Saturday, March 7News That Matters

Month: April 2023

मसूरी : माल रोड से दून मार्ग पर गिरा ट्रक, चालक समेत दो लोग घायल, कई वाहन क्षतिग्रस्त  !

मसूरी : माल रोड से दून मार्ग पर गिरा ट्रक, चालक समेत दो लोग घायल, कई वाहन क्षतिग्रस्त !

उत्तराखण्ड, देहरादून
हादसे के दौरान माल रोड पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। वही, तीन एक्टिवा स्कूटी व एक अन्य वाहन ट्रक की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए।   मसूरी में बुधवार शाम मलबे से भरा ट्रक मालरोड से नीचे मसूरी-दून मार्ग पर गिर गया। इस दौरान ट्रक चालक और उसका साथी घायल हो गए। वहीं, माल रोड पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही तीन एक्टिवा स्कूटी व एक अन्य वाहन ट्रक की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए।   ट्रक के गिरते ही माल रोड पर अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि जिस वक्त ट्रक गिरा उस समय सड़क पर कोई नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट...
छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा नक्सली हमले में 10 जवान बलिदान, ड्राइवर की भी मौत !

छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा नक्सली हमले में 10 जवान बलिदान, ड्राइवर की भी मौत !

दिल्ली
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों ने डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों पर घात लगाकर हमला किया है। हमले में 10 जवान बलिदान हो गए हैं। इसके अलावा एक ड्राइवर की भी मौत हुई है।   नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवानों के वाहन को निशाना बनाकर आईईडी धमाका किया है। सूचना मिलने के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल रवाना किया गया है। मृतकों में डीआरजी के 10 जवान और एक ड्राइवर शामिल हैं। नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा: भूपेश बघेल नक्सली वारदात के बाद सीएम भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम ने कहा, "यह बहुत दुखदायी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। यह लड़ाई अब अपने अंतिम चरण में है। नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा।"     उत्तरांचल क्राइम न्यू...
केंद्र सरकार ने बादल के निधन पर दो दिन (26 और 27 अप्रैल) के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की

केंद्र सरकार ने बादल के निधन पर दो दिन (26 और 27 अप्रैल) के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की

देश-विदेश
शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि देने दोपहर 12 बजे पीएम नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ पहुंचेंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया था। पीएम मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा कि बेहद दुखी हूं। प्रकाश सिंह बादल भारतीय राजनीति की विराट हस्ती और उल्लेखनीय नेता थे। जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया व कठिन समय में राज्य को सहारा दिया। बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार की रात निधन हो गया है। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। केंद्र सरकार ने बादल के निधन पर दो दिन (26 और 27 अप्रैल) के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की ...
उत्तराखंड के कैबिनेट मिनिस्टर चंदन रामदास का निधन, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि  !

उत्तराखंड के कैबिनेट मिनिस्टर चंदन रामदास का निधन, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि !

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट में चंदन रामदास का बुधवार को निधन हो गया. लंबे समय से बीमार चल रहे रामदास का निधन बागेश्वर जिला अस्पताल में हुआ. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वहीं भर्ती कराया गया था. रामदास के निधन की खबर के साथ प्रदेश बीजेपी के कई टॉप नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है. इस लिस्ट में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हैं. चार बार के विधायक रामदास राज्य सरकार में परिवहन मंत्री थे. उनके निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है. 26 से लेकरट 28 अप्रैल तक राज्य में राजकीय शोक रहेगा.   सीएम धामी ने ट्वीट किया- 'मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी श्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं. उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है.   ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को ...
केदारनाथ मंदिर में एक दानीदाता ने सोने का छत्र व कलश चढ़ाया

केदारनाथ मंदिर में एक दानीदाता ने सोने का छत्र व कलश चढ़ाया

उत्तराखण्ड
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ मंदिर में एक दानीदाता ने सोने का छत्र व कलश चढ़ाया है। गत वर्ष भी इन्हीं दानीदाता ने गर्भ गृह की चहारदीवारी पर सोने की परत चढ़ाई थी। इस बार भी बड़ी संख्या में देश के विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालुओं के केदारनाथ धाम के दर्शन को आने का अनुमान है। केदारनाथ मंदिर में स्वयं-भू शिवलिंग के ऊपर सोने का छत्र व कलश लगाया जाएगा। अभी तक यहां पर चांदी का छत्र था। इस मौके पर बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय व मंदिर समिति के कार्याधिकारी आरसी तिवारी मौजूद थे। आस्था की बयार में उड़ी मौसम की चुनौतियां केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के पहले दिन ही भारी बर्फबारी व कड़ाके की ठंड के बावजूद भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए केदारनाथ धाम पहुंचे। धाम में कपाट खुलने के दिन मंगलवार को पूरे दिन रुक-रुककर बर्फबारी होती रही और मौसम प...
नेत्रदान जनजागरुकता एवं नेत्र परीक्षण शिविर के आयोजन में संस्थान के विशेषज्ञ  चिकित्सकों ने 92 लोगों के आंखों की जांच की !

नेत्रदान जनजागरुकता एवं नेत्र परीक्षण शिविर के आयोजन में संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 92 लोगों के आंखों की जांच की !

