Friday, March 6News That Matters

Day: June 18, 2023

अल्मोडा में इस दिन आयोजित की जाएगी भर्ती रैली, पढ़ें डिटेल्स…

अल्मोडा में इस दिन आयोजित की जाएगी भर्ती रैली, पढ़ें डिटेल्स…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में  वर्ष 2023-24 की पहली भर्ती रैली एआरओ अल्मोडा द्वारा आरम्भ की जा रही है। ये भर्ती रैली 20 जून से आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा में लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार भाग ले सकते है। आइए जानते है पूरी डिटेल्स मिली जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती रैली कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर, रानीखेत के सोमनाथ स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। बताया जा रहा है कि इसमें अल्मोड़ा बागेश्वर, नैनीताल तथा उधम सिंह नगर के अग्निवीर भर्ती के अभ्यर्थियों का परीक्षण होगा, बल्कि समस्त उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों का सिपाही फार्मा एवं नर्सिंग असिस्टेंट की नियुक्ति के लिए भी चयन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि अग्निवीर के समस्त श्रेणियों (सिपाही जीडी, क्लर्क, स्टोर कीपर, टेक्नीशियन, ट्रेडमैन दसवीं आठवीं), नर्सिंग असिस्टेंट तथा सिपाही फार...
टिहरीः बद्रीनाथ से आ रही बस हादसे की शिकार, कई लोग घायल…

टिहरीः बद्रीनाथ से आ रही बस हादसे की शिकार, कई लोग घायल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। यहां आज रविवार को बद्रीनाथ से आ रही बस हादसे की शिकार हो गई। बस में 30 यात्री सवार थे, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा ऋषिकेश-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 पर हुआ है। बताया जा रहा है कि ऋषिकेश की ओर आ रही बस नंबर UK11 PA 0113 तथा ऋषिकेश से श्रीनगर की तरफ जा रहा एक डम्पर गूलर के समीप आनंद काशी होटल पास जबरदस्त रुप से टकरा गया। बताया जा रहा है कि बस में 30 यात्री सवार थे, जिसमें से 4 यात्री सामान्य रुप से घायल हुए हैं। जबकि बस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें 108 और LNT की एम्बुलेन्स से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। जबकि अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं, जिन्हें अन्य वाहन से ऋषिकेश भेज दिया गया है। घा...
उत्तराखंडः लड़कियों की शादी और पैतृक संपत्ति के अधिकार में हो सकता है बदलाव…

उत्तराखंडः लड़कियों की शादी और पैतृक संपत्ति के अधिकार में हो सकता है बदलाव…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जल्द ही लड़कियों की शादी की उम्र में बदलाव हो सकता है साथ ही लड़कियों का पैतृक संपत्ति में अधिकार को भी लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। बताया जा रहा है कि ये बदलाव समान नागरिक संहिता के तहत हो सकते है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इन अहम मुद्दों को लेकर यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार कर रही विशेषज्ञ समिति गंभीरता से विचार कर रही है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लड़कियों की विवाह की उम्र 18 से 21 वर्ष करने का मामला, लड़कियों का पैतृक संपत्ति में अधिकार, विभिन्न समाजों में बहुविवाह व बच्चों को गोद लेने में आ रही अड़चनें जैसे मामलों को लेकर समान नागरिक संहिता पर विचार किया जा रहा है। एक ऐसा कानून बनाने की तैयारी की जा रही है जो युवा पीढ़ी के लिए फायदेमंद हो। बताया जा रहा है कि यूसीसी ऐसा कानून होगा जो सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करेगा। यूसीसी की समिति इस सुझाव पर भी गंभीरता विचार...
MannKiBaat कार्यक्रम में उत्तराखंड के दीपक का जिक्र, पीएम ने की प्रशंसा…

