पुरोला में पुरुष कर्मचारी को महिलाओं की हेयर कटिंग और फेशियल न करने पर लगाया रोक
पुरोला: उत्तरकाशी के पुरोला में पुलिस ने किसी भी हेयर सैलून व ब्यूटी पार्लर में पुरुष कर्मचारी को महिलाओं की हेयर कटिंग और फेशियल नहीं करने का फरमान सुनाया है। वीरवार को नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापार मंडल और पुलिस के बीच आहूत बैठक में यह मुद्दा उठा। जिसके बाद पुलिस ने यह निर्णय लिया। मुस्लिम समेत सभी स्थानीय व्यापारियों ने इस पर सहमति जताई।
22 मुस्लिम व्यापारियों की दुकानें खुलीं
इधर, पुरोला बाजार में 22 मुस्लिम व्यापारियों की दुकानें खुल गई हैं। कुछ समय पहले दुकान खाली कर गए 14 मुस्लिम व्यापारी भी नगर में फिर से लौटना चाहते हैं। इसके लिए कुछ व्यापारियों ने दुकान भी तलाशनी शुरू कर दी है।
इसी 26 मई को नाबालिग लड़की को भगाने की घटना सामने आने के बाद पुरोला में तनाव की स्थिति बन गई थी। लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर हिंदू संगठनों व स्थानीय व्यापारियों ने मुस...



