Friday, March 6News That Matters

Month: June 2023

उत्तराखंड- इस विभाग में विभिन्न पदों पर कार्यरत कार्मिकों की प्रोन्नति के आदेश जारी, देखें…

उत्तराखंड- इस विभाग में विभिन्न पदों पर कार्यरत कार्मिकों की प्रोन्नति के आदेश जारी, देखें…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड जल संस्थान से बड़ी खबर आ रही है। पेयजल विभाग में विभिन्न पदों पर कार्यरत कार्मिकों की प्रोन्नति कनिष्ठ सहायक के पद पर वेतनमान विभागीय चयन समिति की संस्तुति पर की गई है। बताया जा रहा है कि 21 कर्मचारियों की समूह घ से समूह ग में पदोन्नति की गई है। जिसकी सूची जारी कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार समूह घ से समूह ग में प्रोन्नति की मांग के फलस्वरूप दिनांक 22 मई को परीक्षा आयोजित की गयी थी। जिसका परिणाम 6 जून को जारी किया गया। जिसमें हाईस्कूल योग्यता धारक 11 कर्मियों को कनिष्ठ सहायक व इण्टरमीडिएट योग्यता धारक 10 कर्मियों को कनिष्ठ सहायक के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गयी है। जारी आदेश में लिखा है कि विभिन्न पदों पर कार्यरत कार्मिकों की प्रोन्नति कनिष्ठ सहायक के पद पर वेतनमान विभागीय चयन समिति की संस्तुति पर उत्तराखण्ड जल संस्थान में चतुर्थ श्रेणी के रू. 5200-20200 ग्रेड पे 2000 यथापुन...
प्रदेश में चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क खोलने की कवायद, दून-हरिद्वार में जगह चिन्हित…

प्रदेश में चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क खोलने की कवायद, दून-हरिद्वार में जगह चिन्हित…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: आमजन को सुकून देने वाले पार्क, चिल्ड्रन पार्क, योगा पार्क या वूमन गार्डन। अब तक आपने यही सुना होगा। लेकिन अब राज्य में चिल्ड्रन ट्रेफिक पार्क भी होंगे। इन पार्क से सड़क पर वाहन कैसे चलाना है। क्या सावधानियां बरतनी है। ट्रेफिक नियम क्या है? इसमें यह सब सीखने को मिलेगा। खासकर बच्चे खेल-खेल में ट्रेफिक नियम समझ पाएंगे। जी हां प्रदेश में चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क खोलने की कवायद अब तेज हो गई है। इस कड़ी में परिवहन विभाग ने देहरादून और हरिद्वार में चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क बनाने के लिए जगह चिन्हित कर ली है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएस ने प्रदेश में देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जैसे अधिक ट्रैफिक दबाव वाले क्षेत्रों से चिल्ड्रन ट्रेफिक प्लान की शुरुवात करने के निर्देश दिए थे। जिसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। इस कड़ी में देहरादून में सहस्रधारा हेलीपैड के निकट और हरिद्...
उत्तरकाशी में ‘लव जिहाद’ को लेकर जबरदस्त आक्रोश, प्लाटून पीएसी तैनात

उत्तरकाशी में ‘लव जिहाद’ को लेकर जबरदस्त आक्रोश, प्लाटून पीएसी तैनात

उत्तराखण्ड
उत्तरकाशी, उत्तराखंड में बीते दिनों लव जिहाद के मामले पर जारी विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। नाबालिग लड़की को भगाने की घटना के बाद से पुरोला में अभी माहौल सौहार्द और शांतिपूर्ण का नहीं हुआ है। मुस्लिम व्यापारियों की दुकानें पिछले 15 दिनों से नहीं खुल पाई हैं। मामले की गंभीरता को देखते पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। पुरोला में कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने आज बुधवार से एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी है। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई है। 40 से अधिक मुस्लिम व्यापारियों की दुकानें हैं बंद पुरोला में गारमेंट्स, नाई, दर्जी, फल सब्जी, मोटर मैकेनिक सहित 40 से अधिक मुस्लिम व्यापारियों के प्रतिष्ठान हैं। लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद से ही यहां पर मुस्लिम व्यापारियों की दुकानें बंद हैं। पिछले 15 दिन...
गंगा के बीच पत्थर पर बुजुर्ग ने गुजारी रात, सुबह जल पुलिस ने किया रेस्क्यू

