उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव की तैयारियों में सभी पार्टियां जुट गई, प्रभावी मतदाता सम्मेलनों पर फोकस
लखनऊ, निकाय चुनाव में वर्चस्व बनाने के लिए भाजपा चुनावी गणित के सामाजिक समीकरण को साधने में जुट गई है। इसी कड़ी में पार्टी ने शुक्रवार से नगर निगम क्षेत्रों में प्रभावी मतदाता सम्मेलनों का आयोजन शुरू कर दिया। सभी नगर निगम क्षेत्रों में प्रभावी मतदाता सम्मेलनों का यह सिलसिला 12 अप्रैल तक चलेगा।
विभिन्न जातियों, सामाजिक वर्गों पर केंद्रित इन सम्मेलनों के जरिये मतदाताओं को साधने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत मोदी-योगी सरकारों के मंत्रियों की फौज उतरेगी तो भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी इनमें सहभागी होंगे।यूं तो भाजपा ने ज्यादा से ज्यादा नगरीय निकायों में झंडा गाडऩे की योजना बनाई है लेकिन नगरीय निकायों की तीनों श्रेणियों में नगर निगम के चुनाव सर्वाधिक प्रतिष्ठापरक हैं। वर्ष 2017 में हुए निकाय चुनाव में भाजपा 16 में से 14 नगर निगमों में अपना परचम लहराने में कामयाब हुई थी।
मे...








