Friday, March 6News That Matters

Day: June 27, 2023

पीएम मोदी ने सराहना करते हुए सारिका रावत की तारीफ की

पीएम मोदी ने सराहना करते हुए सारिका रावत की तारीफ की

उत्तराखण्ड
डोईवाला,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत होपवे पब्लिक स्कूल आदर्श नगर जौलीग्रांट की 12वीं क्लास की छात्रा सारिका रावत के विचारों की पीएम मोदी ने पत्र भेजकर सराहना की है। आदर्श नगर जौलीग्रांट निवासी छात्रा सारिका रावत ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत समृद्ध भारत के लिए पंच निर्माण, जिसमें विकसित भारत का विराट संकल्प, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकजुटता को सुदृढ रखना, कर्तव्य निर्वहन को प्राथमिकता आदि विषयों पर अपना लेख पोस्टकार्ड के माध्यम से पीएम मोदी को भेजा था, जिसकी पीएम मोदी ने सराहना करते हुए सारिका रावत की तारीफ की है। साथ ही पत्र के माध्यम से कहा है कि आज की युवा पीढ़ी की उर्जा आत्मविश्वास और क्षमताओं को देखकर युवा शक्ति से हमारे देश की आशाएं और आकांक्षाएं जुड़ी हुई हैं। अगले 25 वर्ष भारत का अमृत कालखंड...
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो लोगों की मौत

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो लोगों की मौत

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। खांकरा में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। कार जखोली से श्रीनगर की तरफ जा रही थी। इस दौरान खांकरा के पास हादसा हो गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। दो लोगों के शव बरामद हुए हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...