Friday, March 6News That Matters

Day: June 17, 2023

उत्तराखंड रक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव, जानें अब कब होगा एग्जाम…

उत्तराखंड रक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव, जानें अब कब होगा एग्जाम…

उत्तराखण्ड
युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने रक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि में बड़ा बदलाव किया है। बताया जा रहा है कि अब ये परीक्षा छह अगस्त को होगी। ये परीक्षा हरिद्वार व हल्द्वानी में आयोजित की जाएगी। जिसके आदेश जारी किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार यूकेपीएससी की रक्षक भर्ती परीक्षा पहले परीक्षा 16 जुलाई को होनी थी, जिसकी तिथि बदलकर छह अगस्त कर दी गई है। इस परीक्षा के लिए 22 जुलाई को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। जारी आदेश में लिखा है कि दिनांक 16 जुलाई , 2023 को हरिद्वार में कांवड़ यात्रा होनी है। जिस कारण अभ्यर्थियों के आवागमन एवं परीक्षा के आयोजन में व्यवधान पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 16 जुलाई , 2023 को परीक्षा का आयोजन स्थगित किया जाता है । तदक्रम में प्रश्नगत परीक्षा का आयोजन दिनांक 6 अगस्त , 2023 ( रविवार ) को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक हरिद्व...
CM धामी ने किया पर्वतीय जनपदों के विभिन्न गांवों में निर्मित 55 पुलों का वर्चुअल लोकार्पण…

CM धामी ने किया पर्वतीय जनपदों के विभिन्न गांवों में निर्मित 55 पुलों का वर्चुअल लोकार्पण…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में अब पहाड़ का सफर आसान होने वाला है। देहरादून में शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में हेस्को और आईसीआईसीआई फाउंडेशन के माध्यम से राज्य के पर्वतीय जनपदों के विभिन्न गांवों में निर्मित 55 पुलों का वर्चुअल लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इन पुलों से हमारे सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को काफी फायदा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदा की दृष्टि से भी संवेदनशील है। मानसून अवधि में पहाड़ में जनजीवन बहुत प्रभावित होता है। पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों के जनजीवन को सामान्य करने की दिशा में हेस्को ने आईसीआईसी फाउंडेशन के साथ मिलकर सराहनीय पहल की है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि हेस्को एवं आईसीआईसीआई फाउंडेशन इसी तरह आगे भी पर्वतीय क्षेत्रों में सेतुओं के निर्माण में और सहयोग देते रहेंगे। इन पुलों के निर्माण से स्थानीय लोगो...
खाद्य सुरक्षा अधिकारी की कार हादसे की शिकार, मची चीख-पुकार…

खाद्य सुरक्षा अधिकारी की कार हादसे की शिकार, मची चीख-पुकार…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर जारी है। इस बार हादसे की शिकार उत्तराखंड के एक अधिकारी की कार हो गई है। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी नैनीताल मार्ग पर टैंकर ने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी की कार में टक्कर मार दी। कार में सुरक्षा अधिकारी सहित कई लोग सवार थे। जिससे मौके पर चीख- पुकार मच गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा हल्द्वानी-नैनीताल रोड के जौलीकोट के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार अधिकारियों के साथ नैनीताल को जा रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी कार को टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार वाहन के साथ  कुछ दूरी तक घसीटते हुए पहुंच गई। जिससे उसके परखच्चे उड़ गए । जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। क्योकि कार जहां रुकी वहां नीचे खाई थी। जिससे अगर कार खाई में गिरती...
खेल प्रशिक्षकों का बढ़ने वाला है मानदेय, खेल मंत्री ने दिए ये निर्देश…

