Saturday, March 7News That Matters

Month: April 2023

मसूरी दौरे पर अजीत डोभाल, लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में चाकचौबंद रही सुरक्षा  !

मसूरी दौरे पर अजीत डोभाल, लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में चाकचौबंद रही सुरक्षा !

उत्तराखण्ड
राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल एक दिन के दौरे पर मसूरी पहुंचे थे। उन्‍होंने यहां लाल बहादुर शास्‍त्री प्रशासनिक अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया। इस दौरान सुरक्षा व्‍यवस्‍था बहुत तगड़ी रही। दूसरी ओर, केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की संयुक्‍त सचिव रूपा मिश्रा ने कूड़ा कलक्टिंग सेंटर का निरीक्षण किया।   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भारी सुरक्षा के बीच बुधवार की देर शाम को मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी पहुंचे। यहां अकादमी के डायरेक्टर श्रीनिवास ने उनका स्वागत किया। मसूरी में अजीत डोभाल की दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। देहरादून एसएसपी दिलीप कुंवर, एडीएम प्रशासन रामजी शरण शर्मा ने सुरक्षा को लेकर मोर्चा संभाला हुआ था। लाल बहादुर शास्त्री के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कि...
कपाट खुलने के बाद पहली पूजा PM मोदी के नाम से हुई, 20 कुंतल फूलों से सजाया गया धाम  !

कपाट खुलने के बाद पहली पूजा PM मोदी के नाम से हुई, 20 कुंतल फूलों से सजाया गया धाम !

उत्तराखण्ड
गोपेश्वर : भगवान श्री बद्रीनाथ मंदिर के कपाट आज गुरुवार को सुबह 7:10 बजे शुभ मुहूर्त पर ब्रहम बेला में पूरे वैदिक मंत्रोचारण एवं विधि विधान के साथ श्रद्वालुओं के लिए खुल गए। इस मौके पर पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई। कपाटोद्घाटन के साक्षी बनने के लिए हजारों संख्या में श्रद्वालु धाम में मौजूद थे।   गुरुवार को सुबह चार बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हुई। कुबेर जी,उद्वव जी एवं गाडू घडा दक्षिण द्वार से मंदिर में परिसर में लाया गया। इसके बाद मंदिर के मुख्य पुजारी रावल समेत धर्माधिकारी, हकहकूधारी एवं श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा प्रशासन एवं हजारों श्रद्वालुओं की मौजूदगी में विधि विधान के साथ मंदिर के कपाट खोले गए।   मुख्य पुजारी वीसी ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने गर्भगृह में भगवान बद्रीनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करते हुए सबके ल...
नहीं रहे पद्मश्री ओलंपियन मुक्केबाज कौर सिंह, सीएम मान ने जताया दुख  !

नहीं रहे पद्मश्री ओलंपियन मुक्केबाज कौर सिंह, सीएम मान ने जताया दुख !

Punjab
पद्मश्री, अर्जुन अवॉर्ड और एशियन गोल्ड मेडलिस्ट मुक्केबाज कौर सिंह ने 74 वर्ष की आयु में बुधवार देर रात को कुरुक्षेत्र के अस्पताल में अंतिम सांस ली। आज जिला संगरूर में उनके गांव खनाल खुर्द में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मुक्केबाज कौर सिंह डायबिटीज बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें 2 दिन पहले पटियाला व बाद में कुरुक्षेत्र अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।   सूबेदार कोर सिंह 1970 में भारतीय फौज में भर्ती हुए थे।  जहां देश की सेवा करते उनके भीतर मुक्केबाजी के क्षेत्र में अपना अलग मुकाम स्थापित करने का जज्बा पैदा हुआ। उनके इस शौक को पूरा करने के लिए कर्नल बलजीत सिंह जोहल ने अपना भरपूर सहयोग देते हुए पुणे इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग कैंप जाने के लिए उन्हें प्रेरित किया।  यहां से कौर सिंह ने मुक्केबाजी की ट्रेनिंग ली। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने नेशनल खेलों क...
उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, पढ़ें…

उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, पढ़ें…

उत्तराखण्ड
देहरादूनः उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (UBSE) 10वीं व 12वीं के नतीजे मई में घोषित कर सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए ubse.uk.gov.in पर जाना होगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 15 अप्रैल से बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कार्य शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक होगा। इसके बाद मई के पहले हफ्ते में रिजल्ट बनाने का काम होगा। जबकि मई के अंतिम हफ्ते में रिजल्ट घोषित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन का रिजल्ट यूबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in पर उपलब्ध होगा। उत्तराखंड बोर्ड परिणाम 2023 तक पहुंचने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा और टेक्स्ट देना होगा। रिजल्ट चेक करने के लिए ubs...
कैबिनेट ने नर्सिंग कॉलेज को लेकर लिया बड़ा फैसला,खुलेंगे 157 नए कॉलेज…

कैबिनेट ने नर्सिंग कॉलेज को लेकर लिया बड़ा फैसला,खुलेंगे 157 नए कॉलेज…

उत्तराखण्ड
मोदी कैबिनेट ने बुधवार को कई बड़े फैसले लिए है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट ने आज नर्सिंग कॉलेज को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए नेशनल मेडिकल डिवाइस पॉलिसी 2023  को अनुमति दे दी है। जिसके बाद अब कैबिनेट ने 157 नई सरकारी नर्सिंग कॉलेज  खोलने का फैसला किया है। जिसके लिए 1570 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि देश में 157 नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे। जहां मेडिकल कॉलेज हैं वहां 10 करोड़ रुपये की लागत से नर्सिंग कॉलेज खोलने का फैसला लिया गया है। जिसके लिए 1570 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है, साथ ही 24 महीने में नर्सिंग कॉलेज को मंजूरी दी जाएगी। जिस राज्य में जितने मेडिकल कॉलेज होंगे उतने ही नर्सिंग कॉलेज भी दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि देश में 1 लाख 6 हजार एमबीबीएस...
उत्तराखंड सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, पढ़ें…

