उत्तराखंड में अवैध मजारों के निर्माण का मामला सामने आया है. वन विभाग की जमीन पर जिम कार्बेट में बड़ी संख्या में मजारें नजर आ रही हैं. इस मामले पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अवैध अतिक्रमण जहां भी होगा उसे सख्ती से हटाया जाएगा.
उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट
सचिवालय में प्रदेश का पहला हेल्थ एटीएम स्थापित किया गया। हेल्थ एटीएम के जरिये एक बूंद खून से 30 सेकेंड के भीतर स्वास्थ्य संबंधी 72 तरह की जांच की जाएगी। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 6 हेल्थ एटीएम और 40 ट्रू नेट मशीनों का लोकार्पण किया।
सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि हेल्थ एटीएम स्थापित होने से जांच के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले पर्यटकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए यात्रा मार्गों पर हेल्थ एटीएम स्थापित किए जाएंगे। पिछले साल की तुलना में इस बार चारधाम यात्रा ज्यादा बड़ी होने वाली है। हर श्रद्धालु को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर सरकार का फोकस है।
कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) के तहत इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, यश बैंक, जेेके टायर ने हेल्थ एटीएम और ट्रू नेट मशीनें...
मनीष सिसोदिया ने जेल से देश के नाम चिट्ठी लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पढ़े लिखे होने का सवाल उठाया है। सिसोदिया ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि प्रधानमंत्री का कम पढ़ा लिखा होना देश के लिए बेहद खतरनाक ह। सिसोदिया ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी विज्ञान की बातें नहीं समझते, वे शिक्षा का महत्व नहीं समझते। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने 60,000 स्कूल बंद किए। भारत की तरक्की के लिए पढ़ा लिखा पीएम होना बेहद जरूरी है।
सिसोदिया ने लिखा, 'आज हम 21वीं सदी में जी रहे हैं। दुनिया भर में विज्ञान और टेक्नॉलॉजी में हर रोज नई तरक्की हो रही है। सारी दुनिया ऑफिशियल इंटेलिजेंस की बात कर रही है। ऐसे में जब में प्रधानमंत्री को ये कहते हुए सुनाता हूं कि गंदे नाले में पाइप डालकर उसकी गंदी गैस से चाय या खाना बनाया जा सकता है, तो मेरा दिल बैठ जाता है। क्या नाली की गंदी गैस से चाय या खाना बनाया जा सकता है? नहीं।...
देहरादून : आइसीएसई बोर्ड कक्षा दो की अंग्रेजी विषय की किताब में प्रकाशित अब्बू-अम्मी चैप्टर की सत्यता की भौतिक जांच देहरादून स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) करेगा.
इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून (सीईओ) प्रदीप कुमार रावत ने जिलाधिकारी सोनिका की ओर से प्राप्त हुए विवादित चैप्टर और छात्र के माता-पिता की शिकायत पत्र गुरुवार को डायट के प्राचार्य राकेश जुगरान को सौंप दिए हैं।
डायट इस चैप्टर का भौतिक सत्यापन से लेकर प्रकाशन की तकनीकी जानकारी जुटाकर इसकी रिपोर्ट सीईओ को देगा। बताते चलें कि बीते चार अप्रैल को देहरादून निवासी मनीष मित्तल ने जिलाधिकारी देहरादून सोनिका से शिकायत की। जिसमें बताया कि उनका बेटा सात साल का है और शहर की एक आइसीएसई बोर्ड के स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता है।
मदर-फादर की जगह अम्मी-अब्बू लिखा गया
अंग्रेजी विषय की गुलमोहर-दो नाम की पु...
विकासनगर में घर में लगी आग : भीषण अग्निकांड में बृहस्पतिवार को चार मासूम जल कर राख हो गए। परिजनों को उनके शव तक नसीब नहीं हुए। आग का मंजर बेहद खौफनाक था। स्थिति यह थी कि कोई भी आग की लपटों में घिरे मासूमों को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। हर कोई भीषण आग के आगे बेबस नजर आया।
बच्चों को न बचा पाने का दर्द स्थानीय लोगों की आंखों में साफ दिखाई दिया। शाम करीब चार बजे अचानक तेज धमाके के साथ मकान में आग भड़क गई। पहले धमाके की आवाज करीब 200 मीटर तक सुनाई दी। आशंका जताई जा रही है कि यह धमका घरेलू गैस सिलिंडर फटने के कारण हुआ, जिसकी वजह से चंद मिनटों में मकान के सबसे ऊपर की मंजिल भीषण आग की चपेट में आ गई।
देखते ही देखते दूसरा धमका हो गया। इससे पहले की लोग मदद करने की हिम्मत जुटाते तीसरा धमका भी हो गया। चौथे धमाके के साथ पूरा त्यूनी बाजार दहल गया। हर कोई धमाकों की आवाज सुनकर घटना स्थल की ओर दौड़...