खेल प्रशिक्षकों का बढ़ने वाला है मानदेय, खेल मंत्री ने दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में खेल विभाग में संविदा पर कार्यरत खेल प्रशिक्षकों के लिए खुशखबरी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही अब प्रदेश में भारतीय खेल प्राधिकरण की तर्ज पर खेल प्रशिक्षकों का मानदेय 15 से बढ़ाकर न्यूनतम 48 हजार रुपये होने वाला है। विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आगामी कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को पेश किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार निदेशालय में खेल मंत्री रेखा आर्य ने खेल विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में खेल मंत्री ने खेल प्रशिक्षकों के मानदेय को बढ़ाने के लिए अधिकारियों को इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। विभाग को पर्याप्त और अच्छे खेल प्रशिक्षक मिल सकें, इसके लिए विभाग अब साई की तर्ज पर मानदेय बढ़ाने की योजना बना रहा है। बताया जा रहा है कि साई में खेल प्रशिक्षक को न्यूनतम 48 हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है। विभिन्न श्रेणियों के हिसाब से मानदेय दिया जाता है।...
उत्तराखंड सहायक लेखाकार भर्ती का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक…

उत्तराखंड सहायक लेखाकार भर्ती का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक…

उत्तराखण्ड
युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक लेखाकार भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार  यूकेपीएससी सहायक लेखाकार के 661 रिक्त पदों के लिए परीक्षा परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है जिसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर हैं। उम्मीदवार जो 07 मई 2023 को आयोजित लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे यूकेपीएससी सहायक लेखाकार परिणाम 2023 के माध्यम से अपना रोल नंबर, चयन सूची और कट-ऑफ अंक देख सकते हैं। UKPSC Junior Assistant Results ऐसे करें चेक सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं। होमपेज पर, “परिणाम” टैब पर क्लिक करें। कनिष्ठ सहायक परीक्षा-2022 परिणाम लिंक पर क्लिक करें। यूकेपीएससी कनिष्ठ सहायक परिणाम स्क...
उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी, इस विभाग में हुए बंपर तबादले…

उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी, इस विभाग में हुए बंपर तबादले…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड शासन की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रदेश में जहां तबादलों का दौर जारी है। वहीं इसी कड़ी में शासन ने अब लोक निर्माण विभाग में बंपर तबादले किए हैं। जिसकी सूची जारी की गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शासन ने लोक निर्माण विभाग में विभिन्न खंडों में अधिकारी कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें से कुछ इंजीनियर वर्षों से एक ही स्थान पर जमे हुए थे, जिनके अब ट्रांसफर किए गए है। ये ट्रांसफर तबादला सत्र के चलते किए गए हैं। देखिए पूरी लिस्ट BREAKING: उत्तराखंड में इस विभाग में हुए अधिकारियों-कर्मियों के बंपर ट्रांसफर, देखें लिस्ट… pic.twitter.com/rKwJ5tOQBT — uttarakhand news (@SKhanbrain) June 17, 2023 pic.twitter.com/5XkoCsrlaS — uttarakhand news (@SKhanbrain) June 17, 2023 pic.twitter.com/a6fChbIvsg — uttarakhand news (@SKhanbrain) June 17, 2023...
प्रदेश में मौसम के करवट बदलने के आसार, अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम…

प्रदेश में मौसम के करवट बदलने के आसार, अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम…

उत्तराखण्ड
अरब सागर की खाड़ी में उठा अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय धीरे धीरे आगे बढ रहा है। कई राज्यों में तबाही मचा रहा ये चक्रवातीय तूफान अब उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी असर दिखाने वाला है। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम से असर दोनों राज्यों पर इसका असर शुरू हो जाएगा। जिससे यहां बारिश और तूफान की आशंका जताई गई है।  उत्तराखंड के कई जिलों में इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चारधाम यात्रा मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में जहां इन दिनों भीषण गर्मी से लोग त्रस्त हैं। वहीं  मौसम विभाग ने आज 17 जून से प्रदेश में मौसम के करवट बदलने के आसार जताएं हैं। बताया जा रहा है कि  चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात पहुंच रहा है। यहां पहुंचने के बाद बिपरजॉय का असर उत्तर भारत के राज्यों में भी दिखने की आशंका है। जिसके चलते प्रदेश में कहीं-कहीं अंधड़ और ती...
दरगाह को हटाने का नोटिस देने पर बवाल, उग्र भीड़ के हमले में एक की मौत; कई वाहन फूंके