गंगा के बीच पत्थर पर बुजुर्ग ने गुजारी रात, सुबह जल पुलिस ने किया रेस्क्यू

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश, ऋषिकेश में एक बुजुर्ग ने पूरी रात गंगा के बीच पत्थर पर गुजारी। सुबह जब लोग भ्रमण के निकले तब बुजुर्ग ने मदद के लिए आवाज लगाई। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद बचाव दल के द्वारा बुजुर्ग को सुबह रेस्क्यू किया गया। मंगलवार की देर शाम मुनिकीरेती जानकी सेतु के पास एक बुजुर्ग जल स्तर कम होने के कारण गंगा की धारा से आगे टापू पर चला गया। पूरी रात वह नदी के बीच बड़े पत्थर में फंसा रहा। सुबह आपदा प्रबंधन दल की ओर से रेस्क्यू कर इस बुजुर्ग को सकुशल बाहर निकाला गया। बुधवार की सुबह करीब छह बजे स्थानीय नागरिक की ओर से पुलिस कंट्रोल रूम मुनिकीरेती को सूचना दी गई कि एक व्यक्ति जानकी सेतु के पास गंगा के बीच फंसा हुआ है। पुलिस प्रशासन की ओर से आपदा प्रबंधन दल को इसकी सूचना दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके...
उत्तराखंड संगीत जगत में शोक की लहर, लोकप्रिय गायक देवराज रंगीला का निधन…

उत्तराखंड संगीत जगत में शोक की लहर, लोकप्रिय गायक देवराज रंगीला का निधन…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के लिए दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि  1980 के दशक के उत्तराखंड के बहुत ही चर्चित और लोकप्रिय गायक और संगीतकार देवराज रंगीला का मंगलवार को दिल्ली में निधन हो गया हैं, जिससे उत्तराखंड संगीत जगत में शोक की लहर छा गई है। रंगीला का उत्तराखण्ड संगीत जगत में अमूल्य योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता बताया जा रहा है कि देवराज रंगीला उत्तराखंड के लोकगीतों के गुरु माने जाते हैं, उनके पास उत्तराखंड के लोकगीतों का सबसे बड़ा संग्रह रहा, उनका जन्म 15 सितंबर 1962 को पौड़ी जिले के गिंवाली गांव में हुआ, पिता दिलवर सिंह प्रसिद्ध लोक लय वादक और गायक थे, इसी कारण उन्हें लोक संगीत विरासत में मिला, उनके बड़े भाई चंद्र सिंह राही एक प्रसिद्ध लोक गायक रहे हैं, उनका पूरा परिवार आज भी संगीत से जुड़ा हुआ है। यह उत्तराखंड में लोक संगीत का सबसे बड़ा घर है। देवराज रंगीला ने भारतीय राज्य उत्तराखंड क्षे...
भाजपा में फर्जी दायित्वधारी सूची हो रही वायरल, भाजपा ने बताया भ्रामक और तथ्य

भाजपा में फर्जी दायित्वधारी सूची हो रही वायरल, भाजपा ने बताया भ्रामक और तथ्य

उत्तराखण्ड
प्रदेश की धामी सरकार में दायित्व बांटे जाने की चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया पर एक सूची वायरल हो गई। सूची संज्ञान में आने के बाद प्रदेश भाजपा ने इसे भ्रामक और तथ्यहीन करार दिया। दायित्वधारियों की वायरल सूची में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। सूची में कई नाम पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थकों के बताए जा रहे हैं। मंगलवार को भाजपा के सियासी हलकों में यह चर्चा गर्म रही कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगले हफ्ते तक दायित्वों की घोषणा कर देंगे। इस चर्चा ने तब जोर पकड़ा जब सोशल मीडिया पर पार्टी की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा के बयान से जुड़ी यह खबर वायरल हुई। रेखा वर्मा के हवाले से जारी खबर में अगले सप्ताह तक दायित्वों की घोषणा होने की संभावना जताई गई है।इस बीच सोशल मीडिया पर दायित्वधारियों की एक सूची भी वायरल हो गई। इस सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता बलराज पासी, ज्योत...
दायित्वों के बंटवारें के इंतजार के बीच सूची वायरल, प्रदेश भाजपा का आया बड़ा बयान…

