Friday, March 6News That Matters

Day: June 26, 2023

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे का निधन, काफी समय से चल रहे थे बीमार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे का निधन, काफी समय से चल रहे थे बीमार

उत्तरप्रदेश
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे का निधन हो गया है। वे 74 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद पार्टी और परिचितों में शोक की लहर है। आगरा में जनसंघ और भाजपा की जड़ें जमाने का श्रेय हरद्वार दुबे को ही दिया जाता है। बीजेपी के अंतिम पांडव थे हरद्वार दुबे भाजपा के पांच पांडवों में से आखिर पांडव बचे थे। हरद्वार दुबे से पहले राजकुमार सामा, भगवान शंकर रावत, रमेशकांत लवानिया, सत्य प्रकाश विकल का निधन हो चुका है। इन सबको भाजपा का पांच पांडव कहा जाता था। सुबह मिली सूचना  राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे का निधन की सूचना प्रातः 5.50 बजे मिली। उनका निधन दिल्ली में प्रातः 4.30 बजे हुआ है। वहां से उनका पार्थिव शरीर आगरा के लिए लाया जाएगा। इसके बाद तय होगा कि अंतिम संस्कार कब और कहां होगा। बलिया के थे रहने वाले  आपको बता दें कि हरद्वार द...
रेल पटरियों पर बना रहे थे मोबाइल से रील, ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत

रेल पटरियों पर बना रहे थे मोबाइल से रील, ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत

देश-विदेश
लक्सर : रेलवे ब्रिज पर रील बना रहे दो किशोरों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी और सिविल पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्वजन मृतकों के शव को घटनास्थल से उठा ले गए। शनिवार की देर शाम लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुजुर्ग निवासी शिवम व सिद्धार्थ डोसनी रेलवे स्टेशन के समीप सोलानी नदी पुल पर खड़े होकर अपलाइन में रील बना रहे थे कि इसी दौरान रेलवे लाइन पर देहरादून से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन आ गई तथा दोनों किशोर ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे और शवों को घटनास्थल से उठाकर ले गए। सूचना मिलने पर जीआरपी एवं सिविल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन मौके पर शव नहीं मिले। जानकारी करने पर पता चला मृतक किशोरों के स्वजन उनके शव उठा ले गए है...
यूकेपीएससी ने इस भर्ती परीक्षा के लिए फिर खोली विंडो, पढ़ें अपडेट…

यूकेपीएससी ने इस भर्ती परीक्षा के लिए फिर खोली विंडो, पढ़ें अपडेट…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर भर्ती की डेट बढ़ा दी है।  ये भर्ती मानचित्रकार प्रारूप कार के पदों प निकली गई थी। अब इन पदों पर इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर 13 जुलाई तक आवेदन कर सकते है। जारी आदेश में लिखा है कि मानचित्रकार / मानचित्रक / प्रारूपकार परीक्षा- 2023 एतद्वारा सूचित किया जाता है कि विभिन्न विभागों के अंतर्गत रिक्त मानचित्रकार / मानचित्रक / प्रारूपकार पदों के लिए विज्ञापन सं0- A – 1 / Draftsman / S – 2 / 2023 दिनांक 29.05.2023 को आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित करते हुए पात्र अभ्यर्थियों से दिनांक 19 जून , 2023 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए थे । लोक निर्माण विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गए अधियाचन एवं दिव्यांगजन हेतु पदों के चिन्हीकरण से संबंधित शासनादेश सं 0 : 48 , दिनांक 05 जून , 2023 के क्रम...
उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही आफत की बारिश, अगले चार दिन अलर्ट…

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही आफत की बारिश, अगले चार दिन अलर्ट…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही आफत की बारिश बरस रही है। पूरे राज्य में बारिश का दौर जारी है। मौसन विभाग की माने तो इस बारिश से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।  मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी सहित 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी और पौड़ी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।प्रदेश में आज पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और कई दौर की बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 27 और 28 जून को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में बारिश का येलो अलर्ट है। इसके बाद 29 जून को भी प्रदेश भर में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं भारी बारिश के मद्देनजर पुलिस और एसडीआरएफ की टी...