Friday, March 6News That Matters

Day: June 12, 2023

दून वासी अब अपने ही क्षेत्र में कर सकते हाउस टैक्स जमा , जानें कैसे…

दून वासी अब अपने ही क्षेत्र में कर सकते हाउस टैक्स जमा , जानें कैसे…

उत्तराखण्ड
देहरादून वासियों के लिए काम की खबर है। दून वासियों को अब हाउस टैक्स जमा करने के लिए नगर निगम नहीं  जाना पड़ेगा है। वह अब अपने ही क्षेत्र में टैक्स जमा कर सकते है। इसके लिए निगम द्वारा 15 जून से लेकर 25 जुलाई तक जगह-जगह हाउस टैक्स जमा करवाने के लिए कैंप आयोजित किया जाएगा। आइए जानते है किस दिन कहां कैंप लगाया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम देहरादून जिले के करीब 36 इलाकों में कैंप लगाने जा रहा है। ये कैंप 15 जून से 25 जुलाई तक के लिए आयोजित किए जाएंगे। इस कैंप की मदद से भवन करदाता अपने ही क्षेत्र में हाउस टैक्स अदा कर सकेंगे। इसमें प्रत्येक वार्ड के पार्षद भी उनका सहयोग करेंगे। हाउस टैक्स में 20 फीसदी की छूट यथावत बनी रहेगी। इतना ही नहीं आप चेक, कैश या ऑनलाइन भी हाउस टैक्स जमा कर सकते है। जानिए किस दिन कहां लगेगा कैंप 15 जून – रेस्ट कैंप वार्ड के त्यागी रोड स्थित गुरुद्वारा 16 जून 20...
घनसाली-मयाली मोटर मार्ग पर बारातियों से भरी बस हादसे की शिकार, मची चीख-पुकार…

घनसाली-मयाली मोटर मार्ग पर बारातियों से भरी बस हादसे की शिकार, मची चीख-पुकार…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड का टिहरी जिला हादसों का जिला बनता जा रहा है। यहां 24 घंटे के भीतर फिर बड़ा हादसा हो गया है। अब यहां घनसाली-मयाली मोटर मार्ग पर बारातियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। बस में 20 लोग सवार थे। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। ये तो गनिमत रही कि पैराफिट में बस के पिछले टायर फंस गए। जिससे बस खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। मीडिया रिपोर्टस के अनुसा रुद्रप्रयाग जिले के सुमाड़ी से एक बारात टिहरी जिले के हिंदाव पट्टी जा रही थी। इस दौरान बारातियों से भरी बस चिरबटिया के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान बस के आगे के टायर अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गए। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि सड़क किनारे बने पैराफिट में बस के पिछले टायर फंस गए बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैराफिट से अटक गई। जिससे बस खाई म...
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस दिन होगा अब मेंस एग्जाम…

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस दिन होगा अब मेंस एग्जाम…

उत्तराखण्ड
UPSC Prelims Result: लाखों युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam) का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन्हें उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। आइए जानते है अभ्यर्थी  कैसे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा कराई गई सिविल सेवा (सीएसई) और भारतीय वन सेवा (आइएफएस) संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2023 के परिणाम जारी किए गए। इस  परीक्षा का आयोजन 28 मई 2023 को हुआ था। करीब 12 लाख उम्मीदवारों ये परीक्षा दी थी। जिसके बाद आज आयोग ने इस परीक्षा में कुल 14624 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया है। बताया जा रहा है कि सफलता पाने वाले अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। मेंस एग्जाम का आयोजन 15 सितंबर से होगा। सिविल सेवा परीक्षा के साथ यूपीएससी ने वन सेवा परीक्षा ...
उत्तराखंड में सीएम धामी का एक्शन, ये अधिकारी जल्द हो सकते है निलंबित…

उत्तराखंड में सीएम धामी का एक्शन, ये अधिकारी जल्द हो सकते है निलंबित…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में सीएम धामी एक्शन में है बताया जा रहा है कि सीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए उद्यान विभाग के चर्चित और विवादित निदेशक हरमिंदर बवेजा पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप है। जिसपर सीएम ने सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उद्यान विभाग के निदेशक बवेजा पर कई आरोप लगे हैं। उद्यान विभाग की तमाम योजनाओं को लेकर उन पर सवाल खड़े होते रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री धामी ने बनेजा को सस्पेंड करने के निर्देश दिए है। जल्द ही इसके आदेश जारी हो सकते है। बताया जा रहा है कि जिस तरह निदेशक के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी, उसके बाद मुख्यमंत्री ने खुद इस पर एक्शन लेते हुए अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निदेशक को सस्पेंड करने की फाइल पहले विभाग मंत्री के पास जाएगी। उसके बाद सस्पेंड आदेश जारी हो सकते है।...
UKSSSC ने की इस भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक…

UKSSSC ने की इस भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि आयोग ने रविवार को कराई गई वन दरोगा भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। यूकेएसएसएससी वन निरीक्षक उत्तर कुंजी 2023 आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आयोग ने UKSSSC वन दरोगा उत्तर कुंजी 2023 जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 316 रिक्तियां भरी जाएंगी। यूकेएसएसएससी वन दरोगा परीक्षा 2023 11 जून 2023 को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार यूकेएसएसएससी वन दरोगा उत्तर कुंजी 2023 के बारे में नीचे दिए गए विवरण की जांच कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि आवेदक एक सप्ताह के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते है। इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आगामी 10 दिन के भीतर जारी किया जाएगा। यूकेएसएसएससी वन दरोगा उत्तर कुंजी 2023 ऐसे करें डाउनलोड यूकेएसएसएससी वैन दरोगा उत्तर कुंजी 2023 देखने के लिए यूकेएसएसएससी क...
ट्रैनिंग पर उत्तराखंड आए एसडीएम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस…

