Friday, March 6News That Matters

Month: April 2023

सीएम धामी का दो अप्रैल का दिल्ली दौरा तय, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात…

सीएम धामी का दो अप्रैल का दिल्ली दौरा तय, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल दिल्ली दौरे पर जाने वाले है। बताया जा रहा है कि सीएम धामी का दो अप्रैल का दिल्ली दौरा तय किया गया है। वह  दिल्ली में 3 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। सीएम का ये दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।  सीएम पीएम मोदी से कई बड़े मुद्दों पर चर्चा करने वाले है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पीएम मोदी आने वाले दिनों में प्रदेश भाजपा के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करेंगे। आने वाले दिनों में उत्तराखंड में भाजपा विधायकों, सांसदों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाना है। जिसमें पीएम मोदी वर्चुअली जुड़कर विधायकों और सांसदों को जीत का मंत्र देंगे। इस कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी हिस्सा लेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम धामी  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धा...
मौसम विभाग ने बताया- इन इलाकों में सामान्य से ज्यादा रहेगा तापमान, इस साल खूब सताएगी गर्मी !

मौसम विभाग ने बताया- इन इलाकों में सामान्य से ज्यादा रहेगा तापमान, इस साल खूब सताएगी गर्मी !

दिल्ली
इस साल अप्रैल से जून के बीच देश के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से गर्मी ज्यादा रहेगी। अप्रैल महीने में बारिश सामान्य रहेगी। वहीं पूर्वी और उत्तर पूर्वी इलाकों में बारिश सामान्य से थोड़ी कम रहने का अनुमान है।   मौसम विभाग की माने तो इस साल गर्मी खूब सताएगी। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल अप्रैल से जून के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। हालांकि उत्तर पूर्वी राज्यों और दक्षिण के पठार इलाके में तापमान सामान्य ही रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल केंद्रीय, पूर्वी और उत्तर पश्चिम भारत में भी लू ज्यादा दिनों तक चलेगी। इस साल ज्यादा सताएगी गर्मी एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मौसम विभाग के निदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और हरियाणा में चलने वाली लू के दिनों और उसके प्रभा...
एसबीआई को 95 करोड़ रुपये का चूना लगाने के मामले में ईडी ने की कार्रवाई !

एसबीआई को 95 करोड़ रुपये का चूना लगाने के मामले में ईडी ने की कार्रवाई !

दिल्ली
ईडी ने कहा कि देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के साथ करीब 95 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। नाथ के खिलाफ धन शोधन का मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से दायर कम से कम चार प्राथमिकियों और आरोपपत्रों से उपजा है। इसके अलावा मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की ओर से भी आरोपी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था।   प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ 95 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में धनशोधन रोधी कानून के तहत कोलकाता के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।   एजेंसी ने एक बयान में कहा कि कौशिक कुमार नाथ को 30 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और कोलकाता में एक विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने उन्हें 10 अप्रैल तक ईडी की हिरासत में भेज दिया। इसमें कहा गया है कि नाथ ने 'जाली और मनगढ़ंत' दस्तावेज जमा कर भारतीय स्टेट ...
ग्रीष्मकाल के लिए खुले गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट, पर्यटकों और पर्वतारोहियों का इंतजार हुआ खत्म !

ग्रीष्मकाल के लिए खुले गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट, पर्यटकों और पर्वतारोहियों का इंतजार हुआ खत्म !

उत्तराखण्ड
पर्यटकों और पर्वतारोहियों का इंतजार खत्म हुआ। ग्रीष्मकाल के लिए गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट खोल दिए गए हैं।  गंगोत्री हिमालय में 40 से अधिक पर्वत चोटियां हैं। इसके अलावा पार्क क्षेत्र में स्थित गोमुख तपोवन ट्रैक, केदारताल, सुंदरवन, नंदनवन, वासुकीताल, जनकताल ट्रैक के साथ गरतांग गली भी आकर्षित करते हैं।   गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट आज  शनिवार एक अप्रैल को ग्रीष्मकाल के खुल गए हैं। पार्क के गेट खुलने के बाद यहां पर्वतारोहण और पर्यटन गतिविधियां भी तेज होने की उम्मीद है। दरअसल, गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट प्रत्येक वर्ष शीतकाल में 30 नवंबर को बंद कर दिए जाते हैं, जिसके बाद ग्रीष्मकाल में एक अप्रैल को खोले जाते हैं। पहले दिन यहां नेलांग घाटी के भ्रमण के लिए चार पर्यटक पहुंचे। गंगोत्री हिमालय में 40 से अधिक पर्वत चोटियां हैं। इसके अलावा पार्क क्षेत्र में स्थित गोमुख तपोवन ट्रैक, केदार...
अमृतपाल ने पुलिस को चकमा देने के लिए रची थी ये साजिश !

अमृतपाल ने पुलिस को चकमा देने के लिए रची थी ये साजिश !

