Friday, March 6News That Matters

Month: June 2023

उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी, अब इस विभाग में हुए ट्रांसफर…

उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी, अब इस विभाग में हुए ट्रांसफर…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में तबादलों का दौर जारी है। अब शासन ने पंचायतीराज विभाग में अधिकारियों के बंपर तबादले किए हैं। इस संबंध में स्थानांतरण आदेश भी जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सहायक जिला पंचायत अधिकारी, अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, लेखाकार, सहायक लेखाकार और कर अधिकारी संवर्ग के कार्मिकों के तबादले किए गए है। देखें किसे भेजा गया कहां सहायक जिला पंचायतराज अधिकारी संवर्ग के रविंद्र सिंह पाल को चमोली से भिलंगना (टिहरी)। सहायक विकास अधिकारी रमेश चंद्र को पाटी (चंपावत) से सल्ट (अल्मोड़ा)। गणेश सिंह रावत को गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) से भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। श्याम लाल जोशी को डोईवाला (देहरादून) से नरेंद्र नगर (टिहरी)। पंचायत निरीक्षक उद्योग राकेश शर्मा को नरेंद्रनगर से डोईवाला...
देहरादून में इस दिन लगने वाला है रोजगार मेला, हजारों पदों पर होगी भर्ती…

देहरादून में इस दिन लगने वाला है रोजगार मेला, हजारों पदों पर होगी भर्ती…

उत्तराखण्ड
Job Update: बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। देहरादून में रोजगार मेला लगने वाला है। अगर आप भी नौकरी की तालाश कर रहे है। तो ये आपके लिए अच्छा मौका है। बताया जा रहा है कि देहरादून के कौशल विकास एवं सेवायोजन कार्यालय में 24 जून को दो हजार से ज्यादा पदों को भरने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। आइए जानते है इस मेले में किन पदों पर भर्ती की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार बेरोजगार और योग्य युवाओं के लिए 24 जून को वृहद रोजगार मेला लगने जा रहा है। इसमें 10वीं, 12वीं पास या ग्रेजुएट बेरोजगार युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता के मुताबिक आवेदन कर सकते हैं। मेले में 55 से ज्यादा कंपनियां प्रतिभाग करेगी। बताया जा रहा है कि इस मेले में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन कार्यालय में आकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रोजगार मेले में कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार लेकर उनका चयन करेंगे इसके अलावा अलग...
मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती के लिए युवाओंं के पास एक और मौका…

मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती के लिए युवाओंं के पास एक और मौका…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती के लिए युवाओंं को एक और मौका दिया है। बताया जा रहा है कि शारीरिक मापजोख परीक्षण में गैरहाजिर रहे अभ्यर्थियों फिर परीक्षा दे सकते है। इसके लिए शेड्यूल तय कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार  मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती के तहत 22 से 26 तक चयनित अभ्यर्थियों का शारीरिक मापजोख परीक्षण आईआरबी द्वितीय झाझरा में हुआ था। अनुपस्थित अभ्यर्थियों को 27 मई को एक मौका और दिया गया था। इसके बावजूद कई अभ्यर्थी नहीं पहुंच पाए। ऐसे इन अभ्यर्थियों को आयोग एक बार फिर मौका दे रहा है। अभ्यर्थी 13 जून को अपना परीक्षण करा सकते हैं। बताया जा रहा है कि अभ्यर्थियों ने अंतिम अवसर का अनुरोध किया था, जिस पर आयोग ने अभ्यर्थियों को अवसर देते हुए 13 जून की तिथि तय कर दी गई है। इस दिन बचे हुए सभी अभ्यर्थियों क...
उत्तराखंडः कॉलेज में एडमिशन के लिए सीएससी केंद्र से कर सकते है आवेदन, पढ़ें डिटेल्स…

