वन दरोगा भर्ती परीक्षा के एडमिट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड…
UKSSSC Update: उत्तराखंड में होने वाली वन दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट https://recruitment.uksssconline.in/auth/get-admit-card से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यूके वन विभाग में वन निरीक्षक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कराई जा रही है। आयोग ने पूर्व में यह परीक्षा सेंधमारी की शिकायत मिलने के बाद रद्द की गई थी। अब 11 जून को दोबारा होने जा रही है। ये परीक्षा 11 जून 2023 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा आठ जिलों के 139 केंद्रों पर होगी, जिसमें 51,961 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिन उम्मीदवारों ने वन दरोगा पद के लिए आवेदन किया है, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यहां दिए गए लिंक के माध...








