Saturday, March 7News That Matters

Month: April 2023

देश में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर तेजी आई, सक्रिय मरीज 61 हजार के करीब

देश में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर तेजी आई, सक्रिय मरीज 61 हजार के करीब

देश-विदेश
देश में कोरोना के नए मामलों में बुधवार को एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है। मंगलवार के मुकाबले आज नए मामलों में 44 फीसदी का इजाफा हुआ है। हालांकि, सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को बीते 24 घंटे में नौ हजार से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। बुधवार को 9,629 नए मामले दर्ज किए गए जबकि यह आंकड़ा मंगलवार को 6,660 था। वहीं, सक्रिय मामले घटकर 61,013 रह गए हैं, जो मंगलवार को 63,380 था। सरकारी आंकड़ों में कहा गया है कि बुधवार को 29 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,398 हो गई है। बता दें, कोरोना सबसे ज्यादा केरल को प्रभावित कर रहा है। केरल में 10 मौतें हुई हैं। वहीं, महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4,43,23, 045 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98...
अतीक की कब्र पर पहुंच सकती है शाइस्ता, सादे लिबास में पुलिसकर्मी तैनात !

अतीक की कब्र पर पहुंच सकती है शाइस्ता, सादे लिबास में पुलिसकर्मी तैनात !

उत्तरप्रदेश
प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड के बाद 2 महीने से फरार अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में छापेमारी के बीच सादे कपड़े में पुलिसकर्मियों को कसारी मसारी कब्रिस्तान में भी सक्रिय किया गया है। आशंका यह है कि पुलिस निगरानी हटने पर शाइस्ता परवीन और जेनब फातिमा अपने पति की कब्र पर पहुंच सकती हैं। चकिया से लेकर हटवा तक पुलिस टीम लगातार नजर रखे हुए है।   उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद का बड़ा बेटा उमर जो लखनऊ की गोसाईगंज जेल में बंद है, वह भी जांच के दायरे में आ चुका है। पिछले दिनों दैनिक जागरण ने खबर प्रकाशित की थी कि उमेश पाल हत्याकांड में मारा जा चुका असद घटना से एक दिन पहले 23 फरवरी को लखनऊ में उमर से जेल में मिला था। हत्याकांड से एक दिन पहले उमर और असद की मुलाकात को साजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।   हत्याकांड में पुलिस हवाला कनेक्शन पर भी छानबीन कर रही है। ऐसी जा...
नरेंद्र मोदी के लिए आमिर खान ने बांधे तारीफों के पुल, पीएम के इस कदम को बताया ऐतिहासिक  !

नरेंद्र मोदी के लिए आमिर खान ने बांधे तारीफों के पुल, पीएम के इस कदम को बताया ऐतिहासिक !

मनोरंजन
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल खोलकर तारीफ की है। एक्टर ने दिल्ली में हुए नेशनल कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने पीएम की प्रशंसा की। अब इवेंट से आमिर का वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।   दिल्ली कॉन्क्लेव में शामिल हुई हस्तियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो शो मन की बात के 100 एपिसोड पूरे होने जा रहे हैं। इस खास मौके पर बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। जहां कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया। इनमें आमिर खान और रवीना टंडन जैसे बॉलीवुड सेलेब्स का नाम भी शामिल है। मन की बात ऐतिहासिक है कॉन्क्लेव में आमिर खान ने मीडिया से बात की। इस दौरान एक्टर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शो मन की बात को लेकर सवाल पूछा गया। जवाब देते हुए आमिर खान ने शो की तारीफ की और पीएम के इस कदम को महत्वपूर्ण बत...
उत्तराखंड में पंच केदार: पांडवों के वंशजों ने करावाया था निर्माण; भगवान शिव के अंगों से जुड़ा है यहां का रहस्य !

उत्तराखंड में पंच केदार: पांडवों के वंशजों ने करावाया था निर्माण; भगवान शिव के अंगों से जुड़ा है यहां का रहस्य !

