बाद अब पेपर लीक करने वाले 200 से अधिक अभ्यर्थियों को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) भी प्रतिबंधित करने जा रहा है। पुलिस ने इन अभ्यर्थियों की सूची आयोग को सौंप दी है। जल्द ही आयोग इन्हें नोटिस जारी करने जा रहा है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का पेपर लीक का खुलासा होने के बाद एक-एक कर सचिवालय रक्षक भर्ती, वन दरोगा भर्ती और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में भी पेपर लीक के प्रकरण सामने आए थे। आयोग ने इन भर्तियों को रद्द कर दिया था, जिनका आयोजन अब अप्रैल, मई और जून में कराने की योजना है। एसटीएफ ने मामले की जांच की थी, जिसमें न केवल अ...
वन आरक्षी परीक्षा में नकल कराने के षडयंत्र का खुलासा, कोचिंग संचालक सहित दो गिरफ्तार…

वन आरक्षी परीक्षा में नकल कराने के षडयंत्र का खुलासा, कोचिंग संचालक सहित दो गिरफ्तार…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड STF को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ ने वन आरक्षी परीक्षा में नकल कराने का षडयंत्र रचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए है। बताया जा रहा है कि दोनो नकल माफियाओं के खिलाफ मंगलौर थानें में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के संर्पक में आए अभ्यर्थियों से पूछताछ की जा रही है। 15 अभ्यर्थियों से नकल करवाने की एवज में  लिए पैसे मीडिया  रिपोर्टस के अनुसार रविवार को होने वाली वन आरक्षी परीक्षा में नकल करवाने की साजिश का एसटीएफ ने भंड़ाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ ने मामले में एक कोचिंग सेंटर संचालक और उसके दोस्त सहायक प्रोफेसर को हरिद्वार जिले के गुरूकुल नारसन से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने तकरीबन 15 अभ्यर्थियों से नकल करवाने की एवज में रकम ले ली थी। एसटीएफ ने आरोप...
आढ़त बाजार के बाद अब मच्छी बाजार को शिफ्ट करने की कवायद शुरू…

आढ़त बाजार के बाद अब मच्छी बाजार को शिफ्ट करने की कवायद शुरू…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जहां एक ओर स्मार्ट सीटी का काम जारी है। 100 साल से ज्यादा पुराना आढ़त बाजार शिफ्ट करने के प्रोजेक्ट पर तेजी से काम हो रहा है तो वहीं अब मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने पलटन बाजार के पास स्थित मच्छी बाजार को भी शिफ्ट करने की कवायद शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इसके लिए नई जगह तलाशी जा रही है। अति- आधुनिक मछली मार्केट बनाने की योजना पर काम चल रहा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजधानी में लंबे समय से मछली मार्केट शिफ्ट करने की मांग की जा चुकी है। लोगों का कहना है कि कालिका माता मंदिर के आसपास जितनी भी मांस-मछली की दुकानें हैं, उन्हें शिफ्ट किया जाना चाहिए। ऐसे में सीएम धामी सहित कई नेता इसे शिफ्ट करने की मांग की जा चुकी है। अब इसको शिफ्ट करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस कार्ययोजना पर तेजी से काम चल रहा है।  शहर में कई जगहें...
सीएम ने की जीएमवीएन जोशीमठ में आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा, दिए ये निर्देश…

सीएम ने की जीएमवीएन जोशीमठ में आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा, दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीएमवीएन जोशीमठ में आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रभावितों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद दी जा रही है। आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए अच्छे से अच्छा जो हो सकता वो किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ आपदा प्रभावितों के लिए सबसे अच्छा मुआवजा तय किया गया है। जो लोग मुवाअजा ले सकते हैं, उनको जल्दी से जल्दी मुवाअजा ले लेना चाहिए। ऐसे प्रभावित परिवार जिनके पास अपनी भूमि नही है उनके पुनर्वास के लिए भूमि चयन के बाद प्रीफेबरिकेटेड भवन तैयार किए गए है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने औली रोड में प्रीफैबरीकेटेड भवन निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण भी किया। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जोशीमठ आपदा राहत कार्यो की जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत अभी 167 परिवारों को राहत शिविरों में रखा गया है। प्रभावित भ...
उत्तराखंडः मौसम विभाग ने पांच जिलों में जताई बारिश की संभावना…

उत्तराखंडः मौसम विभाग ने पांच जिलों में जताई बारिश की संभावना…

उत्तराखण्ड
Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फ‍िर बदल सकता है। जहां पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम साफ है। धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा है। तो वहीं मौसम विभाग ने पांच जिलों में बारिश की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज 9 अप्रैल रविवार को प्रदेश के 05 पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना है। आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। वहीं कहीं कहीं बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। जबकि राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 10 से 12 अप्रैल तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। चढ़ता पारा लोगों को सता रहा है।...
सहायक लेखाकार परीक्षा 2022 स्थागित, अब इस दिन होगा एग्जाम…

