Friday, March 6News That Matters

Day: June 30, 2023

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए तैयार हो रही ड्राफ्ट रिपोर्ट सरकार को आज नहीं सौंपी जा सकेगी

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए तैयार हो रही ड्राफ्ट रिपोर्ट सरकार को आज नहीं सौंपी जा सकेगी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए तैयार हो रही ड्राफ्ट रिपोर्ट प्रदेश सरकार को शुक्रवार को नहीं सौंपी जा सकेगी। इसके लिए समिति को और समय लग सकता है। माना जा रहा है कि एक पखवाड़े के भीतर समिति सरकार को रिपोर्ट सौंप देगी। अलबत्ता ड्राफ्ट बनाने के लिए गठित जस्टिस रंजना प्रसाद देसाई समिति नई दिल्ली में शुक्रवार को मीडिया के सामने यूसीसी से जुड़े विषयों को लेकर हो रही बातों पर अपना रुख साफ कर सकती है। विशेषज्ञ समिति के सदस्य पिछले कुछ दिनों से नई दिल्ली में हैं और ड्राफ्ट रिपोर्ट को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह के मुताबिक, ड्राफ्ट तैयार करने का काम तकरीबन अंतिम रूप में हैं। जानकारों का मानना है कि यूसीसी पर केंद्र सरकार के फोकस के बाद विशेषज्ञ समिति की रणनीति में बदलाव हुआ है।अभी तक यही संभावना जताई जा रही थी कि समिति 30 जून को अपनी रिपोर्ट सरकार को...
मुख्यमंत्री योगी लूकरगंज में अतीक अहमद के कब्जे से खाली कराई गई भूमि पर बने पीएम आवास का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी लूकरगंज में अतीक अहमद के कब्जे से खाली कराई गई भूमि पर बने पीएम आवास का करेंगे लोकार्पण

उत्तरप्रदेश
मुख्यमंत्री योगी कुछ देर में प्रयागराज जिले के लूकरगंज में अतीक अहमद के कब्जे से खाली कराई गई भूमि पर बने पीएम आवास का लोकार्पण करेंगे। शुक्रवार को निर्धारित समय से कुछ विलंब से पहुंचे सीएम विधि विधान से पूजा अर्चना कर आवास का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद कार्यक्रम स्थल लीडर रोड पर औपचारिक रूप से लाभार्थियों को चाबी सौंपेंगे। सुबह से ही बारिश होने के कारण कार्यक्रम में काफी अव्यवस्था रही। सीएम के आगमन के मद्देनजर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। लूकरगंज आवास से लेकर लीडर रोड तक पूरा इलाका पुलिस छावनी मे ंतब्दील कर दिया गया है।...
उत्तराखंडः आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती, जानें डिटेल्स…

उत्तराखंडः आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती, जानें डिटेल्स…

उत्तराखण्ड
UKPSC: युवाओं के लिए बड़ी खबर है। लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती प्रयोगशाला सहायक पदों पर निकली है। इच्छुक युवा इस भर्ती के लिए 18 जुलाई तक आयोग की https://psc.uk.gov.in/ वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है। आइए जानते है भर्ती से जुड़ी पूरी डिटेल्स.. बताया जा रहा है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला में प्रयोगशाला सहायक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती  प्रयोगशाला सहायक के कुल 11 पदों के लिए निकाली गई है। इसमें (जनरल-छह, एससी-दो, ओबीसी-दो, ईडब्ल्यूएस-एक) का एक पद है। जिसमें संशोधन हो सकता है। परीक्षा के लिए सभी जिलों में केंद्र बनाए जाएंगे। शैक्षिणिक योग्यता और आयु सीमा भर्ती के लिए आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त विवि से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी या फोरेंसिक साइंस में से किसी एक में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीएससी पास होना ...
उत्तराखंडः आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के बंपर तबादले, देखें सूची…

उत्तराखंडः आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के बंपर तबादले, देखें सूची…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में धामी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने राज्य में आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के बंपर तबादले कर दिए हैं जिसकी सूची जारी की गई है। बताया जा रहा है कि शासन ने 36 अधिकारियों के ट्रांसफर किए है। इसमें 22 आईएएस अधिकारी, 5 पीसीएस अधिकारी और सचिवालय सेवा समेत वित्त सेवा के अधिकारी शामिल हैं। कई अधिकारियों से अहम जिम्मेदारी वापस ली गई है तो वहीं कई अधिकारियों को डीएम जैसी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी BREAKING: धामी सरकार का बड़ा एक्शन, IAS-PCS अधिकारियों के किए बंपर ट्रांसफर,देखें लिस्ट… pic.twitter.com/hyIqnp0K96 — uttarakhand news (@SKhanbrain) June 30, 2023...