ट्रैनिंग पर उत्तराखंड आए एसडीएम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्‍तराखंड के मसूरी से बड़ी खबर आ रही है। यहां लाल बहादुर शास्‍त्री प्रशासनिक अकादमी ट्रेनिंग (LBS) के लिए आए बांग्‍लादेश के एसडीएम की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बांग्‍लादेश से मसूरी लाल बहादुर शास्‍त्री प्रशासनिक अकादमी में ट्रेनिंग के लिए 45 अधिकारियों का दल आया है। सभी अफसर रविवार को मसूरी के लाल टिब्‍बा और धनोल्‍टी घूमने के लिए गए थे। इसमें से 36 वर्षीय एमडी अलामेन की धनोल्‍टी से वापस आते हुए अचानक रास्‍ते में तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि आनन-फानन में उनके सहयोगी उन्‍हें मसूरी के उप जिला चिकित्‍सालय ले गए। यहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दि...
प्रदेश में आज से 13 जून तक ऐसा रहेगा मौसम, बारिश का येलो अलर्ट जारी…

प्रदेश में आज से 13 जून तक ऐसा रहेगा मौसम, बारिश का येलो अलर्ट जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में इन दिनों गर्मी ने हालत खराब कर रही है। चढ़ते पारे के बीच राहत भरी खबर आई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में आज से 13 जून तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच राज्य में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने राज्य में आज से मौसम बदलने की संभावना जताई है। उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, यूएसएनगर, नैनीताल जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि एवं झक्कड़ 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की माने तो 11 जून को राज्य में कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं 12 जून को राज्य में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। यह स्थिति 13 जून को भी बनी रहेगी...
उत्तराखंड के इन पर्वतीय जिलों में पार्किंग को मिली मंजूरी, जानें कहां होगा निर्माण…

उत्तराखंड के इन पर्वतीय जिलों में पार्किंग को मिली मंजूरी, जानें कहां होगा निर्माण…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जहां दुनियाभर से पर्यटक आते है। पर्यटक सीजन में आम जन को जाम के झाम से जूझना पड़ता है, वहीं अब इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए प्रशासन अलर्ट पर आ गया है। बताया जा रहा है कि शासन ने पांच जिलों के 12 पार्किंग प्रस्तावों पर मुहर लगा दी है। ये जिले पर्वतीय जिले पिथौरागढ़, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी है। यहां जल्द वाहन पार्किंग की सुविधाएं मिलने वाली है। आइए जानते है सरकार का प्लान… मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अपर मुख्य सचिव आनंदबर्धन की अध्यक्षता में  विभागीय व्यय समिति की बैठक हुई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के 12 पार्किंग प्रस्तावों पर मुहर लगा दी है। कई के लिए बजट भी जारी हो गया है। साथ ही तय किया गया कि किया गया कि वाहन पार्किंग के प्रस्ताव जिलाधिकारियों, जिला विकास प्राधिकरणों की ओर से पहले उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (उडा) को भेजे जाएंगे। बताया ...
टिहरी में चारधाम यात्रियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल…

टिहरी में चारधाम यात्रियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां घनसाली के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। वाहन में नौ लोग सवार थे। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा से  घनसाली के 30 किमी पहले केमुण्डा खाल मंदिर के पास हुआ है। यहां घनसाली की ओर आ रहा एक वाहन टेम्पो ट्रेवर्लस सड़क पर पलट गया है। वाहन में गुजरात के कुल नौ तीर्थयात्री सवार थे। जो चारधाम यात्रा के लिए उत्तरकाशी से केदारनाथ के लिए निकले थे। तभी अचानक वाहन का ब्रेक फेल हो गया। जिससे वाहन सड़क पर पलट गया था। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि हादसे की सूचना पर चौकी चमियाला थाना घनसाली द्वारा राहत वचाव कार्य किया गया। पुलिस ने चौटिल चार यात्रियों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय भिजवाया गया।...
सीएम धामी ने स्कूली छात्र-छात्राओं से इस विषय पर किया संवाद, कही ये बात…

सीएम धामी ने स्कूली छात्र-छात्राओं से इस विषय पर किया संवाद, कही ये बात…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित लो.नि.वि. निरीक्षण भवन परिसर में अयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया । इस दौरन उन्होंने यहां “सीमान्त गाँवों का विकास कैसे हो” विषय पर स्कूली छात्र-छात्राओं / एन०सी०सी० कैडेट्स के साथ संवाद किया। साथ ही जिले को कई सौगात देते हुए कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों, पूर्व सैनिक संगठन, स्थनीय जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल, बार एसोसिएशन व अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद एवं भेंट वार्ता भी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने शौर्य स्थल, उत्तरकाशी के सौंदर्यीकरण एवं टीन सेट लगाने की घोषणा के साथ ही वहां पर प्रतीक्षालय निर्माण कार्य कराने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि पर्वत माला मिशन के तहत प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को रोप-वे से जोड़न...