Friday, March 6News That Matters

Month: April 2023

देहरादून एसएसपी ने की बड़ी कार्रवाई, इन्हें किया लाइन हाजिर…

देहरादून एसएसपी ने की बड़ी कार्रवाई, इन्हें किया लाइन हाजिर…

उत्तराखण्ड
देहरादून एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि आज पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुंवर द्वारा प्रेमनगर प्रभारी को लाईन हाज़िर किया गया है। देखें किसे मिली क्या जिम्मेदारी.. बताया जा रहा है कि एसएसपी ने प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट को लाइन हाज़िर कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इसी के साथ उनके स्थान पर एसआईएस शाखा के उप निरीक्षक पी0 डी0 भट्ट को अगले आदेश तक प्रेमनगर का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं जाखन चौकी प्रभारी थाना राजपुर उप निरीक्षक नापु० सुनील नेगी को लाइन हाज़िर किया गया तथा उप निरीक्षक सुमेर सिंह चौकी प्रभारी कुठालगेट को चौकी प्रभारी जाखननियुक्त किया गया।...
सीएम धामी और पीएम मोदी के बीच कई मुद्दों को लेकर होगी बातचीत…

सीएम धामी और पीएम मोदी के बीच कई मुद्दों को लेकर होगी बातचीत…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी रविवार दो अप्रैल को दिल्ली दौरे पर है। दिल्ली में सीएम धामी सोमवार 3 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान सीएम धामी और पीएम मोदी के बीच कई मुद्दों को लेकर बातचीत होगी। इस दौरान उनका केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का कार्यक्रम है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री धामी और पीएम मोदी आने वाले दिनों में प्रदेश भाजपा के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करेंगे। आने वाले दिनों में उत्तराखंड में भाजपा विधायकों, सांसदों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाना है। जिसमें पीएम मोदी वर्चुअली जुड़कर विधायकों और सांसदों को जीत का मंत्र देंगे। वहीं बताया जा रहा है कि सीएम धामी  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीएम मोदी को चारधाम यात्रा से जुड़ी तैयारियों की जानकारी देने के साथ ही उन्हें उत्तराखंड आने का न्योता देंगे। साथ ही सीएम...
प्रदेश में नई आबकारी नीति के तहत आज से शराब सस्ती, देखें नए रेट…

प्रदेश में नई आबकारी नीति के तहत आज से शराब सस्ती, देखें नए रेट…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: प्रदेश में नई आबकारी नीति के तहत आज से शराब सस्ती हो गई है। शराब के दाम प्रति बोतल 100 से 300 रुपये तक कम हो गए है।  नई आबकारी नीति की नई कीमतों में देसी शराब को कोई रियायत नहीं मिली है देसी शराब अपनी पूर्ववर्ती कीमतों पर ही बिकेगी। बताया जा रहा है कि वेट व अधिभार में कमी की गई है इस वजह से कीमतें कम हुई है जबकि कोटा बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आज 1 अप्रैल है आज से नया वित्त वर्ष शुरू हो रहा है जिसके तहत कई चिजों के दामों में बदलाव आया है। धामी सरकार की नई आबकारी नीति तहत अब से प्रदेश में बिकने वाली रेगुलर ब्रांड की शराब की कीमतों में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुकाबले प्रति बोतल 20 रुपये से ज्यादा का अंतर नहीं होगा। जबकि पहले ये अंतर बहुत ज्यादा था। आबकारी आयुक्त हरिचंद्र सेमवाल के मुताबिक इस संबंध में डीएम को निर्देश दिए हैं। ये होंगे नए रेट 8:00 पीएम की...
पूर्व बीजेपी नेता संजय धारीवाल गिरफ्तार, चार लाख की नगदी सहित ये सब हुआ बरामद…

पूर्व बीजेपी नेता संजय धारीवाल गिरफ्तार, चार लाख की नगदी सहित ये सब हुआ बरामद…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के बहुचर्चित यूकेएसएससी पेपर लीक मामले में एसआइटी ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि एसआइटी ने फरार चल रहे पूर्व बीजेपी नेता संजय धारीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से सवा चार लाख की नकदी और दो ब्लैंक चेक बरामद हुए हैं। साथ ही अभ्यर्थियों को नकल वाले स्थान और परीक्षा केंद्र तक लाने ले जाने में इस्तेमाल वाहन भी बरामद हुए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  पटवारी और JE/AE पेपर लीक मामले में एसआईटी जांच टीम को जिस आरोपी की तलाश थी, वो पूरी हो गई। परीक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी संजय धारीवाल को कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के नारसन से एसआईटी टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सरेंडर की कोशिश में था। लेकिन इससे पहले ही एसआईटी ने उसे धर दबोचा है। बता दें कि संजय धारीवाल पूर्व भाजपा नेता थे और पेपर लीक मामले में फरार चल रहे थे। गौरतलब है कि आरोपि...
दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर दर्दनाक हादसों में दो युवकों की मौत, चार घायल…

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर दर्दनाक हादसों में दो युवकों की मौत, चार घायल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में हादसे थम नहीं रहे है। बड़े हादसे की खबर दिल्ली-हरिद्वार हाईवे से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहा अलग-अलग जगह सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हरियाणा के पानीपत जिला निवासी तीन लोग शुक्रवार की रात कार से हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही कार बाईपास पर खटका गांव के पास पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए जबकि एक की मौत हो गई। वहीं शनिवार सुबह नगला इमरती गांव के पास हरियाणा के सोनीपत निवासी लोगों की कार आगे जा रहे  वाहन से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि अन्य घायल हो गए है। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान दीपक निवासी पूटरा, जिला पानीपत हरियाणा, योगेश निवासी पानीपत के रूप में हुई...
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर की कीमतों में भारी कटौती, देखें नए रेट…

