पौड़ी में फिर गुलदार का आतंक, प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों में अवकाश घोषित…
Uttarakhand News: उत्तराखंड के पौड़ी जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां गुलदार का आतंक थम नहीं रहा है। गुलदार की दहशत को देखते हुए डीएम ने एक बार फिर से गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में स्कूलों का अवकाश घोषित करने के आदेश जारी कर दिये हैं। इन क्षेत्रों में 10 जून तक अवकाश घोषित किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी में बीते मंगलवार को वार्ड संख्या 11 के गडोली और ल्वाली क्षेत्र के तमलाग में गुलदार ने दो लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं, डीएम आशीष चौहान ने इन क्षेत्रों में स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश में लिखा है कि गडोली क्षेत्रान्तर्गत संचालित विद्यालय एम 0 ई ० गिल गडोली जू o हाईस्कूल की छात्रा को दिनांक 06.06.2023 को समय 7:00 बजे सांय बाघ ) द्वारा हमलाकर घायल कर दिया , जिसे उपचार हेतु जिला चिक्तिसालय ...








