Friday, March 6News That Matters

Month: April 2023

टीएचडीसी में नौकरी करने का सुनहरा मौका, इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी…

टीएचडीसी में नौकरी करने का सुनहरा मौका, इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी…

उत्तराखण्ड
अगर आप टीएचडीसी में नौकरी करना चाहते है तो आपके लिए काम की खबर है। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा इंजीनियर ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकली है। भर्ती के लिए आवेदन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू चुकी है।बताया जा रहा है कि इन पदों पर आवेदन के लिए  चार मई, 2023 अंतिम तिथि निर्धारित है। आइए जानते है भर्ती के लिए योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण । मीडिया रिपोर्टस के अनुसारटिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (टीएचडीसी) में  प्रशिक्षु अभियंता यानी इंजीनियर ट्रेनी (ET)- सिविल के 36 पद,  इलेक्ट्रिकल  में भी 36 पद और मैकेनिकल के 18 पदों पर भर्ती होनी है। जो उम्मीदवार इन रिक्त पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास भारत में उपयुक्त वैधानिक प्राधिकरण द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से प्रासंगिक अनुशासन में बीई/ बीटेक/ बीएससी (इंजीनियरिंग)/ बीई होना चाहिए, जिसमें 65 फीसदी से अधिक अंक नहीं हो...
केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए टोकन सिस्टम शुरू, ऐसे होंगे दर्शन…

केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए टोकन सिस्टम शुरू, ऐसे होंगे दर्शन…

उत्तराखण्ड
Kedarnath Yatra Update: चार धाम यात्रा शुरू हुए अभी महज चार दिन ही हुई हैं। दो दिन पहले जहां केदारनाथ धाम के कपाट खुले है। तो वहीं आज बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल गए है। ऐसे में केदारनाथ धाम के दर्शन को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए मंदिर प्रशासन ने एक नया नियम लागू किया है। जिसके तहत केदारनाथ में टोकन सिस्टम शुरू किया गया है। आइए जानते है इसके बारे में मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केदारनाथ धाम में किसी तरह की अव्यवस्था न हो और सभी श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन हो सके। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने केदारनाथ में टोकन सिस्टम शुरू किया है। इसके तहत वीआईपी दर्शन के लिए इस बार सिर्फ प्रोटोकॉल धारकों को ही अनुमति देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा किसी भी तरह ही सिफारिश न होने की बात की है। साथ ही पैदल चलकर बाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्तों को इस बार पहले...
देहरादून में यहां आईपीएल में करोड़ों का सट्टा लगवाते तीन आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार…

देहरादून में यहां आईपीएल में करोड़ों का सट्टा लगवाते तीन आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: देहरादून पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने आईपीएल में करोड़ों का सट्टा लगवाते तीन आरोपियों को  रंगे हाथ गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के पास से डेढ़ दर्जन एटीएम कार्ड , कैलकुलेटर, 24000 नगदी, चैक बुक व कई रजिस्टर बरामद किए गए है। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस व एसओजी देहरादून की टीम को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी  कि सरस्वती विहार न्यू डी ब्लॉक में एक घर में कुछ व्यक्तियों द्वारा भारी मात्रा में आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी का कार्य किया जा रहा है । जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उक्त मकान पर छापेमारी कर कीन लोगों को रंगेहाथ सट्टेबाजी करते गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा  है कि पुलिस ने जब मकाम में दाबिश दी तो वहां तीन व्यक्ति मिले जो मोब...
एम्स ऋषिकेश ने “स्वास्थ्य देखभाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पर अपनी तरह की पहली कार्यशाला का आयोजन !

एम्स ऋषिकेश ने “स्वास्थ्य देखभाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पर अपनी तरह की पहली कार्यशाला का आयोजन !