उत्तराखण्ड
देहरादून: हिमालय में स्थित शैव संप्रदाय के शिव को समर्पित पांच मंदिरों के समूह को पंच केदार कहा गया है। माना जाता है कि इन सभी मंदिरों का निर्माण पांडव व उनके वंशजों ने करवाया था। इनमें से केदारनाथ, द्वितीय केदार मध्यमेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ व चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम के कपाट शीतकाल में बंद रहते हैं। पंचम केदार कल्पेश्वर ही एकमात्र धाम है, जो वर्षभर दर्शन के लिए खुला रहता है।   इनमें केदारनाथ मुख्य धाम है, जो हिमालय के प्रसिद्ध चारधाम में से एक है। केदारनाथ में भगवान शिव वृषभ (बैल) की पीठ की आकृति-पिंड के रूप में पूजे जाते हैं। जबकि, मध्यमेश्वर में भगवान की नाभि, तुंगनाथ में भुजा, रुद्रनाथ में मुख और कल्पेश्वर में जटा दर्शन होते हैं।   केदारनाथ धाम समुद्रतल से 11657 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में आता है। बारह ज्योतिर्लिंगों में...
आयुष्मान कार्ड धारकों को सेना और पैरामिलिट्री फोर्स के अस्पतालों में भी मिलेगा मुफ्त इलाज…

आयुष्मान कार्ड धारकों को सेना और पैरामिलिट्री फोर्स के अस्पतालों में भी मिलेगा मुफ्त इलाज…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के आयुष्मान कार्ड धारकों को सेना और पैरामिलिट्री फोर्स के अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित 21 सैनिक और अर्धसैनिक अस्पतालों को आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध कर दिया है। बता दें कि अभी तक इन अस्पतालों में कार्यरत सैनिकों, उनके आश्रितों और पूर्व सैनिकों को इलाज की सुविधा मिलती है। केंद्र सरकार ने इन अस्पतालों को आम लोगों को भी आयुष्मान कार्ड पर मुफ्त इलाज की सुविधा देने के लिए योजना में शामिल किया है। इस बारे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के साथ सेना, पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारियों की बैठक भी हो चुकी है। इन अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत चिकित्सा सुविधा शुरू करने की प्रक्रिया भी चल रही है। ये अस्पताल किए गए सूचीबद्ध पिथौरागढ़ में 7वीं वाहिनी आईटीबीपी मैरथी, यूनिट अस्पताल 14वीं बटालियन आईटीबीपी , चमोली में यूनिट अ...
Dehradun: देहरादून में पार्किंग समस्या से मिलेगा छुटकारा, इस से ऐप पर बुक करें पार्किंग…

Dehradun: देहरादून में पार्किंग समस्या से मिलेगा छुटकारा, इस से ऐप पर बुक करें पार्किंग…

उत्तराखण्ड
यदि आप घर से कार लेके शहर में आ रहें हैं और पार्किंग की चिंता सता रही हो तो घबराने की जरूरत नहीं है, अब आप घर से निकलने से पहले अपने मोबाइल फोन से कार पार्किंग बुक कर सकते हैं। जी हां राजधानी देहरादून में जाम से निजात पाने के लिए देहरादून पुलिस ने अपना नया प्लान तैयार कर दिया है। इस प्लान में लोगों को पार्किंग की समस्या से निजात पाने के लिए एक ऐप लॉन्च किया गया है।  इससे लोग आसानी से घर बैठे अपनी कार पार्किंग के लिए स्थान चुन सकते हैं। जिससे लोगों को समय पर आसानी से पार्किंग और जाम से भी छुटकारा मिलेगा। देहरादून में यातायात की व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए देहरादून पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी प्रयास के क्रम में देहरादून पुलिस ने अपना एक नया प्लान तैयार किया है। इस प्लान में ट्रैफिक व्यवस्था और पार्किंग व्यवस्था को कैसे सही किया जाए इसको लेकर एसपी ट्रैफिक द्वारा पार्क प्लस के स...
हल्द्वानी से भवाली जा रही कार में अचानक लगी आग, सवार चार लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान  !

