उत्तरकाशी पुरोला में 15 जून को होने वाली महापंचायत को लेकर बड़ी खबर…
Uttarkashi Love Jihad: उत्तराखंड के उत्तरकाशी पुरोला में 15 जून को होने वाली महापंचायत को लेकर बड़ी खबर आ रही है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने महापंचायत की अनुमति नहीं दी है। इसके साथ ही पुलिस पुरोला में धारा 144 लागू करने की तैयारी कर रही है। ताकि, शांति व्यवस्था बनी रहे। उधर, पुरोला में महापंचायत की अगुवाई को लेकर प्रधान संगठन बैकफुट पर आ गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नाबालिग लड़की को भगाने की कोशिश और एक खास समुदाय के व्यापारियों के उत्तरकाशी से पलायन का मामला सांप्रदायिक रंग लेता जा रहा है। वहीं शासन की अपील के बाद अब ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष अंकित रावत ने आज मंगलवार को एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि महापंचायत को लेकर प्रधान संगठन किसी प्रकार की अगुवाई नहीं करेगा।
वहीं ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्रीय हित में वह जनता के साथ हैं। साथ ही महापंचायत मे...







