सीएम धामी पहुंचे केदारनाथ धाम, आपदा के शिकार लोगों को दी श्रद्धांजलि…
केदारनाथ धाम के लिए आज का दिन कभी न भूलाने वाला दिन है। आज ही का वो दिन था जब केदारनाथ धाम में 16 और 17 जून 2013 को भीषण आपदा आई थी। आज इस आपदा को 10 साल पूरे हो गए हैं। इन 10 सालों में केदारपुरी के पुर्ननिर्माण और यात्रा धरातल पर लाकर कई जख्म भरने की कोशिश तो हो गई, लेकिन जिन्होंने आपदा में अपनों को खोया उनके जख्म आज भी गहरे हैं। सीएम धामी आज शुक्रवार सुबह स्थलीय निरीक्षण के लिए केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने धाम में चल रहे पुर्न निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को कई निर्देश दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सीएम पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ आपदा के 10 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने बाबा केदार के दर्शन के बाद पूजा-अर्चना की। साथ ही आपदा के शिकार लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने धाम चल रहे पुर्न निर्म...








