Saturday, March 7News That Matters

Month: June 2023

यमुनोत्री हाईवे पर 4.5 किमी लंबी सुरंग जल्द होने वाली तैयार, मिनटों में होगा घंटो का सफर…

यमुनोत्री हाईवे पर 4.5 किमी लंबी सुरंग जल्द होने वाली तैयार, मिनटों में होगा घंटो का सफर…

उत्तराखण्ड
अब पहाड़ का सफर आसान होने वाला है। यमुनोत्री हाईवे पर चारधाम आल वेदर रोड़ परियोजना के तहत बन रही करीब 4.5 किमी लंबी सुरंग का निर्माण चल रहा है। इस टनल के बनने से घंटो का सफर मिनटों में पूरा हो जाएगा। बताा जा रहा है कि टनल का काम आधे से ज्यादा पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि दिसंबर तक टनल का काम पूरा हो जाएगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारत सरकार ने यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा बैंड से पोल गांव तक 4.5 किमी लंबी सुरंग की स्वीकृति प्रदान की थी। साल 2019 में एनएचआईडीसीएल ने करीब 850 करोड़ की लागत से सिलक्यारा की ओर से पहाड़ी के भीतर सुरंग निर्माण के लिए कटान शुरू किया था। टनल का काम लगातार जारी है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा और जंगलचट्टी के बीच 4.5 किलोमीटर लंबी पहली सुरंग तैयार हो रही है। इसका काम अंतिम चरण में है। टनल का निर्माण कर रही कंपनी एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों का दावा है...
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने दिया इस्तीफा…

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने दिया इस्तीफा…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। शनिवार को आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने शासन को अपना इस्तीफा भेजा है। जिससे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इस्तीफे की कई वजह बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भर्ती धांधली के मामलों के बीच सरकार द्वारा ग्रुप-सी के पदों को भरने की भी जिम्मेदारी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को सौंपी गई थी। यहां भी कुछ भर्ती परीक्षाओं में धांधली में मामले सामने आए, जिसके बाद से ही यूकेपीएससी भी सवालों के घेरे में आ गई थी। मामले की जांच के दौरान कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई। इस बीच आयोग के अध्यक्ष राकेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठी। ऐसे में परीक्षाओं के दौर के बीच चेयरमैन राकेश कुमार में व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि दिसंबर 2021 में शासन ने सेवानिवृ...
उत्तराखंड बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा के लिए 15 जून से होंगे आवेदन…

उत्तराखंड बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा के लिए 15 जून से होंगे आवेदन…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। इस परीक्षा के माध्यम से फेल छात्र-छात्राओं को पास होने का मौका मिल रहा है। बताया जा रहा है कि बोर्ड ने अंक सुधार परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया है। जिसका आदेश जारी किया गया है। अब इस परीक्षा के लिए 15 जून से आवेदन किए जा सकेंगे। आप सभी लोग इस बात से तो बखूबी वाकिफ होंगे कि उत्तराखंड की बोर्ड की परीक्षा में कई छात्र असफल रहे हैं। जिसका परिणाम यह है कि छात्रों के द्वारा इस बात का काफी अफसोस किया जा रहा है, कि अब आगे क्या होगा?  ऐसे में इन छात्र-छात्राओं के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के उन परीक्षार्थियों के लिए जो अंक सुधार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए बोर्ड के द्वारा 15 जून से आवेदन होंगे। पहले ये तिथि 20 जून थी जिसे संशोधित कर नया आदेश...
भारतीय सेना में शामिल हुए नए अफसर,थल सेना प्रमुख मनोज पांडे ने ली परेड की सलामी…

