उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस भर्ती परीक्षा को किया निरस्त, लिया ये फैसला…
युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज अभियंत्रण सेवा परीक्षा 2021 को निरस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि आयोग ने बैठक में उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा 20-21 एवं उत्तराखंड सम्मिलित राज अभियंत्रण सेवा परीक्षा 2021 के संबंध में कई निर्णय लिए गए हैं ।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा 20 से 21 के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के पत्र द्वारा प्रश्नगत परीक्षा में 9 छात्रों के नकल करने की पुष्टि हेतु भी सूचित किया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार की उपरोक्त आख्या के बाद विचार के फलस्वरूप राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा 20 से 21 को निरस्त किया गया है। उक्त अतिरिक्त यह भी निर्णय लिया गया कि प्रश्न परीक्षा पूर्व में जारी विज्ञापन दिनांक 1 -9- 2021 तक उपक्रम में जारी विज्ञप्ति दिनांक 20-9- 21 एवं 17-1-22 के ...