MannKiBaat कार्यक्रम में उत्तराखंड के दीपक का जिक्र, पीएम ने की प्रशंसा…

उत्तराखण्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के MannKiBaat कार्यक्रम का आज 102वां संस्करण आया। जिसमें पीएम मोदी भारत ने 2025 तक टीबी (ट्यूबरकुलोसिस) को खत्म करने का लक्ष्य रखा है और जल्द ही इसे पूरा करने की बात कही। इस दौरान पीएम ने उत्तराखंड के दीकर सिंह मेवाड़ी का उल्लेख कर उनके कार्यों की प्रशंसा की। पीएम मोदी ने कहा कि “भारत ने 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया है। निक्षय मित्र ने टीबी के खिलाफ इस आंदोलन की कमान संभाली है। हजारों लोग ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी के रोगियों को गोद ले रहे हैं। यह भारत की सच्ची ताकत है। युवा भी इसमें योगदान दे रहे हैं।” 2025 तक टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करना।” वहीं इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम पर बोलते हुए कहा कि इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’ है। यह योग की भावना को व्यक्त ...
घरों से कूड़ा उठाने आने वाले डोर-टू-डोर वाहनों से जुड़ी बड़ी खबर, लग सकता है जुर्माना…

घरों से कूड़ा उठाने आने वाले डोर-टू-डोर वाहनों से जुड़ी बड़ी खबर, लग सकता है जुर्माना…

उत्तराखण्ड
राजधानी देहरादून में घरों से कूड़ा उठाने आने वाले डोर-टू-डोर वाहनों से जुड़ी बड़ी खबर है। गिला और सूखा कूड़ा अलग-अलग नहीं देने पर अब आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है। नगर निगम  से इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मिश्रित कूड़ा डंप करने वाले घरों पर जुर्माना लगाया जाएगा। ये कार्रवाई कूड़े का निस्तारण में आ रही परेशानी को लेकर की जाने वाली है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नगर निगम के लिए शहर से रोजाना निकलने वाले तीन टन से अधिक कूड़े का निस्तारण चुनौती बना हुआ है। इसका सबसे बड़ा कारण गीला और सूखा कूड़ा एक साथ डंप किया जाना है। लोग गिला और सूखा कूड़ा एक साथ नहीं दे रहे है। जिससे कूड़े का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर शहर की हाईराइज सोसायटी पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कूड़ा पृथक्करण न करने पर बल्क वेस्ट जनरेटरर्स पर 10 हजार से एक लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा रहा है। जिसके ...
उत्तराखंड में मौसम विभाग का पुर्वानुमान सटिक साबित, अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी…

उत्तराखंड में मौसम विभाग का पुर्वानुमान सटिक साबित, अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी…

उत्तराखण्ड
Weather Update: उत्तराखंड में मौसम विभाग का पुर्वानुमान सटिक साबित हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कई जिलों में बारिश हुई तो कई जगह बादल छाए हुए हैं। विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश के लिए भारी बताए है। कई जिलों के लिए आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने राज्य में आज 70 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई गई हैं। साथ ही हल्की बारिश, तेज गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही कई स्थानों पर 19 जून को भी हल्की बारिश के साथ झोंकेदार हवाएं चलने के आसार बताए गए है। बताया जा रहा है कि गंगोत्री सहित गढ़वाल और कुमाऊं के कई जिलों में सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है। देहरादून में भी बादल छाए हुए है। जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इसे चक्रवात ‘बिपरजॉय’ का ...
पैन को आधार से लिंक नहीं कराया तो होगा बड़ा नुकसान, इतना है जुर्माना…

