Friday, March 6News That Matters

Day: June 22, 2023

श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर को मिली सौगात, सीएम ने किया इस केंद्र का उद्घाटन…

श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर को मिली सौगात, सीएम ने किया इस केंद्र का उद्घाटन…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से देवप्रयाग स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में स्वामी करपात्री जी महाराज की स्मृति में वेद शास्त्र अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देवभूमि के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है कि संस्कृत के क्षेत्र में श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर बहुत कम समय में बड़ा नाम बन गया है। यह परिसर केंद्र सरकार की राज्य को बड़ी सौगात है। देववाणी संस्कृत के प्रचार और प्रसार के लिए ऐसे विश्वविद्यालय महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि प्राचीन ज्ञान के क्षेत्र में प्रसिद्ध उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक भूमि अपने वैभव को पुनः प्राप्त करे और हमारी संस्कृति और संस्कृत का प्रचार प्रसार हो। इसके लिए यह विश्वविद्यालय उत्तराखण्ड ही नहीं अपितु देश की महत्त्वपूर्ण धरोहर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उत्तराखण्ड क...
उत्तराखंड प्रीमियर लीग की शुरूआत, ऐसे देख सकते है लाइव…

उत्तराखंड प्रीमियर लीग की शुरूआत, ऐसे देख सकते है लाइव…

उत्तराखण्ड
Dehradun News: उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक शानदार खबर है। देहरादून में आपको आईपीएल में जलवा बिखेर चुके क्रिकेटर के बीच मैच होते दिखाई देंगे। जी हां दून में आईपीएल की तर्ज पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की ओर से उत्तराखंड प्रीमियर लीग की शुरूआत हो गई है। यह लीग 22 जून से 30 जून तक होगी। आप घर बैठे भी इस लीग को लाइव देख सकते है। आइए जानते है इस लीग की पूरी जानकारी ये खिलाड़ी उतरेंगे मैदान, टिकट फ्री मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में  22 जून से  Uttarakhand Premier League के पहले संस्करण में छह टीमों के 18 मुकाबले शुरू हो गए हैं। ले जाएंगे।  बताया जा रहा है कि, आईपीएल में अपना जलवा दिखा चुके आकाश मधवाल, राजन कुमार, आदित्य तारे भी यूपीएल में दमखम दिखाएंगे। मैच दोपहर साढ़े तीन बजे और शाम साढ़े सात बजे से खेले जाएंगे। लीग में प्रत्येक...
उत्तराखंड- समर्थ पोर्टल के माध्यम से महाविद्यालयों में दाखिले जारी, ये है लास्ट डेट…

उत्तराखंड- समर्थ पोर्टल के माध्यम से महाविद्यालयों में दाखिले जारी, ये है लास्ट डेट…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में उच्च शिक्षा के लिए एडमिशन लेने की सोच रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। इस बार समर्थ पोर्टल के माध्यम से महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन किया जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि समर्थ पोर्टल पर कॉलेजों में एडमिशन के लिए 24 जून तक पंजीकरण हो सकेंगे। इसके अलावा पोर्टल पर त्रुटि सुधार भी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा मिशन के तहत समर्थ ई-गवर्नेंस प्रवेश पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राएं आसानी से कॉलेज में प्रवेश प्राप्त कर सकते है। अगर कोई छात्र-छात्राएं इसके बारे में जानकारी नहीं रखते है तो वह सीएससी केंद्र से आवेदन कर सकते हैं। इन केंद्रों के जरिये आवेदन के लिए छात्र-छात्राओं से तय तीस रुपये से अधिक शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में एक प्रदेश, एक प्रवेश, एक परीक्षाफल एवं एक...
पिथौरागढ़ हादसे में नौ लोगों की मौत, देखें मृतकों की सूची…

