सीएम धामी ने की इन विभागों की समीक्षा बैठक, दिए ये सख्त निर्देश…
देहरादून में सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गन्ना विकास, पशुपालन, डेयरी विकास तथा मत्स्य विभाग की विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि उक्त विभाग योजनाओं का समयबद्धता के साथ प्रभावी क्रियान्वयन करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में मेरीनो भेड़ पालन को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही ऑस्ट्रेलियन ब्रीडर से एक MoU किया जा रहा है। उन्होंने विभागों को प्रदेश की आर्थिकी में सुधार के उद्देश्य से अन्य प्रदेशों से आयातित दूध व दुग्ध पदार्थों आदि की निर्भरता को कम करने का लक्ष्य दिया। मुख्यमंत्री ने डेयरी विकास विभाग को राज्य में डेयरी विकास को प्रोत्साहित करने हेतु डेयरी विकास में सफल अन्य राज्यों के अध्ययन के भी निर्देश दिए हैं।
उन्होंने पशुपालन विभाग को राज्य में मेरीनो भेड़ों के पालन को बढ़ाने के प्रस्ताव पर गम्भीरता से कार्य करने के निर्देश...
