Friday, March 6News That Matters

Day: June 1, 2023

राहुल गांधी ने कहा- उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मानहानि केस में उन्हें अधिकतम सजा मिलेगी

राहुल गांधी ने कहा- उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मानहानि केस में उन्हें अधिकतम सजा मिलेगी

देश-विदेश
 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका में आज फिर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मानहानि के मामले में उन्हें अधिकतम सजा मिलेगी और सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगे। स्वतंत्र संस्थानों पर सरकार का कब्जा कैलिफोर्निया में प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी कैंपस में एक व्याख्यान को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, अमेरिका की छह दिवसीय यात्रा पर गए राहुल गांधी ने कहा कि मैंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के बारे में बहुत सुना है। एक पूर्व सांसद के रूप में अपने परिचय का उल्लेख करते हुए कांग्रेस नेता कहा, "मैंने प्रस्तावना में सुना कि मैं तब तक संसद का सदस्य था जब तक मैं अयोग्य घोषित नहीं हो गया था।" उन्होंने कहा कि मैंने कल्पना नहीं की थी मानहानि पर अधिकतम सजा मिलेगी और मैं अयोग्य घोषित किया जाऊंगा।...
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पढ़िए खबर

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पढ़िए खबर

उत्तराखण्ड
देहरादून, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा शुरू किए गए महाजनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उत्तर प्रदेश के पांच लोकसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क की कमान सौंपी गई है। वह दो जून को देहरादून से रवाना होकर आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे। भाजपा ने महाजनसंपर्क अभियान के लिए अपने प्रमुख नेताओं की ड्यूटी अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में लगाई है। उत्तराखंड से हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत समेत अन्य नेताओं के साथ ही अब पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी उत्तर प्रदेश में जनसंपर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पांच लोकसभा क्षेत्रों का जिम्मा त्रिवेंद्र सिंह रावत पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र को पांच लोकसभा क्षेत...
उत्तराखंड में अब एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी मतदाता बन सकेंगे

उत्तराखंड में अब एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी मतदाता बन सकेंगे

उत्तराखण्ड
देहरादून,  उत्तराखंड में अब एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी मतदाता बन सकेंगे। भारत सरकार के निर्देशानुसार राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके अनुसार इस वर्ष 17 सितंबर से लेकर 30 नवंबर तक नए मतदाता बनने और मतदाता सूची में अपना नाम व पता सही कराने के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। 26 दिसंबर को दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। पांच जनवरी 2024 को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय अब अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गया है। इसी की तहत खामियों को दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। चुनाव से जुड़े कर्मियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम और फोटोयुक्त विधानसभा निर्व...
सीएम धामी ने कहा- मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प

सीएम धामी ने कहा- मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प

उत्तराखण्ड
देहरादून, भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले नौ सालों में देश के हर वर्ग का कल्याण हुआ है। आजादी के बाद के वर्षों की तुलना में पिछले नौ वर्षों के दौरान विकास के सभी मापदंडों के आधार पर देश ने हर क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति की है, जिसका लोहा आज संपूर्ण विश्व मान रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी पर भरोसा जताया था और जनता के इसी भरोसे ने 2014 से 2023 के नौ वर्षों की अवधि में देश की समृद्धि की ट्रेन को विकास की पटरियों पर तेजी से दौड़ाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी चुनावों की तैयारी में जुटने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया और नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। बुधवार को जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म हाउस में भाजपा के विभिन्न मोर्चों की संयुक्त कार्यसमिति आयोजित...
ऋषिकेश: बेटी और पत्नी संग ऋषिकेश पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू

ऋषिकेश: बेटी और पत्नी संग ऋषिकेश पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू

उत्तराखण्ड
पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू गंगा दशहरा पर परिवार के साथ ऋषिकेश पहुंचे। सिद्धू ने अपनी बेटी, बेटे और पत्नी नवजोत कौर के साथ गंगा स्नान भी किया। सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर कुछ तस्वीरे पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपनी ऋषिकेश यात्रा की तस्वीरों के कैप्शन में लिखा कि- अपनी पत्नी की इच्छा पूरी करते हुए गंगा दशहरा के अवसर पर ऋषिकेश में गंगा में डुबकी लगाई। हर-हर गंगे, नमामि गंगे। एक फोटो में सिद्धू अपनी पत्नी और बेटी के साथ गंगा में डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं, वहीं दो तस्वीरों में परिवार के साथ गंगा किनारे खड़े हैं। एक अन्य तस्वीर में वह पूरे परिवार के साथ होटल में लंच करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोेत कौर कैंसर से जंग लड़ रहीं हैं। फिलहाल उनकी कीमोथैरेपी चल रही है।...
उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रवेश हेतु  पोर्टल।

उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रवेश हेतु  पोर्टल।

उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड राज्य उच्च शिक्षा प्रवेश पोर्टल का हुआ शुभारंभ। उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रवेश हेतु  पोर्टल। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को मीडिया सेंटर, सचिवालय देहरादून में उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए एकीकृत समर्थ पोर्टल के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा प्रवेश पोर्टल का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा प्रवेश पोर्टल के शुभारंभ से एक प्रदेश- एक प्रवेश की संकल्पना के साथ संपूर्ण राज्य में उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु एक मंच प्रदान किया गया है। जिसके अंतर्गत विद्यार्थी उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रवेश हेतु समर्थ पोर्टल में आवेदन कर सकते है। राज्य में अवस्थित उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश एवं अन्य व्यवस्थाओं...