Friday, March 6News That Matters

Day: June 16, 2023

सीएम ने किया छठवीं विश्व कांग्रेस की विवरणिका का विमोचन, जानें इसके बारे में…

सीएम ने किया छठवीं विश्व कांग्रेस की विवरणिका का विमोचन, जानें इसके बारे में…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक देहरादून में आपदा प्रबंधन पर होने वाली छठवीं विश्व कांग्रेस की विवरणिका का विमोचन किया। इस आपदा प्रबंधन कांग्रेस का विषय ‘STRENGTHENING CLIMATE ACTION & DISASTER RESILIENCE’ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में आपदा प्रबंधन का छठवां वैश्विक सम्मेलन होने से वैश्विक स्तर पर देवभूमि उत्तराखण्ड को एक नई पहचान मिलेगी। आपदा न्यूनीकरण कैसे किया जाए, यह हिमालयी राज्यों की बड़ी आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील है। जलवायु परिवर्तन के कारण आपदाओं के स्वरूप में भी परिवर्तन हो रहा है और अब आपदा केवल मानसून अवधि तक सीमित नहीं रह गयी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ही के दिन एक दशक पूर्व श्री केदारनाथ में भीषण प्राकृतिक आपदा आई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्री केदारनाथ ध...
कावंंड़ यात्रा को लेकर पुलिस विभाग की बड़ी बैठक, डीजीपी ने दिए ये निर्दश…

कावंंड़ यात्रा को लेकर पुलिस विभाग की बड़ी बैठक, डीजीपी ने दिए ये निर्दश…

उत्तराखण्ड
Kanwar Yatra 2023: कांवड़ यात्रा की तरीखों का ऐलान हो गया है। बताया जा रहा है कि इस साल 3 जुलाई से 17 जुलाई तक कांवड यात्रा आयोजित होगी। माना जा रहा है कि कावड़ यात्रा में इस बार बड़े पैमाने पर कांवड़ियों की भीड़ देखी जा सकती है। ऐसे में कावड़ यात्रा के दौरान क्राउड कंट्रोल और ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए कोआर्डिनेशन बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कई नियम बनाएं गए हैं। उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा में बाहरी राज्यों से आने वाले हर यात्री को अपने साथ पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार को कांवड यात्रा को लेकर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीजीपी अशोक कुमार ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए। साथ ही बैठक में कावड़ यात्रा के दौरान किस तरह से नियम रहेंगे इसके बारे में चर्चा की गई। इस दौरान ट्रैफिक प्लान क्या होगा, रूट डायवर्ट कब से किए जाएंगे और ...
आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने की तारीख को 3 महीने बढ़ी, पढ़ें अपडेट…

आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने की तारीख को 3 महीने बढ़ी, पढ़ें अपडेट…

उत्तराखण्ड
Aadhaar Card: अगर आपका आधार कार्ड बना हुआ है। और उसे दस साल हो गए है तो आपके लिए काम की खबर है। आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने की तारीख को 3 महीने और बढ़ा दिया है। अब कार्ड धारक 17 सितंबर तक मुफ्त में अपने आधार कार्ड को बिना किसी शुल्क के अपडेट कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार आधार फ्रॉड से निपटने के लिए सरकार ने अब आधार कार्ड के लिए गाइडलाइंस लागू कर दी है। इसके मुताबिक अगर आपका आधार कार्ड दस साल पहले बना था और अब तक अपडेट नहीं हुआ है तो अब आपको इसे अपडेट कराना होगा। ये सुविधा पहले आपको 14 जून तक मुफ्त मिल रही थी। जिसे अब बढ़ा दिया गया है। अब कार्ड धारक 17 सितंबर तक मुफ्त में अपने आधार कार्ड को बिना किसी शुल्क के अपडेट कर सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने जानकारी देते हुए बताया कि पहचान पत्र, पत्ते का सबूत (address proof) या अन्य जानकारी अपडेट की जा सकती है। वही इ...
हल्द्वानी वासियों के लिए जरूरी खबर, अगले दो दिन नहीं आएगा यहां पानी…