सहायक लेखाकार परीक्षा 2022 स्थागित, अब इस दिन होगा एग्जाम…

उत्तराखण्ड
UKPSC Update:  उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग से बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि आयोग ने दिनांक 23.04.2023 को आयोजित की जाने वाली ” सहायक लेखाकार परीक्षा 2022 ” की एग्जाम डेट बदल दी है। अब ये पेपर सात मई को कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि आयोग ने 23 अप्रैल को आयोजित होने वाली सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा ईद के पर्व की प्रबल सम्भावना होने कारण स्थगित कर दिया गया है । प्रश्नगत परीक्षा की आयोजन दिनांक 07.05.2023 ( रविवार ) को नियत किया गया है । बताया जा रहा है कि परीक्षा के लिए औपबन्धिक रुप से अर्ह अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र ( Admit Card ) दिनाँक 27 अप्रैल , 2023 से आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in/ ukpsc.net.in से डाउनलोड कर सकते हैं । अभ्यर्थियों को डाक द्वारा पृथक से प्रवेश पत्र ( Admit Card ) प्रेषित नहीं किये जायेंगे।...
त्यूनी हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई, कई पर गिरी गाज, ये हुए निलंबित…

त्यूनी हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई, कई पर गिरी गाज, ये हुए निलंबित…

उत्तराखण्ड
देहरादून जिला मुख्यालय के सीमांत तहसील से जुड़े गेट बाजार त्यूणी के पास हुए भीषण अग्निकांड मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। इस हादसे में जहां चार मासूम बच्चियों की जिंदगी चली गई। तो वहीं में फायर ब्रिगेड से लेकर पुलिस-प्रशासन की गंभीर लापरवाही हर स्तर पर सामने आई है। इस दर्दनाक घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में जबरदस्त गुस्सा है। मामले में सीएम के निर्देश पर डीएम ने तहसीलदार त्यूनी एवं पटवारी रायगी क्षेत्र को निलंबित कर दिया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्य बाजार त्यूनी, तहसील त्यूनी में दो मंजिला आवासीय भवन में आगजनी की घटना पर राहत बचाव कार्यों में स्थानीय लोगों द्वारा सम्बन्धित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो एवं पटवारी की कार्यशैली पर जिलाधिकारी से शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित तहसीलदार को उपजिलाधिकारी त्यूनी की संस्तुति तथा राजस्व परिषद के अनुमोदन के क्...
केदारनाथ हेलीसेवा के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट से करानी होगी बुकिंग, जानें…

केदारनाथ हेलीसेवा के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट से करानी होगी बुकिंग, जानें…

उत्तराखण्ड
आगामी 25 अप्रैल को केदारनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है। ऐसे में भगवान केदारनाथ के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओ को हेली सेवाओं का लाभ लेने के लिये आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुकिंग करानी होगी। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा दी गयी है। हेली सेवा के नाम पर लोगों को ठगी से बचाने के लिए पुलिस ने इस बार बड़ा कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा भारतीय रेल की आईआरसीटीसी साइट को केदारनाथ हेली बुकिंग की जिम्मेदारी सौपीं है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने वीडियो संदेश के माध्यम से देशभर के लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि बीते कुछ वर्षों में हेली सेवा बुकिंग के नाम पर फ्रॉड हुआ है।फर्जी बुकिंग एजेंसी द्वारा श्रद्धालुओं की टिकट बुक कर दी जाती थी और बाद में उन्हें पता चलता था कि उनके टिकट बुक ही नही हुए है। उन्होंने कहा कि वह सभी देशवासियों को बताना चाहते है कि इस बार उत्तराख...
राष्ट्रीय स्तर की दो दिवसीय मैराथन प्रतियोगिता का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया शुभारंभ…

राष्ट्रीय स्तर की दो दिवसीय मैराथन प्रतियोगिता का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया शुभारंभ…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News:  उत्तराखंड स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन एवं स्काई रनिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में जोशीमठ में राष्ट्रीय स्तर की दो दिवसीय मैराथन प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ नरसिंह एवं नव दुर्गा मंदिर प्रांगण से मैराथन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को जोशीमठ औली में मैराथन सहित अन्य साहसिक और रोमांचक खेल प्रारंभ होने पर हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज जोशीमठ औली से हिमालयन मैराथन, फन रेस सहित अन्य खेलों का शुभारंभ होना हमारे लिए गौरव की बात है। हम लगातार उत्तराखंड में ऐसे कार्य, धरातल पर उतारने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे यहां के पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिले। उन्होंने जोशीमठ में इस भव्य आयोजन के लिए सभी आयोजकों एवं इसमें भाग लेने वाले देश विदेश के सभी खिलाड़ियों को भी ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं द...
तीन दिन बाद खुला बदरीनाथ हाईवे, पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने से आ रही हैं दिक्कतें  !

तीन दिन बाद खुला बदरीनाथ हाईवे, पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने से आ रही हैं दिक्कतें !

उत्तराखण्ड
पिछले तीन दिनों से हनुमान चट्टी के पास बंद बदरीनाथ हाईवे पर शनिवार से वाहनों की आवाजाही शुरु हो गई है। तीन दिनों से बदरीनाथ महायोजना की सामग्री ले जा रहे ट्रक भी बदरीनाथ धाम पहुंच गए हैं। हनुमान चट्टी से आगे बदरीनाथ हाईवे पर इन दिनों ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य चल रहा है। हनुमान चट्टी से करीब दो किलोमीटर आगे चट्टानी भाग की कटिंग की जा रही है, जिससे यहां मार्ग संकरा हो गया है। पांच अप्रैल को कटिंग के दौरान चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया था। जिससे यहां वाहनों की आवाजाही थम गई थी। हाईवे किनारे अटके बोल्डर बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा की तैयारियां भी धीमी पड़ गई थी। बीआरओ की मशीनों की तीन दिनों की मशक्कत के बाद शनिवार को हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। यहां अभी भी हाईवे किनारे बोल्डर अटके हुए हैं। जिन्हें हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई है।   बीआरओ की...