भारतीय सेना में शामिल हुए नए अफसर,थल सेना प्रमुख मनोज पांडे ने ली परेड की सलामी…

उत्तराखण्ड
देहरादून में आज शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में पासिंग आउट परेड (पीओपी) का आयोजन किया गया। इस दौरान सेना में शामिल हुए नए अफसरों का जोश देखते ही बन रहा था। मातृभूमि की आन-बान और शान की रक्षा के लिए 331 जांबाज सेना में शामिल हुए।’ इस दौरान भारत माता तेरी कसम तेरे रक्षक बनेंगे हम’, आईएमए गीत पर कदमताल करते कैडेट जैसे ही ड्रिल स्क्वायर पर पहुंचे लोगों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर सुबह परेड शुरू हुई। परेड के बाद पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। जब आईएमए की पासिंग आउट परेड शुरू हुई तो नजारा देखने लायक था। थल सेना प्रमुख मनोज पांडे शौर्य मार्ग से परेड स्थल पर 7 बजकर 15 मिनट पर पहुंंचे। वहीं जैसे ही घोषणा हुई सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे बतौर निरीक्षण अधिकारी परेड की सलामी लेंगे ...
उत्तराखंडः पर्यटन विभाग और परिवहन निगम में हुए ट्रांसफर, देखें लिस्ट…

उत्तराखंडः पर्यटन विभाग और परिवहन निगम में हुए ट्रांसफर, देखें लिस्ट…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी है। शासन ने अब पर्यटन विभाग में बंपर तबादले किए गए हैं। इस संबंध में आदेश जारी किए गए है। वहीं परिवहन निगम में भी ट्रांसफर किए गए है। बताया जा रहा है कि अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी/कार्यालयाध्यक्ष कर्नल अश्विनी पुण्डीर) ने विभाग के कर्मिकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए है। वहीं दूसरी ओर परिवहन विभाग में कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादला सत्र के दौरान कई अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में भेजा गया है। पर्यटक विभाग की ट्रांसफर लिस्ट में कार्मिकों को उनके नाम के सम्मुख स्तम्भ 4 में वर्णित उनके वर्तमान तैनाती स्थान से तात्कालिक प्रभाव से स्थानान्तरित कर स्तम्भ -5 में अंकित कार्यालयों में  तैनात किया गया है। आइए जानते है किसे कौन -सी जिम्मेदारी दी गई है। देखें आदेश Uttarakhand News: प्रदेश में तबादलों का दौर जारी, अब इन दो विभाग में हुए ...
सीएम धामी ने सभी अधिकारियों को दिए अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश, करने होंगे ये काम…

सीएम धामी ने सभी अधिकारियों को दिए अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश, करने होंगे ये काम…

उत्तराखण्ड
देहरादून सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की पहली समीक्षा बैठक ली। बैठक में सभी जिलाधिकारियों एवं एस.एस.पी ने वर्चुअली माध्यम से प्रतिभाग किया। बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले इसके लिए सभी नियमित बहुद्देशीय शिविर लगायें जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए टोल फ्री नम्बर 1064 का बोर्ड सभी कार्यालयों में लगे, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मुख्यमंत्री ने सभी एस.एस.पी को निर्देश दिये कि जनपद स्तर पर विवेचना से संबंधित जो मामले एक साल से अधिक समय से लम्बित हैं, अभियान चलाकर तीन माह के अन्दर उनकों निस्तारित किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि विवेचना सबंधित मामलों का त्वरित निस्तारण हो। मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि ग्राम चौपालों में जनप्रतिनिधियो...
प्रदेश में 139 केंद्रों पर आयोजित होगी ये परीक्षा, लागू रहेगी धारा 144…

प्रदेश में 139 केंद्रों पर आयोजित होगी ये परीक्षा, लागू रहेगी धारा 144…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग वन दरोगा भर्ती परीक्षा कराने जा रहा है। ये परीक्षा 11 जून को प्रदेश में 139 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बताया जा रहा है कि आयोग द्वारा परीक्षा को लेकर भी खास एहतियात बरत रहे हैं। ऐसे में जिन आठ जिलों में परीक्षा होगी वहां परीक्षा केंद्र के समीप धारा 144 लागू रहेगी। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है। ये आदेश 11 जून  को परीक्षा समाप्त होने तक लागू रहेंगे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रायोजित वन दरोगा (वन विभाग) की लिखित परीक्षा 11 जून 2023 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे के मध्य राज्य के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जायेगी। परीक्षा आठ जिलों के 139 केंद्रों पर होगी, जिसमें 51,961 अभ्यर्थी शामिल होंगे। ऐसे में परीक्षा प्रारम्भ होने से परीक्षा समाप्ति तक समस्त परीक्षा केन्द्रों में चारों तरफ 200 गज की परिधि में तत्काल प्रभाव से धारा 144 लागू की गई है। बताया...
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने UKSSSC को दिया बड़ा झटका, ये आदेश किया स्थागित…