हल्द्वानी वासियों के लिए जरूरी खबर, अगले दो दिन नहीं आएगा यहां पानी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के हल्द्वानी वासियों के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी के कई इलाकों में अगले दो दिन तक पानी नहीं आएगा। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है । ऐसे में आम जन परेशानी से बचने के लिए इंतजाम कर लें। हालांकि इस दौरान जल संस्थान टैंकरों से पेयजल आपूर्ति करेगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शीशमहल, डिग्री कालेज, नबावी रोड, बद्रीपुरा, मल्ला गोरखपुर, बाजार क्षेत्र, रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड, बरेली रोड, राजपुरा, रेलवे बाजार आदि समीपवर्ती क्षेत्रों में 17 जून की सुबह से 18 जून की शाम तक इन क्षेत्रों में पानी नहीं आएगा। इसलिए इन क्षेत्रों के निवासी दो दिन के लिए समुचित रूप से पानी का भंडारण करके रख सकते हैं। बताया जा रहा है कि नैनीताल रोड में वाकवे माल के समीप देवखड़ी नाले की सफाई व पुनर्निर्माण कार्य के अंतर्गत जल संस्थान की मुख्य एवं वितरण पाइपलाइन शिफ्ट की जाएगी। न...
रामनगर में एक बेकाबू बस ने स्कूटी सवार को रौंदा, दो लोगों की मौत, मचा कोहराम…

रामनगर में एक बेकाबू बस ने स्कूटी सवार को रौंदा, दो लोगों की मौत, मचा कोहराम…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर नैनीताल से आ रही है। यहां रामनगर में एक बेकाबू बस ने स्कूटी को रौंद दिया। हादसे में सेना के जवान सहित 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। वहीं दोनों के परिवार में मौत की खबर से कोहराम मच गया है। मृतक सेना के जवान को दो दिन बाद ड्यूटी पर लौटना था। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा रामनगर में नेशनल हाईवे 309 रानीखेत रोड रोडवेज बस स्टेशन के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार  सुबह मोहल्ला भरतपुरी निवासी गिरीश चंद्र पांडे और विक्रम सिंह नेगी दोनों ही स्कूटी से रामनगर स्थित श्मशान घाट में किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।  इस बीच रानीखेत रोड रोडवेज बस स्टेशन के सामने उनकी स्कूटी लखनपुर की ओर से आ रही एक प्राइवेट ...
केदारनाथ मंदिर में लगे सोने को लेकर उठे सवाल, बीकेटीसी ने दी सफाई…

केदारनाथ मंदिर में लगे सोने को लेकर उठे सवाल, बीकेटीसी ने दी सफाई…

उत्तराखण्ड
केदारनाथ धाम में पिछले साल ही गर्भगृह में चढ़ाई गई सोने की परत को लेकर अब सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि चारधाम महापंचायत के उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी का आरोप है कि गर्भगृह में लगा सोना पीतल में बदल गया है। धाम में इसे अरबों की धांधली कहा जा रहा है तो वहीं मामले में बीकेटीसी की ओर से भी एक पत्र जारी किया गया है जिसें इन आरोपों का खंडन करते हुए सफाई दी गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केदारनाथ धाम में मंदिर के अंदर दीवारों पर पिछले वर्ष सोने की परत चढ़ाई गई थी। इसके लिए मुंबई के एक कारोबारी ने सोना दान किया था। इससे कई सोने की प्लेट बनाई गई और उन्हें मंदिर के अंदर गर्भगृह में लगाया गया। लेकिन मामला तब गर्मा गया जब चारधाम महापंचायत के उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि केदारनाथ धाम में सोने के नाम पर पीतल की परत चिपकाई गई है। इसके जरिए सवा अरब रुपए की धांधली को अंजाम दिया गया ...
सीएम धामी पहुंचे केदारनाथ धाम, आपदा के शिकार लोगों को दी श्रद्धांजलि…

सीएम धामी पहुंचे केदारनाथ धाम, आपदा के शिकार लोगों को दी श्रद्धांजलि…

उत्तराखण्ड
केदारनाथ धाम के लिए आज का दिन कभी न भूलाने वाला दिन है। आज ही का वो दिन था जब केदारनाथ धाम में 16 और 17 जून 2013 को भीषण आपदा आई थी। आज इस आपदा को 10 साल पूरे हो गए हैं। इन 10 सालों में केदारपुरी के पुर्ननिर्माण और यात्रा धरातल पर लाकर कई जख्म भरने की कोशिश तो हो गई, लेकिन जिन्होंने आपदा में अपनों को खोया उनके जख्म आज भी गहरे हैं। सीएम धामी आज शुक्रवार सुबह स्थलीय निरीक्षण के लिए केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने धाम में चल रहे पुर्न निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को कई निर्देश दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सीएम पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ आपदा के 10 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने बाबा केदार के दर्शन के बाद पूजा-अर्चना की। साथ ही आपदा के शिकार लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्‍यमंत्री धामी ने धाम चल रहे पुर्न निर्म...
दून में 18 जून को होने वाली मुस्लिम महापंचायत सीएम के आश्वासन के बाद स्थागित…