उत्तराखण्ड
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश की ओर से थानों, देहरादून क्षेत्र में नेत्रदान जनजागरुकता एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 92 लोगों के आंखों की जांच की, साथ ही उन्हें दवा का वितरण भी किया गया। शिविर में 44 लोगों ने नेत्रदान की शपथ ली।   एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह के मार्गदर्शन में संस्थान के नेत्र रोग विभाग व सामुदायिक और परिवार चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र परीक्षण एवं नेत्रदान जनजागरुकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें संस्थान के चिकित्सकों ने मरीजों की आंखों की सघन जांच की व जरुरतमंद लोगों को दवा के साथ ही चश्मे के नंबर उपलब्ध कराए।   शिविर के आयोजन में नेत्र विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल, एसोसिएट प्रोफेसर नीती गुप्ता, सामुदायिक और परिवार चिकि...
मेरठ छावनी क्षेत्र में 10 मई क्रांति दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन प्रस्तावित

मेरठ छावनी क्षेत्र में 10 मई क्रांति दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन प्रस्तावित

देश-विदेश
मेरठ छावनी क्षेत्र में 10 मई क्रांति दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन प्रस्तावित है। इससे पूर्व 16 करोड़ रुपये से सड़क मरम्मत, फुटपॉथ, रिफलेक्टर, स्ट्रीट लाइट आदि के कार्य होंगे। छावनी की सड़कों पर आवारा पशुओं को घूमने से भी रोकने के लिए कैटल पाउंड का भी निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही भैसाली ग्राउंड की दीवार के साथ साथ 40 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। यह निर्णय छावनी परिषद की बोर्ड बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड अध्यक्ष बिग्रेडियर राजीव कुमार ने की। बैठक में जब सीएबी स्कूल में पार्किंग शुल्क का मामला उठा तो बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि बच्चों से पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए। एक बार फिर शराब की दुकान खोलने के लिए अनुमति मांगी गई, जिसे बोर्ड अध्यक्ष ने अस्वीकार कर दिया। बैठक में तय हुआ कि आबूलेन मंगल पांडेय बाजार में गड्ढा मार्केट के व्यापारियों के लिए 51 दुकान...
उत्‍तर प्रदेश न‍िकाय चुनाव में कमल ख‍िलाकर भाजपा प्रदेश में ट्र‍िपल इंजन की सरकार बनाना चाहती

उत्‍तर प्रदेश न‍िकाय चुनाव में कमल ख‍िलाकर भाजपा प्रदेश में ट्र‍िपल इंजन की सरकार बनाना चाहती

देश-विदेश
लखनऊ,  नगरों और महानगरों के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने का वादा करने के उद्देश्य से भाजपा ने भले ही संकल्प पत्र तैयार किया हो लेकिन निकाय चुनाव में जनता के बीच उसका जोर कानून व्यवस्था के मुद्दे पर ही होगा। चुनावी समर में भाजपा कानून व्यवस्था के मुद्दे को ब्रह्मास्त्र की तरह अपने विरोधियों पर इस्तेमाल उन्हें परास्त करने की रणनीति पर चल रही है। भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी शुरुआती चुनावी जनसभाओं में यह संकेत दे चुके हैं। प्रदेश में माफियाराज के खात्मे और कानून के राज की स्थापना के मुद्दे को लेकर वह मुखर हैं। वैसे तो अपराध के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति पर योगी सरकार शुरू से चल रही है लेकिन उमेश पाल की हत्या से लेकर अतीक-अशरफ हत्याकांड तक के घटनाक्रम ने अपराध और अपराधियों के खात्मे को लेकर जनता के बीच जो अकुलाहट पैदा की है, भाजपा उसे महसूस कर रही है।...
‘किताब लवर्स’ का बुक फेयर,लोड द बॉक्स अग्रवाल धर्मशाला देहरादून में 27 से 30 अप्रैल तक  !

‘किताब लवर्स’ का बुक फेयर,लोड द बॉक्स अग्रवाल धर्मशाला देहरादून में 27 से 30 अप्रैल तक !

उत्तराखण्ड
देहरादून - सस्ती कीमत पर किताबें बेचने में माहिर किताब लवर्स द्वारा शहर में 4 दिवसीय बुक फेयर का आयोजन किया गया है। बुक फेयर अग्रवाल धर्मशाला, 65, गांधी रोड, गोविंद नगर, खुरबुरा मोहल्ला में (27 अप्रैल) से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगा। 4-दिवसीय कार्यक्रम में 20+ से अधिक शैलियों से लेकर 10 लाख से अधिक नई और पहले से पसंद की गई पुस्तकें प्रदर्शित होंगीकिताब लवर्स बुक फेयर को जो खास बनाता है, वह इसका अभिनव 'लोड द बॉक्स' कॉन्सेप्ट है, जिसमें मेले में आने वाले ग्राहक एक बॉक्स के लिए एकमुश्त भुगतान कर सकते हैं और बॉक्स में जितनी किताबें आ सकती हैं, उतनी किताबें भर सकते हैं। बॉक्स 1199 रुपये से लेकर 2999 रुपये तक तीन साइज में उपलब्ध हैं। बुक फेयर के बारे में बात करते हुए किताब लवर्स के सह-संस्थापक राहुल पांडे ने कहा, “देहरादून में बुक फेयर की मेजबानी करते हुए हमें खुशी हो रही है। यह शहर में ह...
दुःखद: नही रहे कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, सीएम ने जताया शोक…

दुःखद: नही रहे कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, सीएम ने जताया शोक…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आई है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन हो गया है। अल्मोड़ा से बागेश्वर पहुंचने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें बागेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार भी चल रहे थे।  ...