पैन को आधार से लिंक नहीं कराया तो होगा बड़ा नुकसान, इतना है जुर्माना…

उत्तराखण्ड
अगर आपका पैन कार्ड है और आपने अभी तक भी अपन पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं करवाया है तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आयकर विभाग की ओर से इससे जुड़ा बड़ा अपडेट आया है। जी हां अगर 30 जून तक आपने पैन को आधार से लिंक नहीं कराया तो आपका कार्ड रद्दी बन जाएगा। इतना ही नहीं आपको  भारी-भरकम जुर्माना भी देना पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आयकर विभाग ने इसके लिए नोटिस जारी किया है। जिसमें साफ दिया गया है कि अगर आपने अभी तक अपने पैन कार्ड (Pan Card) को आधार से लिंक नहीं कराया तो 1000 रुपये लेट फीस देनी होगी। इसके साथ ही आपके कई काम रुक जाएंगे। पैन कार्ड धारक की समस्या यहीं खत्म नहीं होगी, क्योंकि व्यक्ति म्यूचुअल फंड, स्टॉक, बैंक खाता खोलने आदि में निवेश करने में सक्षम नहीं होगा, जहां पैन कार्ड प्रस्तुत करना आवश्यक है। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने का प्रॉसेस शुरू हो...
सहायक लेखाकार और पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी…

सहायक लेखाकार और पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी…

उत्तराखण्ड
UKPSC Update: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग  से बड़ा अपडेट आ रहा है। आयोग ने सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा और पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी किया है। आयोग ने  सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा और पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा के चयनितों के अभिलेख सत्यापन का शेड्यूल जारी कर दिया है। आइए जानते है कब होगा किसका सत्यापन.. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा के लिए 27 जून से सत्यापन शुरू किया जाएगा। आयोग के हरिद्वार स्थित परीक्षा भवन में सात जुलाई तक सत्यापन का काम चलेगा। वहीं पटवारी-लेखपाल भर्ती के लिए चुने गए 13 अन्य अभ्यर्थियों को आयोग ने अभिलेख सत्यापन के लिए 26 जून को बुलाया है। बताया जा रहा है कि सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा के लिए सत्यापन के लिए प्रतिदिन अलग-अलग पाली में अलग-अलग अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इसके लिए पहली पाली में सत्यापन सुबह नौ बजे से दोपहर एक बज...
टिहरीः गहरी खाई में गिरा बोलेरो वाहन, तीन लोग गंभीर घायल…

टिहरीः गहरी खाई में गिरा बोलेरो वाहन, तीन लोग गंभीर घायल…

उत्तराखण्ड
टिहरी में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर थत्यूड़ अलमस मोटर मासे आ रही है। यहां एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें हायर सेटर रेफर किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा देर रात थत्यूड़ अलमस मोटर मार्ग पर मध्येबांसी अलमस बैंड से पहले हुआ है। वाहन सवार मैंडखाल से अपने घर रौतू की बेली आ रहे थे। बताया जा रहा है इस दौरान बोलेरो वाहन संख्या UK 07 TA 6145 अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में तीन लोग सवार थे, जो गंभीर घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिस की टीम स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सड़क तक लाया। जहां से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान पपेंद्र भंडारी पुत्र चंदन भंडारी (...
उत्तराखंडः इस स्कूल की प्रधानाचार्य सस्पेंड, बीईओ का वेतन रोकने के आदेश ,जानें कारण…

उत्तराखंडः इस स्कूल की प्रधानाचार्य सस्पेंड, बीईओ का वेतन रोकने के आदेश ,जानें कारण…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के पौड़ी से बड़ी खबर आ रही है। यहां शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि ग्राम बगड विकासखण्ड पोखडा में शिक्षक को निलंबित किया गया  है। साथ ही बीईओ का वेतन रोकने के आदेश दिए है। ये कार्रवाई जनहित में किये गये कार्य की अनदेखी, कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही को देखते हुए की गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ0 आनन्द भारद्वाज ने ग्राम बगड विकासखण्ड पोखडा में चौपाल लगाकर जनता की शिकायतों को सुना और शिकायतों का निराकरण किया। इस दौरान उन्होंने लक्ष्मी चौहान प्र० प्र०अ० रा०प्रा०वि० मयालगांव विकास खण्ड पोखडा पर लापरवाही बरतने के कारण अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही जांच पूरी होने तक उन्हें कार्यालय उप शिक्षा अधिकारी (प्रा0 शि0) पोखडा में संबद्ध किया गया है। वहीं कार्यक्रम की पूर्व सूचना होने के बावजूद भी चौपा...