दून में 18 जून को होने वाली मुस्लिम महापंचायत सीएम के आश्वासन के बाद स्थागित…

उत्तराखण्ड
Dehradun News: उत्तराखंड में उत्तरकाशी के पुरोला में काथित लव जिहाद के मामले से शुरू हुआ बवाल अब भी थमा नहीं हैं। प्रशासन ने मामले में एक्शन लेते हुए 15 जून को जहां पुरोला में हिंदू महापंचायत को नहीं होने दिया है। जिले में धारा 144 लागू है तो वहीं अब दून में प्रस्तावित महापंचायत को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि की मुस्लिम समुदाय ने मुख्यमंत्री से मिलने के बाद देर रात महापंचायत को स्थगित कर दिया। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुरोला की घटना के बाद मुस्लिम समुदाय ने दून में 18 जून को महापंचायत का ऐलान किया था। मुस्लिम समुदाय के ऐलान के बाद प्रदेश में तनाव का माहौल बन गया था। पूरी सरकारी मशीनरी मामले को लेकर सतर्क हो गई थी। पुलिस प्रशासन लगातार मुस्लिम समुदाय से वार्ता कर रहा था, लेकिन वह महापंचायत पर अड़े हुए थे। लेकिन अब सीएम से मुलाकात के बाद महापंचायत को स्थागित कर दिया है। बता...
साजिश के तहत मुसलमानों को बनाया जा रहा निशाना’: असदुद्दीन ओवैसी

साजिश के तहत मुसलमानों को बनाया जा रहा निशाना’: असदुद्दीन ओवैसी

उत्तराखण्ड
देहरादून: : पुरोला में हुई नाबालिग लड़की को भगाने की घटना के बाद आक्रोश का माहौल शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। पुरोला में आज शुक्रवार को भी निषेधाज्ञा धारा 144 लागू है। पुरोला बाजार खुल चुका है। लेकिन मुस्लिम समुदाय के व्यापारियों की दुकानें आज शुक्रवार को भी बंद हैं। वहीं 25 जून को बड़कोट में महापंचायत करवाने का एलान करने वाले यमुना घाटी हिंदू जागृति संगठन के पदाधिकारियों को उपजिलाधिकारी बड़कोट में वार्ता के लिए बुलाया है। जिससे महापंचायत के आयोजन को टाला जा सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। 'साजिश के तहत मुसलमानों को बनाया जा रहा निशाना' इस बीच एआइएमआइएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के ट्वीट से सियासत फ‍िर गर्मा गई है। उन्‍होंने कहा है कि ''उत्तराखंड में एक सोची समझी साजिश के तहत मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। झूठ की बुनियाद पर मुसल...
सोनभद्र को सीएम योगी आज देंगे 229 परियोजनाओं का लाभ

सोनभद्र को सीएम योगी आज देंगे 229 परियोजनाओं का लाभ

उत्तराखण्ड
सोनभद्र,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद में 70 मिनट तक रहेंगे। वह केंद्र सरकार के नौ साल पूर्ण होने पर उरमौरा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम शुक्रवार सुबह 10.25 पर चुर्क स्थित पुलिस लाइन हैलीपैड पर लैंड करेंगे। वहां से वह सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। स्वागत व दीप प्रज्जवलन के बाद स्वागत उद्बोधन राज्यमंत्री संजीव गोंड़ करेंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद 229 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास के साथ-साथ लाभार्थियों को चेक व प्रमाण पत्र का वितरण करेंगे। 15 मिनट तक मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। सुबह 11.35 पर वह जनपद से निकलेंगे। चार अरब की लागत के परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास मुख्यमंत्री 40323.93 लाख रुपये की 229 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। डायट परिसर में वे 29211.60 लाख रुपये की लागत वाली 109...