गहरे जख्म दे गया पिथौरागढ़ हादसा, सरयू तट पर एक साथ जली सात चिताएं…
Uttarakhand News: पिथौरागढ़ में हुआ सड़क हादसा बागेश्वर को शोक में डूबा गया है। हादसे ने जहां एक साथ 10 लोगों की जिंदगियां लील ली वहीं आज हादसे का शिकार हुए सात मृतकों के शवों का बागेश्वर में सरयू तट पर अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें सेना के दो जवानों और एक नव विवाहिता का शव भी शामिल था। इस दौरान गांव में मातम पसरा नजर आया। जहां जवानों का सेना की टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी तो वहीं एक साथ सात चिताएं जलती देख हर आंख नम नजर आई।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा पिथौरागढ़ के नाचनी थाना क्षेत्र के होकरा में हुआ है। बताया जा रहा है कि बागेश्वर के सामा से पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्लाक स्थित होकरा मंदिर जा रही एक जीप सड़क से पलट कर रामगंगा नदी में जा गिरी थी। हादसे की सूचना यहां से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने पुलिस को दी। ऊपर से जगह-जगह कार सवार यात्रियों के शव पड़े दिख रहे थे। हादसे में शामा के ...