उत्तराखंडः कॉलेज में एडमिशन के लिए सीएससी केंद्र से कर सकते है आवेदन, पढ़ें डिटेल्स…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में इस बार समर्थ पोर्टल के माध्यम से महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन किया जा रहा हैं। अगर कोई छात्र-छात्राएं इसके बारे में जानकारी नहीं रखते है तो वह सीएससी केंद्र से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए है। मोबाइल से भी आसानी से आवेदन किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा मिशन के तहत समर्थ ई-गवर्नेंस प्रवेश पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राएं आसानी से कॉलेज में प्रवेश प्राप्त कर सकते है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के महाविद्यालयों में दाखिले के लिए छात्र यदि चाहें तो अब जन सेवा केंद्र (सीएससी) के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। इन केंद्रों के जरिये आवेदन के लिए छात्र-छात्राओं से तय तीस रुपये से अधिक शुल्क नहीं लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रदेश में एक प्रदेश, एक प्रवेश, एक परीक्षाफल एवं एक दीक्षांत के उद्देश्य से...
पिटकुल के ये बड़े अधिकारी निलंबित, ये बताई जा रही वजह…

पिटकुल के ये बड़े अधिकारी निलंबित, ये बताई जा रही वजह…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शासन ने पिटकुल के बड़े अधिकारी को निलंबित कर दिया है।  जिसके आदेश जारी किए गए हैं। ये अधिकारी कोई और नहीं बल्कि पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड के महाप्रबंधक विधि प्रवीण टंडन है।  प्रवीण टंडन पर पिटकुल में काम में लापरवाही और अनुशासनहीनता करने के आरोप लगे है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पिटकुल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने प्रवीण टंडन के निलंबित किए जाने का आदेश जारी किए है। जारी आदेश में लिखा है कि प्रवीण टंडन पर वैधानिक कार्य दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने कार्यों में उदासीनता अनुशासनहीनता समेत वैधानिक कार्यों में व्यवधान उत्पन्न किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रवीण टंडन को निलंबन के दौरान मुख्य अभियंता रुड़की के कार्यालय से संबद्ध किया गया है. फिलहाल, प्रवीण टंडन की जगह अशोक कुमार जुयाल महाप्रबंधक मानव संसाधन के पास वि...
अल्मोड़ा से आ रही एंबुलेंस हादसे का शिकार, गर्भवती महिला को लेकर जा रही थी अस्पताल…

अल्मोड़ा से आ रही एंबुलेंस हादसे का शिकार, गर्भवती महिला को लेकर जा रही थी अस्पताल…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर अल्मोड़ा से आ रही है। यहां एक गर्भवती महिला को रानीखेत अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि 108 एंबुलेंस किलकोट के पास सड़क  से पलट कर एक घर की छत पर जा गिरी। हादसे में प्रसूता, उसके साथ जा रही वृद्धा और ग्राम प्रहरी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा किलकोट के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि रानीखेत तहसील के गंगोड़ा गांव की एक गर्भवती महिला को पेट दर्द की शिकायत होने पर उसको अस्पताल ले जाने के लिए आपातकालीन सेवा 108 में फोन कर एंबुलेंस बुलाई गई। जैसे ही महिला को गोविंद सिंह महर राजकीय अस्पताल ले जाने के लिए निकले रास्ते में एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस एक मोड़ के पास पहुंची तो वो असंतुलित होकर नीचे गिरकर पलट गई जिससे...
उत्तराखंड में जल्द ही धामी मंत्रीमंडल में हो सकता है बड़ा बदलाव, चर्चाओं का बाजार गर्म…

उत्तराखंड में जल्द ही धामी मंत्रीमंडल में हो सकता है बड़ा बदलाव, चर्चाओं का बाजार गर्म…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जल्द ही धामी मंत्रीमंडल में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि मिशन 2024 की तैयारियों में जुटी भाजपा उत्तराखंड में बड़ा फेरबदल कर नए चेहरों को जगह दे सकती है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए हाईकमान से भी विचार विमर्श कर होमवर्क शुरू कर दिया है। जुलाई में धामी मंत्रिमंडल में नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में लोकसभा की पांचों सीटों को जीतने के लिए पार्टी ने कमर कस ली है। बताया जा रहा है कि इन सीटों को जीतने के लिए धामी मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार को जल्द ही नया स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है। चर्चा है कि मंत्रीमंडल में कुछ की परफोर्मेंस और कुछ की चुनाव में भागेदारी को देखते हुए छुट्टी हो सकती है। इसके अलावा नए युवा चेहरों को भी शामिल करने की चर्चा है। गौरतलब है कि धामी मंत्रिमंडल में तीन सीटें पहले से रिक्त चल र...
बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने सहित इन मांगों को लेकर सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, नेताओं पर लगाएं ये आरोप…

बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने सहित इन मांगों को लेकर सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, नेताओं पर लगाएं ये आरोप…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जहां एक और पुरोला में स्थिति तनावपूर्ण है। वहीं लालकुआं से बड़ी खबर आ रही है। यहां बिन्दुखत्ता में आज बुधवार को हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने और अतिक्रमण की सूची से बाहर करने की मांग को लेकर हजारों लोगों ने विशाल प्रर्दशन किया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नेताओं पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। बिंदुखत्ता संघर्ष समिति द्वारा प्रस्तावित राजस्व गांव एवं बिंदुखत्ता को अतिक्रमण क्षेत्र की सूची से हटाने की मांग को लेकर बुधवार को तेज धूप के बीच हजारों लोगों ने मोर्चा खोल दिया। बताया जा रहा है कि पहले काररोड स्थित जड़ सेक्टर में स्कूल परिसर में बिन्दुखत्ता के हजारों लोग एकत्र हुए। जिन्होंने बिंदुखट्टा को राजस्व गांव बनाने की मांग की राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान जड़ सेक्टर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने...
उत्तराखंड के 16 वर्षीय फुटबॉलर शाश्वत पंवार का भारतीय टीम में चयन, आप भी दें बधाई…

उत्तराखंड के 16 वर्षीय फुटबॉलर शाश्वत पंवार का भारतीय टीम में चयन, आप भी दें बधाई…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के युवा हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रहे है। इसी कड़ी में एक नाम और जुड गया है। ये नाम शाश्वत पंवार का है। 16 वर्षीय फुटबॉलर शाश्वत पंवार को आगामी एशियाई कप के लिए अंडर-17 टीम में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है, वह एशियन कप के लिए मैदान में अपना प्रदर्शन दिखाएंगे। उनकी इस उपबल्धि से प्रदेश में खुशी की पहर है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। मिली जानकारी के अनुसार शाश्वत पंवार देहरादून निवासी है। उन्होंने पांच साल की उम्र से फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था। उनके पिता का नाम धीरेंद्र पंवार है। फुटबॉल के प्रति शाश्वत का प्यार देखते हुए उनके पिता ने उन्हें प्रोफेशनल ट्रेनिंग दिलाना शुरू कर दिया था। शाश्वत ने फुटबॉल की बारीकियां सीखने के लिए बाइचुंग भूटिया एकेडमी में प्रवेश लिया था। इसके बाद उनका चयन भारतीय कैंप के लिए हुआ। बताया जा रहा है कि वह जर्मनी व स्पेन म...
उत्तराखंड में जल्द ही विकसित होंगे दो नए शहर, मिली मंजूरी…

उत्तराखंड में जल्द ही विकसित होंगे दो नए शहर, मिली मंजूरी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में जल्द ही अब दो नए शहर देखने को मिलेंगे। ये शहर काशीपुर व डोईवाला के निकट बसाए जाएंगे। इन नए शहरों को बसाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रारंभिक तौर पर हरी झंडी दिखा दी है। जल्द ही केंद्र की टीम इन शहरो को बसाने के लिए निरीक्षण करने आएगी। माना जा रहा है कि इन नए शहर के धरातल पर उतरते ही ना केवल इन क्षेत्रों में जमीनों के रेट हाई होंगे, बल्कि सुविधाओं के मुताबिक आसपास का क्षेत्र भी काफी तरक्की कर लेगा मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आवास विभाग प्रदेश में आठ नए शहरों को बसाने की योजना पर काम कर रहा है। इसी कड़ी में कुमाऊं मंडल में एक शहर ऊधमसिंह नगर जिले में स्थित काशीपुर के पास स्थापित किया जाएगा।  गढ़वाल मंडल में देहरादून जिले के डोईवाला में एक नए शहर की स्थापना होगी। आवास विभाग ने केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने सर्वसुविधा संपन्न शहर बसाने का केंद्र में प्रस्तुतिकरण दे दिया है,...