दायित्वों के बंटवारें के इंतजार के बीच सूची वायरल, प्रदेश भाजपा का आया बड़ा बयान…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्वों के बंटवारें का इंतजार हो रहा है। बीजेपी नेता लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे है। इस बीच सोशल मीडिया पर धामी सरकार के दायित्व बांटे जाने की सूची वायरल हुई है। वायरल सूची में कई बड़े नेताओं के नाम शामिल है। जिससे सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। वहीं सूची संज्ञान में आने के बाद प्रदेश भाजपा ने इसे भ्रामक और तथ्यहीन करार दिया। ये पद है खाली मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड सरकार के विभिन्न बोर्डों, निगमों और समितियों में शासन को अभी तक 88 खाली पदों का ब्योरा प्राप्त हुआ है। इनमें सदस्यों की संख्या को जोड़कर खाली पदों की संख्या 100 से अधिक है। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद दायित्वों का बंटवारा नहीं हो पाया है। इस संबंध में तमाम चर्चाएं हो रही है। बैठकों का दौर भी जारी है लेकिन फैसला नहीं हो पाया है। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिं...
यूपी कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, पावर ऑफ अटार्नी पर रजिस्ट्री की तरह स्टांप शुल्क देना होगा

यूपी कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, पावर ऑफ अटार्नी पर रजिस्ट्री की तरह स्टांप शुल्क देना होगा

उत्तराखण्ड
अचल संपत्ति के लिए किसी के नाम मुख्तारनामा (पावर ऑफ अटार्नी) करना अब आसान नहीं होगा। इस पर रजिस्ट्री की तरह से ही स्टांप शुल्क अदा करना होगा। उधर परिवार के सदस्यों को इससे मुक्त रखा गया है। यदि परिवार के सदस्य आपस में मुख्तारनामा करते हैं तो उन्हें पांच हजार रुपये अदा करने होंगे। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में इस अहम प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इसे सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है। स्टांप एवं पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) रवींद्र जायसवाल ने बताया कि मुख्तारनामों में हो रहे करापवंचन को रोकने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।  परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अचल संपत्ति बेचने का अधिकर देने के लिए मुख्तारनामा किया जाता है। हालांकि इसका पंजीकरण कराना अनिवार्य नहीं है लेकिन विलेख की प्रमाणिकता के लिए लोग इसका पंजीकरण कराते हैं। इसमें तगड़ा खेल हो रहा था। नियामानुसार जहां प...
उत्तराखंड- पुलिस प्रशिक्षण में होन जा रहा है ये बदलाव, मिलेगी राहत…

उत्तराखंड- पुलिस प्रशिक्षण में होन जा रहा है ये बदलाव, मिलेगी राहत…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस विभाग में पहली बार बड़ा बदलाव होने वाला है। ये बदलाव पुलिस प्रशिक्षण में किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बदलाव के तहत पुलिस प्रशिक्षण में आईपीसी और सीआरपीसी से  160 साल पुराने उर्दू के कठिन शब्द हटाएं जाएंगे। अब पुलिस आसान भाषा पढ़ सकेगी। इसके लिए नई किताबों की प्रिंटिंग शुरू हो गई है और इन किताबों से इस साल से ही पुलिस ट्रेन में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारत में पुलिस का अंग्रेजी हुकूमत ने गठन वर्ष 1860 में किया था। तभी से अपराधियों के सजा का प्रावधान आईपीसी में है जबकि पुलिस के अधिकारों के लिए सीआरपीसी पुस्तक काम में आती है। इन पुस्तकों में उस वक्त पढ़ी और लिखी जाने वाली उर्दू का ही प्रयोग किया गया है। अब इसका बदलाव किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस प्रशिक्षण के लिए 160 साल पुरान...
सचिवालय रक्षक भर्ती की शारीरिक मापजोख परीक्षा का शेड्यूल जारी…

सचिवालय रक्षक भर्ती की शारीरिक मापजोख परीक्षा का शेड्यूल जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से युवाओं के लिए बड़ा अपडेट आ रहा है। आयोग ने सचिवालय रक्षक भर्ती की शारीरिक मापजोख परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग ने इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। आइए जानते है किन नियमों का पालन करना है जरूरी… इस दिन होगा टेस्ट मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सचिवालय रक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के बाद अब चयनितों के लिए शारीरिक मापजोख व अभिलेख सत्यापन की तिथि 13 जून तय की गई है। बताया जा रहा है कि आयोग की वेबसाइट पर संवादन संख्या 79 में निर्धारित प्रारूप व अभिलेख सत्यापन के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध है। सभी अभ्यर्थियों को अनिवार्य तौर पर पहुंचना होगा। इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। हालांकि बताया जा रहा है कि अगर कोई गंभीर कारण हो तो निर्धारित तिथि से आगामी सात दिन की अवधि में अभिलेख सत्यापन के लिए अनुपस्थिति साक्ष्य के साथ पहुंचना होगा। ...