पिथौरागढ़ हादसे में नौ लोगों की मौत, देखें मृतकों की सूची…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां पूजा करने जा रहे लोगों का वाहन गहरी खाई में जा गिरा । हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए है। वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं मामले में सीएम धामी ने दुःख व्यक्त किया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा पिथौरागढ़ के नाचनी थाना क्षेत्र के होकरा में हुआ है। बताया जा रहा है कि बागेश्वर के सामा से पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्लाक स्थित होकरा मंदिर जा रही एक जीप सड़क से पलट कर रामगंगा नदी में जा गिरी। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना यहां से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने पुलिस को दी। ऊपर से जगह-जगह कार सवार यात्रियों के शव पड़े दिख रहे थे। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर रवाना की गई। इस हादसे में नौ लोगों की...
टिहरीः गुलदार ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, दहशत में लोग…

टिहरीः गुलदार ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, दहशत में लोग…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में गुलदार का आतंक थम नहीं रहा है। पौड़ी के बाद अब नई टिहरी में गुलदार की धमक से लोगों में दहशत है। बताया जा रहा है कि प्रताप नगर ब्लॉक के आबकी गांव में एक महिला पर हमला किया है। साथ ही एक कुत्ते को अपना शिकार बना लिया है। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला प्रताप नगर ब्लॉक के आबकी गांव का है। यहां बीती रात गुलदार ने 62 वर्षीय चंद्रमा देवी पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि महिला के चेहरे पर  गुलदार ने हमला किया है। ग्रामीणों ने आनन-फानन में महिला को रात में ही अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया था। वहीं बताया जा रहा है कि गुलदार ने सिर्फ महिला पर ही हमला नहीं किया है। बल्कि  एक कुत्ते को भी अपना शिकार बनाया है। गांव में गुलदार के आतंक से ग्रामीण दहशत में है। ग्रामीणों मे वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग...
दिल्ली: मंडावली में मंदिर की अवैध रेलिंग तोड़ने पहुंचा प्रशासन, भारी विरोध, झड़प के बाद पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

दिल्ली: मंडावली में मंदिर की अवैध रेलिंग तोड़ने पहुंचा प्रशासन, भारी विरोध, झड़प के बाद पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

देश-विदेश
नई दिल्ली,  पूर्वी दिल्ली के मंडावली में मंदिर की अवैध रेलिंग तोड़ने को लेकर प्रशासन और स्थानीय लोग आमने-सामने आ गए हैं। लोग प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान स्थानीय लोगों और मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प की भी बात सामने आ रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रशासन ने खुरेजी रोड पर शिवपुरी में फुटपाथ किनारे अवैध रूप से पेड़ के नीचे बने छोटे से शिव मंदिर के ढांचे को कल बुधवार को को हटा दिया था। पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने कार्रवाई की थी। ढांचे के हटने से फुटपाथ पर राहगीरों का आवागमन सुगम होगा। प्रशासन ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की ओर से शिकायतें आ रही थीं कि पेड़ के नीचे अवैध रूप से मंदिर का ढांचा बनाया हुआ है। शिकायत सही पाए जाने पर मंदिर से जुड़े लोगों को नोटिस देकर स्वयं हटाने के लिए कहा गया। लेकिन, उन्होंने नोटिस पर कोई संज्ञान नहीं...
देहरादून एसएसपी ने इन कर्मियों के किए तबादले, देखें आदेश…

देहरादून एसएसपी ने इन कर्मियों के किए तबादले, देखें आदेश…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में पुलिस विभाग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि राजधानी देहरादून में SSP दलीप सिंह कुंवर ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने कई पुलिसकर्मियों के तबादले किए है। जिसकी सूची जारी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार दून एसएसपी ने गुरुवार को थानाध्यक्ष रानीपोखरी प्रदीप सिंह नेगी को पुलिस कार्यालय संबंद्ध करते हुए जॉलीग्रांट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक उत्तम रमोला को थानाध्यक्ष रानीपोखरी नियुक्त किया है। वहीं उत्तम रमोला के स्थान पर खाली हुए जॉलीग्रांट चौकी प्रभारी के पद पर पुलिस कप्तान द्वारा डोईवाला कोतवाली में नियुक्त उप निरीक्षक सुमित चौधरी को जॉलीग्रांट चौकी का प्रभार सौंपा है। BREAKING: उत्तराखंड में एसएसपी का बड़ा एक्शन, इन पुलिसकर्मियों के हुए तबादले… pic.twitter.com/PAn9Ph4HRb — uttarakhand news (@SKhanbrain) June 22, 2023...
जो बाइडेन के संग PM मोदी की व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस, 2 सवालों का देंगे जवाब