उत्तराखंड सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, पढ़ें…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा- 2022 को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। बताया जा रहा है कि आयोग ने भर्ती परीक्षा के पदों मे बदलाव कर कुछ पद निरस्त किए है।  जिसके आदेश भी जारी किए गए है। बता दें कि आयोग द्वारा ” सहायक लेखाकार परीक्षा -2022 ” के अन्तर्गत क्रमांक 57 पर लेखा परीक्षक , उच्च शिक्षा निदेशालय के कुल 02 पदों को विज्ञापित किया गया था । बताया जा रहा है कि प्रकाशित संशोधित विज्ञापन के क्रमांक 57 पर लेखा परीक्षक , उच्च शिक्षा निदेशालय के विज्ञापित कुल 02 पदों को निर्देशक , लेखा परीक्षा ( ऑडिट ) उत्तराखण्ड के पत्र संख्या- 1 / 13063/2023 , दिनांक 09.01.2023 के क्रम में निरस्त कर दिया गया है । UKPSC Update: युवाओं के लिए बड़ी खबर, इस भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट जारी… pic.twitter.com/kNybEMTNXf — uttarakhand news (@SKhanbrain) April 26, 2...
विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तैयारियां पूरी

विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तैयारियां पूरी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जहां चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। वहीं विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तैयारियां पूरी भी हो गई हैं। बदरीनाथ धाम को 25 कुंतल फूलों से सजाया गया है। बदरीनाथ के साथ ही धाम में स्थित प्राचीन मठ-मंदिरों को भी गेंदे के फूलों से सजाया गया है। अब बृहस्पतिवार को प्रात: 7:10 बजे विधि विधान के साथ बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बुधवार को योगबदरी मंदिर पांडुकेश्वर से कुबेर जी, उद्धव जी की उत्सव डोली, गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और बदरीनाथ के रावल बदरीनाथ धाम पहुंच गए है। दोपहर करीब दो बजे सभी डोलियां और गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा बदरीनाथ धाम पहुंचीं।यहां यात्रा का हक-हकूकधारियों और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कर्मचारियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के विषय में मान्यता है कि, भगवान बद्रीवि...
उत्तराखंड परिवहन निगम करेगा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी…

उत्तराखंड परिवहन निगम करेगा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में जहां चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। वहीं यात्रा में तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए शासन ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड परिवहन निगम ने बस अड्डों पर काउंटर व टिकट की व्यवस्था संभालने के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भर्ती का फैसला लिया है। इसके तहत बताया जा रहा है कि इन कर्मियों को  तीन माह के लिए तैनात किया जाएगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार निगम में लिपिकों की काफी कमी है। ऐसे में बस अड्डों पर खासकर ऋषिकेश और हरिद्वार में आने वाले समय में चारधाम यात्रा में काफी परेशानी हो सकती है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बस अड्डों पर काउंटर बढ़ाए जा रहे हैं, जिसके तहत  65 वर्ष से कम आयु वाले और कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को तैनाती दी जाएगी। बताया जा रहा है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इसके लिए प्रतिमाह 15 हजार रुपया प्रत्य...
रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा, 12 साल की बच्ची सहित तीन की मौत

रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा, 12 साल की बच्ची सहित तीन की मौत

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर देहरादून-हरिद्वार हाईवे से आ रही है। यहां रोडवेज बस ने एक बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दंपति और उनकी 12 साल की भतीजी की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुहंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। वही रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एक दंपति अपनी भतीजी के साथ ऋषिकेश से हरिद्वार की तरफ जा रहा थी तभी बीच रास्ते में मोतीचूर के जंगल में फ्लाईओवर पर चढ़ने से पहले ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस दौरान तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज की वोल्वो बस ने उन्हें रौंद दिया। राहगीरों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल ऋषिकेश एम्स पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बाइक सवार शाहबान (3...
कोसी नदी में डूबने से 2 युवकों की मौत, मुरादाबाद से आए थे घूमने  !

कोसी नदी में डूबने से 2 युवकों की मौत, मुरादाबाद से आए थे घूमने !

उत्तराखण्ड
रामनगर: मुरादाबाद से रामनगर घूमने आए पांच दोस्तों में से दो की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। एक दोस्त को बचाने के प्रयास में दूसरा भी डूब गया। सभी मुरादाबाद में निजी स्कूल के छात्र हैं।   मुरादाबाद, निवासी पांच दोस्त आशीष ठाकुर पुत्र राजकुमार, सूरज यादव पुत्र रामनाथ, आदित्य पुत्र सत्यवीर सिंह, इमरान व हिमांशु सिंह कार से मंगलवार को गिरिजा देवी मंदिर रामनगर पहुंचे थे। सभी की आयु 17 से 19 साल है।   दोस्त को बचाने के प्रयास में दूसरा भी डूबा पांचों मंदिर के समीप कोसी नदी में नहाने गए थे। इस दौरान आशीष ठाकुर नदी में डूबने लगा तो कुछ दूरी पर नहा रहा सूरज ने उसे बचाने का प्रयास किया। हालांकि सूरज को तैरना तो आता था लेकिन गहराई ज्यादा होने के कारण वह भी डूब गया। दुकानदारों ने बीस मिनट की मशक्कत के बाद दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला। लेकिन अस्पताल ले जाते समय उन्होंने र...