दरगाह को हटाने का नोटिस देने पर बवाल, उग्र भीड़ के हमले में एक की मौत; कई वाहन फूंके

उत्तराखण्ड
जूनागढ़, गुजरात के जूनागढ़ में अवैध दरगाह को हटाने को लेकर बीती रात जमकर बवाल हुआ। जूनागढ़ के मजेवाड़ी इलाके में दरगाह को हटाने के नोटिस के बाद पहुंची पुलिस पर हिंसक भीड़ ने हमला बोल दिया। भीड़ ने पुलिस को देखते ही पथराव कर दिया और निजी और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। दरगाह को लेकर बवाल इतना बढ़ गया था कि भीड़ ने गाड़ियों में भी आग लगा दी। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। इलाके में मामले को लेकर भारी तनाव को देकते हुए पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है, जिससे स्थिति को काबू में किया जा सके। डीएसपी घायल, एक व्यक्ति की मौत भीड़ के हमले में डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। जूनागढ़ के एसपी रवि तेजा वासमसेट्टी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हिंसक भीड़ के पथराव से एक नागरिक की मौत हु...
मणिपुर में उपद्रवियों के निशाने पर बीजेपी नेता, सुरक्षा बलों और भीड़ में झड़प में दो घायल

मणिपुर में उपद्रवियों के निशाने पर बीजेपी नेता, सुरक्षा बलों और भीड़ में झड़प में दो घायल

देश-विदेश
इंफाल,  मणिपुर में फिर हिंसा की घटना सामने आई है। भीड़ ने इंफाल पैलेस मैदान के पास एक गोदाम को आग के हवाले कर दिया और फिर भाजपा नेताओं के घरों को जलाने की भी कोशिश की। हिंसक लोग इसके बाद वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों से भी भिड़ गए। आरएएफ के कर्मियों से भिड़े लोग मणिपुर की रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के कर्मियों ने जब भीड़ को रोकने की कोशिश की, तो लोग उनसे ही भिड़ गए। पुलिस ने कहा कि आरएएफ के जवानों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, क्योंकि भीड़ ने आसपास की अन्य निजी संपत्तियों को जलाने की कोशिश की थी। सुरक्षा बलों और भीड़ में झड़प में दो घायल इंफाल शहर में रात भर भीड़ और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष में दो नागरिक घायल हो गए हैं। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के क्वाकटा और चुराचंदपुर जिले के कंगवई से पूरी रात गोलीबारी की सूचना मिली है। इरिंगबाम पुलिस थाने में भी...
राज्य में जल्द शुरू होंगी स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग व्यवस्था, सीएम धामी ने दिए ये निर्देश…

राज्य में जल्द शुरू होंगी स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग व्यवस्था, सीएम धामी ने दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने UJVNL को न्यायालय में लम्बित वादों के निस्तारण हेतु डेडिकेटेड फॉलोअप के साथ मिशन मोड पर कार्य करने और UPCL को विद्युत चोरी रोकने के लिए विजिलेंस टीमों को सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने PITCUL को सबस्टेशनों की क्षमता वृद्धि के कार्य को समयबद्धता से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अधिकारी सभी हाइडल प्रोजेक्टस को पूरा करने के लिए ऑनरशिप लें तथा प्रोजेक्टस को निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए समर्पित होकर कार्य करें। उन्होंने UREDA को कमर्शियल बिल्डिंग्स तथा हाउसिंग सोसाइटीज में रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट्स को प्रोत्साहित करने और लखवाड़ जल विद्युत परियोजना की प्रगति का विशेष संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को समयबद्धता से कार्य करने हेतु अपन...