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने UKSSSC को दिया बड़ा झटका, ये आदेश किया स्थागित…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड हाईकोर्ट से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिवालय भर्ती परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आयोग के एक बड़े आदेश पर रोक लगा दी है। साथ ही आयोग और शासन से जवाब तलब किया है। आइए जानते है कि ये रोक किस आदेश पर लगाई गई है। और पूरा मामला क्या है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वर्ष 2023 में उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC ) ने 1998 के नकल अधिनियम के तहत 14 लोगों को पकड़कर उनपर पांच वर्ष के लिए परीक्षा में भाग लेने पर रोक लगा दी थी। इनमें से अजय और दयाल नाम के दो लोग इस आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय पहुंचे। जिस पर कोर्ट में आज सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई आज न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी की एकलपीठ में हुई। पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए सभी से जवाब मांगा और आयोग के 16 मई के उस आदेश को स्थगित कर दिया है जिसमें लिख...
वरिष्ठ IAS अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें किस अधिकारी को मिली कौन-सी कमान…

वरिष्ठ IAS अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें किस अधिकारी को मिली कौन-सी कमान…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर आई है। बताया जा रहा है कि धामी सरकार ने प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के 21 सीनियर आईएएस अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईएएस अधिकारियों को जिलों की कमान सौंपी है। इसके तहत ये अधिकारी विकास योजना को और तेज करने के लिए सोमवार से अपने अपने जिलों का दौरा करेंगे। देखें किस अधिकारी को मिली कौन-सी जिम्मेदारी प्रमुख सचिव आरके सुधांशु को नैनीताल की जिम्मेदारी प्रमुख सचिव एल फनेई को टिहरी की जिम्मेदारी। सचिव डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम को पौड़ी सचिव शैलेश बगौली को पिथौरागढ़ सचिव नितेश कुमार झा को चंपावत सचिव अरविंद सिंह हयांकी को उत्तरकाशी सचिव सचिन कुर्वे को चमोली सचिव दिलीप जावलकर को बागेश्वर सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम को रुद्रप्रयाग सचिव रविनाथ रमन को अल्मोड़ा डॉ पंकज पांडे को हरिद्वार सचिव डॉ रंजीत सिन्हा को उध...
लव जिहाद के मामलों पर सीएम सख्त, बुलाई हाईलेवल मीटिंग…

लव जिहाद के मामलों पर सीएम सख्त, बुलाई हाईलेवल मीटिंग…

उत्तराखण्ड
उत्‍तराखंड में इन दिनों जहां उत्‍तरकाशी के पुरोला का लव जिहाद का मामला सुर्खियों में है। क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। प्रदर्शनों का दौर जारी है। इतना ही नहीं एक-एक कर मुस्लिम व्‍यापारी शहर छोड़कर जा रहे हैं। वहीं इस तरह के कई मामले सामने आ रहे हैं, हालातों को देखते हुए धामी सरकार सख्त हो गई है। मामले को लेकर सीएम धामी ने आज अधिकारियों के साथ एक हाईलेवल बैठक बुलाई है। साथ ही उन्होंने लव जिहाद के मामलों को लेकर डीजीपी अशोक कुमार को सख्त जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुरोला में विगत दिनों में सामने आए नाबालिग के फरार होने के मामले के बाद से  लव जिहाद के मामले चर्चा में है। उत्तरकाशी क्षेत्र में अब तक दो मामले, देहरादून में एक और चमोली में भी एक मामला पुलिस के सामने आ चुका है। इन इलाकों में समुदाय विशेष को लेकर तनाव बना हुआ है। स्थानीय व्...