उत्तराखण्ड
एम्स ऋषिकेश ने "स्वास्थ्य देखभाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)" पर अपनी तरह की पहली कार्यशाला का आयोजन किया। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर( डॉ.) मीनू सिंह, डीन एकेडमिक्स प्रो. जया चतुर्वेदी और डीन रिसर्च प्रो. वर्तिका सक्सेना (डीन रिसर्च) के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने व्याख्यान प्रस्तुत किए । जनरल मेडिसिन विभाग के नोडल कॉर्डिनेटर एआई, सीओई डॉ. प्रसन कुमार पांडा (चिकित्सा विभाग), नोडल कॉर्डिनेटर, एआई, सीओई ने संचालन में आयोजित कार्यक्रम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रतिभागियों के साथ हाइब्रिड पैटर्न में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फैकल्टी, सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट, इंजीनियर, नर्स और छात्रों सहित लगभग 100 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। जहां एआई के तकनीकी पहलुओं पर प्रोफेसर डॉ. दुर्गा तोशनीवाल प्रमुख, मेफ्ता स्कूल ऑफ डेटा साइंस, आईआईटी रु...
सलमान खान से हाथ मिलाने आए फैन को बॉडीगार्ड शेरा ने दिया धक्का !

सलमान खान से हाथ मिलाने आए फैन को बॉडीगार्ड शेरा ने दिया धक्का !

मनोरंजन
नई दिल्ली। सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' इसी महीने ईद के मौके पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को लेकर भाईजान लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म उनती कमाई करने में कामयाब नहीं हो रही है, जितनी उम्मीद की जा रही थी।   इसी बीच अब सलमान खान का मुंबई एयरपोर्ट का एक वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है। इस वीडियो में सलमान का गुस्सा देखने लायक है। एक्टर ही नहीं, बल्कि उनका बॉडीगार्ड शेरा भी काफी गुस्से में दिख रहे हैं।   भीड़ के बीच भड़के सलमान खान सलमान खान हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, लेकिन एक वीडियो में उनका गुस्सा देख फैंस भी डर गए। दरअसल, बुधवार शाम सलमान दुबई से लौटे। ऐसे में उन्हें देखने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर फैंस की भीड़ जुट गई। हर कोई उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आया।   ...
उत्तराखंड हाईकोर्ट में होगी तीन नए जजों की नियुक्ति, देखें किसे मिलेगी जिम्मेदारी…

उत्तराखंड हाईकोर्ट में होगी तीन नए जजों की नियुक्ति, देखें किसे मिलेगी जिम्मेदारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट को तीन नए जज मिलने वाले है। राष्ट्रपति ने प्रदेश में तीन नए जजों की नियुक्ति  की मंजूरी दे दी है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है। इन जजों की नियुक्ति के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या आठ हो जाएगी। आइए जानते है कौन होंगे तीन नए जज… मीडिया रिपोर्टस  के अनुसार प्रदेश में उत्तराखंड हाईकोर्ट में लंबे समय से जजों के कई पद रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में जजों की संख्या कम और पैंडिंग मामले ज्यादा होने के चलते नए जजों की नियुक्ति की जानी है। जिसके लिए नए जजों की सूची जारी करते हुए राष्ट्रपति भवन से जारी आदेश की प्रति उत्तराखंड हाईकोर्ट भेज दी है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति ने हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश थपलियाल, पंकज पुरोहित व रजिस्ट्रार जनरल विवेक भारती को उत्तराखंड हाईकोर्ट का जज बनाये जाने के आदेश दिए हैं। बता दें...
कर्मचारी भविष्य निधि का अंशदान नहीं देने वाले संस्थानों से करोड़ों की वसूली  !

कर्मचारी भविष्य निधि का अंशदान नहीं देने वाले संस्थानों से करोड़ों की वसूली !

उत्तराखण्ड
कई संस्थान भविष्य निधि अंशदान समय से जमा नहीं कर रहे थे। नगर पालिका श्रीनगर की ओर से कर्मचारियों का भविष्य निधि अंशदान जमा नहीं किया जा रहा था। ईपीएफओ की ओर से एक करोड़ 27 लाख, 15 हजार 830 रुपये की वसूली की गई है।   कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के 98 प्रतिशत से अधिक दावों का निस्तारण 10 दिनों के अंदर कर दिया। जबकि 82 प्रतिशत से अधिक दावों का निस्तारण केवल तीन दिनों के अंदर किया। वहीं, भविष्य निधि अंशदान जमा नहीं करने या अनियमितता बरतने वाले 31 संस्थाओं से वसूली की है। इसमें कई सरकारी संस्थान भी शामिल हैं। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त विश्वजीत सागर के अनुसार कई संस्थान भविष्य निधि अंशदान समय से जमा नहीं कर रहे थे। उन पर कार्रवाई की गई है। नगर पालिका श्रीनगर की ओर से कर्मचारियों का भविष्य निधि अंशदान जमा नहीं किया जा रहा था। ईप...
पर्यटकों और दूनवासियों के लिए पार्किंग की टेंशन खत्म, अब घर से निकलने से पहले ऐसे करें बुक…