हल्द्वानी से भवाली जा रही कार में अचानक लगी आग, सवार चार लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान !

उत्तराखण्ड
नैनीताल में बुधवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। एक कार में अचानक आग लगने से सवार लोगों की जान पर बन आई। गनीमत रही सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचा ली। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।   हल्द्वानी से भवाली जा रही एक कार में आमडाली के पास अचानक आग लग गई। कार में आग लगते देख वाहन में सवार चार लोगों ने कूदकर जान बचाई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी डालकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन आग लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई।   एसआई अरुण राणा ने बताया कि कार चालक अमित कुमार पुत्र बसंत लाल निवासी धारानौला अल्मोड़ा ने बताया कि अचानक कार के बोनट से धुआं उठ रहा था। कार रोककर देखा तो अचानक आग और तेजी से बढ़ गई। जिसके चलते कार में सवार तीन अन्य लोगों को बाहर निकाला। राणा ने बताया कि पानी डालकर आग पर काबू पाया गया, लेकिन आग से कार को नुकसान हुआ है। ...
आयुष्मान कार्ड पर अब सेना व पैरामिलिट्री अस्पतालों में मिलेगा मुफ्त इलाज  !

आयुष्मान कार्ड पर अब सेना व पैरामिलिट्री अस्पतालों में मिलेगा मुफ्त इलाज !

उत्तराखण्ड
अभी तक इन अस्पतालों में कार्यरत सैनिकों, उनके आश्रितों और पूर्व सैनिकों को इलाज की सुविधा मिलती है। केंद्र सरकार ने इन अस्पतालों को आम लोगों को भी आयुष्मान कार्ड पर मुफ्त इलाज की सुविधा देने के लिए योजना में शामिल किया है।   उत्तराखंड के आयुष्मान कार्ड धारकों को सेना और पैरामिलिट्री फोर्स के अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में संचालित 21 सैनिक और अर्धसैनिक अस्पतालों को आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध कर दिया है।   अभी तक इन अस्पतालों में कार्यरत सैनिकों, उनके आश्रितों और पूर्व सैनिकों को इलाज की सुविधा मिलती है। केंद्र सरकार ने इन अस्पतालों को आम लोगों को भी आयुष्मान कार्ड पर मुफ्त इलाज की सुविधा देने के लिए योजना में शामिल किया है। इस बारे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के साथ सेना, पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारियों की ब...
केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए 4620 यात्री, आज खुलेंगे तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट  !

केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए 4620 यात्री, आज खुलेंगे तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट !

उत्तराखण्ड
25 अप्रैल को बाबा केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. वहीं आज तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। बता दें, चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 17 लाख 92 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। केदारनाथ में मौसम साफ है, जिसे देखते हुए आज बुधवार को सुबह आठ बजे तक सोनप्रयाग से 4620 यात्री धाम के लिए हुए रवाना हुए। तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट भी आज पूर्वाह्न 11 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।चोपता से बाबा केदार की डोली धाम के लिए रवाना हो गई है। बता दें, केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को मंगलवार सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। कपाटोद्घाटन के शुभ अवसर पर केदारनाथ मंदिर को 35 क्विंटल फूलों से सजाया गया। 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु कपाटोद्घाटन की पावन बेला के साक्षी बने। इस दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पु...
प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि देंगे पीएम मोदी, दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे चंडीगढ़  !

प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि देंगे पीएम मोदी, दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे चंडीगढ़ !

चंडीगढ़
केंद्र सरकार ने बादल के निधन पर दो दिन (26 और 27 अप्रैल) के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सरकारी मनोरंजन के कार्यक्रम नहीं होंगे।   शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि देने दोपहर 12 बजे पीएम नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ पहुंचेंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया था। पीएम मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा कि बेहद दुखी हूं। प्रकाश सिंह बादल भारतीय राजनीति की विराट हस्ती और उल्लेखनीय नेता थे। जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया व कठिन समय में राज्य को सहारा दिया। बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार की रात निधन हो गया है। उन...