जो बाइडेन के संग PM मोदी की व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस, 2 सवालों का देंगे जवाब

देश-विदेश
वाशिंगटन, पीएम मोदी अमेरिका के राजकीय दौरे पर हैं। 21 जून को अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। मोदी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन से मिले। मोदी के सम्मान में बाइडन फैमिली ने स्टेट डिनर का आयोजन भी किया। मोदी और बाइडन अब प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाले हैं। पीएम मोदी और जो बाइडन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। व्हाइट हाउस ने इसकी पुष्टि करते हुए इसे 'बड़ी बात' कहा है। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, 'हम आभारी हैं कि प्रधानमंत्री मोदी यात्रा के अंत में एक प्रेस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। हमें लगता है कि यह महत्वपूर्ण है और हमें इस बात की खुशी है कि मोदी भी इसे महत्वपूर्ण मानते हैं।' दो ही सवाल पूछे जाएंगे जॉन किर्बी ने क...
उत्तराखंड में बारिश के कारण जगह-जगह पेड़ गिरे, जाम से लोग हुए परेशान

उत्तराखंड में बारिश के कारण जगह-जगह पेड़ गिरे, जाम से लोग हुए परेशान

उत्तराखण्ड
देहरादून, उत्तराखंड में मौसम बदल गया है। गुरुवार को तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। जहां एक ओर बारिश होने से उत्तराखंड के लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन कई जगह तेज हवाओं के चलते पेड़ के टूटने की जानकारी भी है। इससे कई वाहनों को नुकसान भी हुआ है। उत्तराखंड में बारिश के कारण जगह-जगह पेड़ गिर गए। गुरुवार सुबह से ही बारिश के चलते सुबह सात बजे राजपुर रोड पर पेड़ गिर गया। करीब एक घंटा रूट डायवर्ट करने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने पेड़ काटा जिसके बाद यातायात सुचारू हो पाया। पेड़ गिरने से लगा जाम इसके बाद सुबह करीब 9 बजे गांधी पार्क के निकट कार के ऊपर भारी भरकम पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि कार के अंदर कोई  नहीं था। घटना के बाद दोनों तरफ जाम लग गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने पेड़ काटकर यातायात सुचारु करवाया। दूसरी ओर सुबह से ही चल रही बारिश के कारण चारों ओर से यातायात जाम हो...
उत्तराखंड:सीएम धामी ने गन्ना किसानों को दी सौगात, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड:सीएम धामी ने गन्ना किसानों को दी सौगात, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखण्ड
हरिद्वार,  पूर्व कैबिनेट गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रयास से प्रदेश के गन्ना किसानों को बड़ी राहत मिली है। अभी तक लक्ष्य पूरा न होने पर गन्ना समितियों की ओर से किसानों पर पांच रुपये प्रति क्विंटल की पेनाल्टी देनी होती थी। किसानों की समस्या पर स्वामी यतीश्वरानंद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा को अवगत कराया। जिस पर पेनाल्टी पर लगा रोक दी गई है। किसानों ने सीएम धामी कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का आभार जताया है। गन्ना समितियों ने किसानों से तय लक्ष्य पूरा करने के लिए बॉन्ड भरवाया हुआ है। पैराई सत्र के दौरान समितियां किसानों को समय पर गन्ना खरीदने के लिए पर्चिया जारी नहीं कर सकी थी। किसानों ने जैसे-तैसे कर गन्ना की फसल निपटाई। इससे किसानों के अतिरिक्त सट्टा के बॉन्ड पूरे नहीं हो सके। सीएम धामी को कराया अवगत सम...