नई दिल्ली. केरल, दिल्ली और कई अन्य उत्तरी राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और यूपी में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में तेज उछाल देखा गया. इसके कारण पिछले साल 22 सितंबर के बाद पहली बार भारत में दैनिक कोविड-19 संक्रमण का आंकड़ा पिछले दिन से 20 फीसदी से ज्यादा बढ़ गया और 5,000 को पार कर गया. गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने बुधवार को 5,335 नए कोविड मामले दर्ज किए. जिसमें केरल में मामलों की संख्या सबसे ज्यादा 1,912 थी. इसके साथ ही महाराष्ट्र (2), कर्नाटक (2), केरल (1) और पंजाब (1) से छह ताजा कोविड मौतें दर्ज की गईं.
दैनिक मामलों का सात दिनों में दोगुना होने का सिलसिला जारी है. पिछले हफ्ते (30 मार्च-5 अप्रैल) में भारत ने 26,361 नए मामले दर्ज किए थे, जो पिछले सात दिनों (13,274) में रिपोर्ट की गई संख्या से दोगुना है. पिछले सात दिनों में...
आम जन मानस की शिकायतों/समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में प्रत्येक माह आयोजित होने वाले तहसील दिवसों का रोस्टर हुआ जारी। जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद की तहसीलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले तहसील दिवसों का रोस्टर जारी किया गया है।
बताया जा रहा है कि तहसील दिवस प्रत्येक प्रत्येक माह के प्रथम अथवा तृतीय मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर निर्देश दिए है कि समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उक्त तहसील दिवसों में अनिवार्य रूप से स्वयं प्रतिभाग करेंगे।
जानें कहां किस दिन होगा तहसील दिवस
दिनांक 16 मई, 2023 को तहसील जाखणीधार (स्थान रा.इ.का. जाखणीधार)
, दिनांक 06 जून, 2023 को तहसील प्रतापनगर (स्थान खण्ड विकास कार्यालय),
दिनांक 04 जुलाई, 2023 को उप तहसील पावकीदेवी,
दिनांक 01 अगस्त, 2023 को तहसील कण्डीसौड़,
दिनांक 05 सितम्बर, 2023 को तहसील बालग...
उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर जारी है। तेज रफ्तार ने आज एक सात साल के मासूम का जीवन लील लिया है। बताया जा रहा है कि नैनीताल जिले के रामनगर में आज स्कूल से घर लौट रहे मासूम को बस ने रौंद दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया तो वहीं गुस्साएं ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा गुरुवार दोपहर को रामनगर कोवताली क्षेत्र के सुंदरखाल क्षेत्र में नेशनल हाईवे 309 पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक मासूम गुरुवार दोपहर को वो बस में सवार होकर घर की ओर आ रहा था। इसी बीच जैसे ही वो बस के उतरकर अपने घर की तरफ जाने लगा तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने उसे कुचल दिया। आनन-फानन में परिजन बच्चे को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
मृतक की पह...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में जे के टायर लिमिटेड कम्पनी तथा यस बैंक द्वारा सीएसआर के तहत लगाये गये हैल्थ एटीएम का लोकापर्ण किया। यस बैंक द्वारा सचिवालय डिसपेंसरी, विधान सभा डिसपेंसरी तथा टनकपुर चिकित्सालय में एक-एक हैल्थ एटीएम स्थापित किये गये हैं। इसके साथ ही जे0 के0 टायर कम्पनी द्वारा पुलिस लाइन, जे0एल0एन0 जिला चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय नैनीताल, सयुंक्त चिकित्सालय टनकरपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जसपुर, उप जिला चिकित्सालय, रानीखेत, अल्मोड़ा में एक-एक हैल्थ एटीएम स्थापित किये गये हैं।
ये जांच होगी मुफ्त
इन 09 हैल्थ एटीएम के माध्यम से आम जनमानस द्वारा स्वयं अपने विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए जा सकेंगे, इनमें हीमोग्लोबिन, टीएलसी एण्ड डीएलसी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, युरिक ऐसिड, कॉलेस्ट्रॉल, एचबीएसी, ब्लड गु्रप, लिपिड प्रोफाइल, ट्राईगिलसाइड, लाइकोप्रोटिन, प्रेगन...
Dehradun News: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में देहरादून में यातायात संकुलन को कम करने को लेकर यूनिफाइड मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (UMTA) की बैठक ली। मुख्य सचिव के पूर्व के आदेशों के क्रम में शहर के यातायात संकुलन कम करने की दिशा में लगातार अनुश्रवण प्रणाली की देखरेख के लिए यूनिफाइड मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी (UMTA) पाक्षिक रूप से बैठक आयोजित करायी जाएगी।
मुख्य सचिव ने कहा कि यातायात संकुलन को कम करने के लिए आमजन का पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर विश्वास जगाने के साथ ही यातायात नियमों का पालन कराया जाना भी आवश्यक है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने के साथ ही नियमितता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि एक समान योजना कहीं कारगर साबित नहीं होगी, किसी भी योजना के लिए एरिया स्पेसिफिक प्लान तैयार किया जाना चाहिए। यातायात व्यवस्था के लिए भी यही आवश्यक है, कि एरिया स्पेसिफिक ...