Friday, March 6News That Matters

Day: June 16, 2023

उत्‍तर प्रदेश में जल्‍द ही ओपन जेल खोले जाएंगे: सीएम योगी

उत्‍तर प्रदेश में जल्‍द ही ओपन जेल खोले जाएंगे: सीएम योगी

उत्तरप्रदेश
लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारागारों को 'सुधार गृह' के रूप में स्थापित करने की आवश्यकता जताते हुए प्रदेश के लिए नया जेल अधिनियम तैयार करने का निर्देश दिया है। कहा कि कारागारों को सुधार केंद्र के रूप में स्थापित करने में खुली जेल (ओपेन जेल) की स्थापना उपयोगी सिद्ध हो सकती है। उन्होंने कारागार विभाग के अधिकारियों को खुली जेल की स्थापना के लिए विधिवत प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। वर्तमान में लखनऊ में एक अर्ध खुली जेल (सेमी ओपेन जेल) संचालित है। सीएम योगी बोले- हमें सुधार और पुनर्वासन पर ध्यान देना होगा गुरुवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में कारागारों की स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में जेल तथा उनमें निरुद्ध बंदियों के संबंध में जेल अधिनियम, 1894 और कैदी अधिनियम, 1900 प्रचलित हैं। यह दोनों कानून आजादी के पहले से प्रचलन में हैं। ...
यात्रा मार्ग पर सिलिंडर फटने से अफरा-तफरा का माहौल, आग पर काबू पाने में जुटी फायर बिग्रेड की टीम

यात्रा मार्ग पर सिलिंडर फटने से अफरा-तफरा का माहौल, आग पर काबू पाने में जुटी फायर बिग्रेड की टीम

उत्तराखण्ड
केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में सुबह एक हादसा हो गया। यहां एक होटल में सिलिंडर में आग लगने से धमाका हो गया। हादसे के चलते यहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी। शुक्रवार सुबह हुए धमाके के चलते कुछ देर के लिए यात्रा रोक दी गई। आपदा प्रबंधन और एसडीआरएफ ने आग को बुझाया। गनीमत रही कि हादसा बड़ा नहीं हुआ।...
पुनर्निर्माण कार्यों से सज और संवर रही केदारपुरी, निरीक्षण के लिए केदारनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी

पुनर्निर्माण कार्यों से सज और संवर रही केदारपुरी, निरीक्षण के लिए केदारनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी

उत्तराखण्ड
एक दशक पहले केदारनाथ में जल प्रलय के बाद पुनर्निर्माण कार्यों से केदारपुरी सज और संवर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट से आपदा के जख्म मिट रहे हैं। आपदा के बाद पहले चरण में 225 करोड़ रुपये के काम किए गए। अभी काफी कुछ होना बाकी है। आज शुक्रवार सुबह सीएम धामी स्थलीय निरीक्षण के केदारनाथ धाम पहुंचे। दूसरे चरण में 197 करोड़ रुपये की लागत से 21 निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसके अलावा 148 करोड़ से ज्यादा तीर्थयात्रियों के लिए आवासीय सुविधा मिलेगी। 16 जून 2013 को आई आपदा से केदारनाथ मंदिर को छोड़ कर बाकी सब कुछ ध्वस्त हो गया था। हजारों लोगों को आपदा में जान गंवानी पड़ी थी। केदारनाथ पुनर्निर्माण तीन चरणों में शुरू किया गया। पहले चरण में मंदिर परिसर का विस्तार, संगम के समीप गोल प्लाजा और मंदिर परिसर तक जाने वाले रास्ते पर कटवा पत्थर बिछाया गया। साथ ही मंदाकिनी नदी के तट पर सु...
मसूरी के लिए पुलिस ने नए सिरे से जारी किया ट्रैफिक प्लान, जानें…

मसूरी के लिए पुलिस ने नए सिरे से जारी किया ट्रैफिक प्लान, जानें…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: अगर आप मसूरी जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। पर्यटन सीजन में पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों का हुजूम उमड़ रहा है। स्थिति यह है कि पर्यटकों को जाम के साथ ही कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को परेशानी से बचाने के लिए पुलिस ने नए सिरे से ट्रैफिक प्लान जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार मसूरी के लिए इस वीकेंड पर अपर सचिव पर्यटन रविशंकर के निर्देश पर पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान बनाया है। इसके तहत कैंपटी फॉल जाने और आने वाले वाहनों के लिए मसूरी में वन – वे व्यवस्था की गई है । कैंपटी फॉल और कंपनी गार्डन जाने वाले वाहनों को किताबघर से स्प्रिंग रोड होते हुए भेजा जाएगा । जबकि , वापसी में यह वाहन जीरो प्वाइंट से जॉर्ज एवरेस्ट होते हुए देहरादून लौटेंगे । बताया जा रहा है कि कंपनी गार्डन , कैंपटी फॉल मार्ग का निरीक्षण कर ऐसे स्थान...
उत्तराखंडः शिक्षा विभाग में अब अधिकारियों के हुए प्रमोशन, देखें लिस्ट…

उत्तराखंडः शिक्षा विभाग में अब अधिकारियों के हुए प्रमोशन, देखें लिस्ट…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में शिक्षा महकमे से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि विभाग में उप शिक्षा अधिकारी समकक्ष पद के प्रमोशन किए है। जिसके आदेश जारी किए है। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग के उपशिक्षा अधिकारी/समकक्ष पद से खण्ड शिक्षा अधिकारी/समकक्ष पद पर पदोन्नति की गई है। जिसके आदेश राज्यपाल की स्विकृति के बाद जारी कर दिए गए है। जारी आदेश में लिखा है कि विद्यालयी शिक्षा विभाग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य शैक्षिक ( प्रशासनिक संवर्ग ) सेवा में उप शिक्षा अधिकारी / समकक्ष पद ( वेतन मैट्रिक्स का लेवल -10 वेतनमान रु 0 56100-175500 ) पर सेवारत निम्नलिखित अधिकारियों को विभागीय पदोन्नति चयन समिति द्वारा की गयी संस्तुति के क्रम में चयन वर्ष 2022-23 के सापेक्ष खण्ड शिक्षा अधिकारी / समकक्ष पद ( वेतन मैट्रिक्स का लेवल -11 , वेतनमान रु067700-208700 ) पर पदोन्नत दी गई है। उपरोक्त पदोन्नत अधिकारियों को निर्देशित...