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर की कीमतों में भारी कटौती, देखें नए रेट…

उत्तराखण्ड
बढ़ती महंगाई के बीच आमजन के लिए राहतभरी खबर है। गैस सिलेंडर के दामों में कटौती हुई है। पेट्रोलियम और तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में माह के पहले दिन कटौती की है। बताया जा रहा है कि एलपीजी सिलेंडर पर की कीमतों में 91.50 रुपए की कटौती की गई है। ये कटौती कमर्शियल सिलेंडर में की गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर की कीमतों में 91.50 रुपए की कटौती की गई है। इस कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर का दाम 2,028 रुपए हो गया है। हालांकि घरेलू रसोई गैस के दामों को कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले एक साल में सिर्फ दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 225 रुपये की कमी की गई है। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में गैस सिलेंडर के दामों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसमें सबसे ज्यादा असर कमर्शियल गैस सिलेंडरों में ...
देहरादून एसएसपी ने इन दरोगाओं के तबादले पर लगाई रोक, बताई जा रही ये वजह…

देहरादून एसएसपी ने इन दरोगाओं के तबादले पर लगाई रोक, बताई जा रही ये वजह…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने पूर्व में किए 09 दरोगाओं के तबादले पर रोक लगा दी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आईजी गढ़वाल की ओर से  बीते सोमवार को 15 दरोगाओं के तबादले किए गए थे। इन  दरोगाओं को 31 मार्च तक रिलिव करना था। जिसमें देहरादून के भी नौ दरोगा शामिल थे। लेकिन दून के दरोगाओं के तबादलों पर एसएसपी / डीआईजी ने रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि एसएसपी ने दरोगाओं की कमी का हवाला देते हुए नए दरोगा आने तक रिलीव करने से मना कर दिया। इनका हुआ था तबादला  भुवन पुजारी को देहरादून से पौड़ी, जगत सिंह को देहरादून से उत्तरकाशी, सयद्दुल बहार को देहरादून से पौड़ी, अनीता को देहरादून से पौड़ी, पंकज कुमार को देहरादून से चमोली, नरेंद्र पुरी को देहरादून से चमोली, किशन देवरानी को देहरादून से चमोली, मोहम्मद यासीन...
सीएम धामी ने की विभागों के कार्यों की समीक्षा, दिए ये निर्देश…

सीएम धामी ने की विभागों के कार्यों की समीक्षा, दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सचिवालय में सशक्त उत्तराखण्ड @25 के अन्तर्गत विभागों की कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि 2025 के लिए लक्ष्य के सापेक्ष जो भी कार्य किये जा रहे हैं, उनको पूर्ण करने के लिए समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। जिन क्षेत्रों में राज्य के राजस्व वृद्धि में शीघ्रता परिलक्षित है, उन क्षेत्रों को प्राथमिकता पर रखा जाए। सभी विभाग दीर्घकालिक एवं अल्पकालिक कार्ययोजना के साथ कार्यों को पूरे मनोयोग के साथ धरातल पर लाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 01 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो चुका है। सभी विभागों की जल्द ही 31 मार्च 2024 तक की कार्ययोजना, लक्ष्य एवं राजस्व वृद्धि के लिए विभागों द्वारा क्या प्रयास किये जा रहे हैं, इसकी समीक्षा की जायेगी। राज्य के पर्वतीय जनपदों की आय में वृद्धि के लिए इस क्षेत्र में लोगों...
मसूरीः कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आपदाग्रस्त क्षेत्र का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

मसूरीः कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आपदाग्रस्त क्षेत्र का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज मसूरी पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बीते शुक्रवार को मसूरी में भारी बारिश के चलते हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा इस मामले में संबंधित होटल मालिक से बातचीत की गई है और प्रभावितों का जितना नुकसान हुआ है उन्हे उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी मॉल रोड़ के सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को मंत्री गणेश जोशी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने मॉल रोड़ के सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को 15 अप्रैल तक मसूरी के मॉल रोड़ में चल रहे सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों किसी भी हालत में पर...
गोल्डन कार्ड में अब आयुष पद्धति से हो सकेगा इलाज, शासनादेश जारी…

गोल्डन कार्ड में अब आयुष पद्धति से हो सकेगा इलाज, शासनादेश जारी…

उत्तराखण्ड
BREAKING: धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि अब प्रदेश में स्वास्थ्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड में अब आयुष पद्धति से इलाज हो सकेगा। आयुष पद्धति इलाज को भी सम्मिलित किए जाने का शासनादेश जारी कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने यह आदेश जारी किए। जिसके बाद  अब आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, नेचुरोपैथिक पद्धति से उपचार कराने वाले कार्मिक भी राज्य सरकार की गोल्डन कार्ड योजना के अंतर्गत लाभान्वित हो सकेंगे । गौरतलब है कि अभी तक केवल एलोपैथिक पद्धति से उपचार को ही गोल्डन कार्ड में सम्मिलित किया गया था। देखें आदेश BREAKING: धामी सरकार का बड़ा फैसला, ये आदेश हुआ जारी, इन्हें मिलेगा लाभ, देखें… pic.twitter.com/EKUKTmEsiD — uttarakhand news (@SKhanbrain) April 1, 2023  ...