Punjab
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस को रोजाना नई जानकारी सामने आ रही हैं। और खुद दूसरे रास्ते से निकल गया, ताकि सही लोकेशन पता न चल सके। इसके साथ ही अमृतपाल सिंह के संग उसके पुराने साथी जुड़ गए हैं, एक एप के जरिए यह लोग आपस में संपर्क में है। वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। पुलिस लगातार छापामारी कर रही है लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। उधर, अमृतपाल को लेकर नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। होशियारपुर के धार्मिक स्थल से फरार हुए अमृतपाल सिंह और पपलप्रीत सिंह अलग-अलग हो गए हैं। इसके साथ ही अमृतपाल सिंह के संग उसके पुराने साथी जुड़ गए हैं, एक एप के जरिए यह लोग आपस में संपर्क में है। 29 मार्च दोपहर के बाद दोनों ने एक दूसरे का साथ छोड़ दिया था। अमृतपाल सिंह और पपलप्रीत सिंह अलग क्यों हुए, इस बात को जानकर एजेंसियां ख...
अप्रैल महीने में कुल 15 दिन रहेंगे बैंक बंद, तुरंत निपटा लें अपने जरूरी काम #ucn

अप्रैल महीने में कुल 15 दिन रहेंगे बैंक बंद, तुरंत निपटा लें अपने जरूरी काम #ucn

उत्तराखण्ड
हर महीने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को जारी करता है। इसी कड़ी में उसने अप्रैल महीने में पड़ने वाली बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को जारी कर दिया है। अप्रैल महीने में कई महत्वपूर्ण त्योहार आ रहे हैं। ऐसे में आने वाले महीने में कुल 15 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। अगर आपके पास बैंकों से जुड़ा कुछ जरूरी काम है। ऐसे में आपको उस काम को जल्द से जल्द करा लेना चाहिए। अगर आप अप्रैल महीने में अपने बैंक से जुड़े कुछ जरूरी काम कराने जा रहे हैं। इस स्थिति में आपको अप्रैल महीने में पड़ने वाली बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को जरूर देखना चाहिए। रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुसार निजी और सरकारी बैंक अप्रैल महीने में कुल 15 दिन बंद रहेंगे। गौरतलब बात है कि 15 दिनों की छुट्टियों में कुछ स्थानीय अवकाश हैं, बल्कि कुछ दिन पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.   अप्रैल बैंक अवकाश सूची 2023 ...
उत्तराखण्ड: बिजली-पानी-दवा महंगी और शराब सस्ती.. आज से कई बदलाव… जान लें सोने के आभूषणों से जुड़ा ये नियम !

उत्तराखण्ड: बिजली-पानी-दवा महंगी और शराब सस्ती.. आज से कई बदलाव… जान लें सोने के आभूषणों से जुड़ा ये नियम !

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में आज से कई बदलाव लागू होंगे। बिजली-पानी-दवा महंगी हो गई है जबकि शराब सस्ती की गई। उत्तराखंड के 24 लाख बिजली उपभोक्ताओं को एक अप्रैल से जोर का झटका लगा है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में 9.64 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है।   चार लाख बीपीएल उपभोक्ताओं की बिजली दरों में पांच साल के बाद 10 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। आयोग ने समय से बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को पहले के मुकाबले ज्यादा छूट का प्रावधान भी किया है।  आयोग ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए भी बिजली की दरें बढ़ाई हैं। वहीं, फिक्स चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया है।   दून अस्पताल, मंडी में सुविधाएं ऑनलाइन दून अस्पताल में ओपीडी पर्चे, जांच, वार्ड में भर्ती मरीजों का डिस्चार्ज भी ऑनलाइन होगा। वहीं, देहरादून कृषि उत्पादन मंडी समिति के कार्य भी ऑनलाइन होंगे। दून संभाग में बुकिंग पर ...
वित्त वर्ष के पहले दिन बड़ी राहत, रसोई गैस की कीमत में लगभग 100 रुपये की कटौती !

वित्त वर्ष के पहले दिन बड़ी राहत, रसोई गैस की कीमत में लगभग 100 रुपये की कटौती !

दिल्ली
नई दिल्ली. वित्त वर्ष 2024 के पहले दिन रसोई गैस की कीमत (LPG Cylinder Price) में 92 रुपये की कटौती कर दी गई है. हालांकि, यह बदलाव केवल कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत पर किया गया है. घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के गैस सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. गौरतलब है कि सरकार ने मार्च में कमर्शियल रसोई गैस की कीमतों में 350 रुपये की बढ़ोतरी की थी और इसमें से अब 92 रुपये घटा दिए गए हैं. कमर्शियल गैस सिलिंडर में एलपीजी का वजन 19 किलोग्राम होता है. इस बदलाव के बाद देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी 2028 रुपये, कोलकाता में 2132 रुपये, मुंबई में 1980 रुपये और चेन्नई में 2192.50 रुपये हो गई है. वहीं, घरेलू गैस की कीमतें पिछले महीने की ही तरह जस की तस बनी हुई हैं. दिल्ली में घरेलू गैस 1103, मुंबई में 1112.5, कोलकाता में 1129 और चेन्नई में घरेलू गैस 1118.5 रुपये पर बि...
नरेन्द्र मोदी भोपाल पहुंचे: कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस के बाद वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी !

नरेन्द्र मोदी भोपाल पहुंचे: कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस के बाद वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी !

दिल्ली
भोपाल. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भोपाल में हैं. सुबह 9.30 बजे वो विमान से भोपाल पहुंचे. स्टेट हैंगर पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया. पीएम का भोपाल में व्यस्त कार्यक्रम है. वो पहले यहां सैन्य कमांडर्स की कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. उसके बाद में एमपी की पहली वंदे भारत ट्रेन को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. प्रधानमंत्री की सुरक्षा में 5 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी और अफसर तैनात किए गए हैं. इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विजिट को देखते हुए पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. बड़े तालाब से लेकर पूरे मार्ग पर कैमरों से पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी. पीएम मोदी भोपाल एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर पहुंचेंगे. फिर हेलिकॉप्टर से लाल परेड ग्राउंड प...