पर्यटकों और दूनवासियों के लिए पार्किंग की टेंशन खत्म, अब घर से निकलने से पहले ऐसे करें बुक…

उत्तराखण्ड
Dehradun news: देहरादून में अब जाम के झाम और पार्किंग की परेशानी से निजात मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि राजधानी में अब पर्यटकों के साथ ही दूनवासियों के लिए पार्किंग की टेंशन खत्म होने वाली है। इसके लिए देहरादून यातायात पुलिस ने एक पहल की है। इसके लिए पार्क प्लस मोबाइल एप की सुविधा शुरू हो गई है। लोग अब घर से चलने से पहले ही पार्किंग बुक कर अपनी टेंशन दूर कर सकते है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून में यातायात पुलिस ने पार्क प्लस एप को शहर के 400 छोटे-बड़े और पेड और अनपेड पार्किंग स्थलों की सूची दी है। इसे पार्क प्लस ने अपने डाटा में सुरक्षित भी कर लिया है। लोग अब एक क्लिक पर ही पार्किंग बुक कर सकते हैं। इस एप के माध्यम से तीन किलोमीटर की परिधि में स्थित पार्किंग स्थलों में अपने वाहन के लिए पार्किंग बुक की जा सकती है। जो कि घर से पार्किंग तक का रास्ता भी बताएगा। इसमें कुछ मुफ्त पार्क...
सूडान से लौटे भारतीयों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा, ‘‘ऐसा लगा जैसे हम मृत्युशय्या पर थे’’

सूडान से लौटे भारतीयों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा, ‘‘ऐसा लगा जैसे हम मृत्युशय्या पर थे’’

देश-विदेश
नई दिल्ली, एजेंसी। 'ऐसे लग रहा था कि हम मृत्युशय्या पर थे...' ये कहना था हरियाणा के सुखविंदर के जो सूडान में फंसे थे और उन 360 भारतीयों में से एक हैं जो ऑपरेशन कावेरी के तहत पहले बैच में भारत पहुंचे हैं। सुखविंदर पेशे से इंजीनियर हैं और सूडान से निकल कर सऊदी अरब के रास्ते नई दिल्ली पहुंचे हैं। बता दें कि सुखविंदर हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले हैं। सुखविंदर सूडान की परिस्थितियों को याद करके अभी भी डर जाते हैं। उन्होंने बताया कि हम एक बंद कमरे में रह रहे थे, यह ऐसा था कि हम मृत्युशय्या पर हों। भारत पहुंच चुके हैं 670 नागरिक भारत ने अब तक सूडान से कम से कम 670 भारतीय नागरिकों को निकाल लिया है और नियमित सेना और एक अर्धसैनिक बल के बीच संघर्षविराम समाप्त होने से पहले संघर्षग्रस्त अफ्रीकी देश से अपने और नागरिकों को बचाने की कोशिश लगातार जारी है। वहीं, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वा...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंचे, चंदन राम दास के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंचे, चंदन राम दास के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास अंतिम विदाई देने के लिए बागेश्वर में लोगों की भीड़ उमड़ी। पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी समेत तमाम नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बागेश्वर पहुंच गए हैं। चंदन राम दास के निधन पर प्रदेश में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है। धामी मंत्रिमंडल को चंदन राम दास की कमी हमेशा खलती रहेगी। सीधे, सरल और अपने मजाकियां अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले चंदन राम दास अपने कैबिनेट के सहयोगियों में काफी पसंद किए जाते थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उनसे खास लगाव था। कई नए विधायकों और राजनेताओं के लिए वह राजनीति की एक प्रयोगशाला थे। जानकारों का मानना है कि वर्ष 2007 में पहला विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद उन्होंने 2012, 2017 और 2022 का चुनाव अपनी सियासी पकड़, कुशल चुनाव प्रबंधन और सीधे और सादगी भरे व्यक्तित्व के कार...