बागेश्वर धाम के मुखिया पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे उत्तराखंंड…
उत्तराखंड में बागेश्वर धाम के मुखिया पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे है। रविवार सुबह एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही उनके साथ फोटो खिंचवाने को भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन उनकी कड़ी सुरक्षा के कारण कुछ लोग ही उनके साथ फोटो खिंचवा पाए। वह बद्रीनाथ दर्शन करने के लिए रवाना हो गए है।
मिली जानकारी के अनुसार धीरेंद्र शास्त्री विशेष चार्टड प्लेन से आज सुबह 11 बजे एयरपोर्ट पहुंचे थे। जौलीग्रांट के देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से वो कड़ी सुरक्षा के बीच बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। उनके कार्यक्रम को गोपनीय रखा गया था। जिस कारण उनके एयरपोर्ट आने के बाद ही एयरपोर्ट कर्मियों को पता चला।
बताया जा रहा है कि इससे पहले बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से एक मोबाइल बरामद किया था। जिसे फोरेंस...

