Friday, March 6News That Matters

Month: June 2023

क्रिकेटर आकाश मधवाल ने सीएम धामी से मुख्यमंत्री आवास में की मुलाकात, आईपीएल में खेली थी शानदार पारी

क्रिकेटर आकाश मधवाल ने सीएम धामी से मुख्यमंत्री आवास में की मुलाकात, आईपीएल में खेली थी शानदार पारी

उत्तराखण्ड
क्रिकेटर आकाश मधवाल ने सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। इस दौरान सीएम धामी ने उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जितेन्द्र नेगी व संजय सिंह भी उपस्थित थे। बता दें कि क्रिकेटर आकाश मधवाल ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम से खेलते हुए गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया।...
उत्तराखंडः कई अधिकारियों के तबादले और प्रमोशन…

उत्तराखंडः कई अधिकारियों के तबादले और प्रमोशन…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में शासन से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शासन ने ग्राम विकास अनुभाग के कई अधिकारियों के तबादले और प्रमोशन किए है। जिसके आदेश जारी किए गए है। बताया जा रहा है कि शासन ने मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी तथा जिला विकास अधिकारी के स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि 13 अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। साथ ही पदोन्नति भी की गई है। साथ ही नवीन तैनाती के लिए तुरंत कार्यभार ग्रहण करने के भी निर्देश दिए गए है। देखें आदेश BREAKING: शासन का बड़ा फैसला, अधिकारियों के किए तबादले और प्रमोशन, देखें लिस्ट… pic.twitter.com/0B7vQ1IlEm — uttarakhand news (@SKhanbrain) June 6, 2023...
UKPSC में कई पदों पर भर्ती जारी, ऐसे करें आवेदन, जानें सैलरी सहित पूरी डिटेल्स…

UKPSC में कई पदों पर भर्ती जारी, ऐसे करें आवेदन, जानें सैलरी सहित पूरी डिटेल्स…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती मानचित्रकार प्रारूप कार के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इन पदों पर इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर 19 जून तक आवेदन कर सकते है। यूकेपीएससी भर्ती 2023 अधिसूचना के तहत आयोग ने ड्राफ्ट्समैन सहित कई पदों पर कुल 64 पदों  पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन फॉर्म जारी किए गए हैं। आयोग द्वारा विभिन्न विभागों ( वन विभाग , शहरी विकास विभाग , कृषि विभाग , लघु सिंचाई विभाग एवं संस्कृति विभाग ) के अंतर्गत रिक्त पदों  को भरा जा रहा है। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा ड्राफ्ट्समैन सहित अन्य पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में ड्राफ्टमैनशिप या डिप्लोमा का प्रमाण पत्र होना चाहिए। चयन प...
टिहरी जिला क्रीड़ा अधिकारी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, जानें…

टिहरी जिला क्रीड़ा अधिकारी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, जानें…

उत्तराखण्ड
टिहरी के एक अधिकारी को देश में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया नेचाइना में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष बॉक्सिंग टीम के चयन के लिए टिहरी जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी को जिम्मेदारी सौंपी है। उनका नाम रेफरी और जज के रूप में नामित किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 23 सितंबर, 2023 से 8 अक्टूबर, 2023 तक 19वें एशियाई खेल आयोजित किए जाने हैं। ऐसे में इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय पुरुष बॉक्सिंग टीम का चयन होना है। इस टीम के चयन की जिम्मेदारी जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी को सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि 6 से 9 जून 2023 तक नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स पटियाला में भारतीय पुरुष बॉक्सिंग टीम का चयन किया जाएगा। जिसमें वे रेफरी एवं जज के रूप में चयन ट्रायल में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बता दें कि संजीव...
उत्तराखंड में अचानक मौसम ने ली करवट, तेज हवा से गिरे बिजली के पोल और पेड़…

उत्तराखंड में अचानक मौसम ने ली करवट, तेज हवा से गिरे बिजली के पोल और पेड़…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में सोमवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली। पहाड़ी इलाकों में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं,तेज आँधी ने ऋषिकेश में तबाही मचाई। यहां बिजली के पोल और पेड़ गिरने की खबर है। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि सोमवार को दोपहर के समय अचानक तेज हवा चली। जिससे आवास विकास स्थित शिवा एन्क्लेव क्षेत्र में  एक पेड़ बिजली की तारों पर जा गिरा। जिससे बिजली के दो पोल भी उखड़ कर सड़क पर खड़ी कार पर गिर गए। जिससे दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं क्षेत्र में बिजली गुल हो गई।  वहीं स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग पर आरोप लगाए है। लोगों का कहना है कि बिजली के खंभों का बेस जमीन में ठीक तरीके से नहीं बनाया था। इसलिए बिजली के खंभे उखड़ कर गिर गए। बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने छह जिलों में कहीं-कहीं बारिश के आसार जताए हैं। जिसमें उत्तरकाशी, रु...
देहरादून में आरटीओ ने बदले ये नियम, अब करना होगा ये काम…

देहरादून में आरटीओ ने बदले ये नियम, अब करना होगा ये काम…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: देहरादून में आरटीओ ने नियम बदल दिए है। नए नियमों से आम जन की परेशानी बढ़ गई है। अगर आप किसी से पुराना दुपहिया वाहन या कार खरीद रहे हैं तो केवल विक्रय-पत्र व पहचान-पत्र की छाया-प्रति लेने से काम नहीं चलेगा। जी हां अब नए नियमों के तहत कार्यालय में वाहन मालिक का सत्यापन व हस्ताक्षर मिलान कराया जाएगा। उसके बाद ही वाहन ट्रांसफर किया जाएगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नई व्यवस्था के तहत अब वाहन तभी ट्रांसफर होगा, जब उसके पुराने मालिक के आधार कार्ड में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाएगा। यह ओटीपी साफ्टवेयर में दर्ज किया जाएगा। तब तक ट्रांसफर की एप्लीकेशन कंप्यूटर में आगे ही नहीं बढ़ेगी। बताया जा रहा है कि ओटीपी दोनों के मोबाइल पर आएगा। जब तक पुराना मालिक ओटीपी नहीं बताएगा, तब तक ट्रांसफर की फीस भी नहीं कटेगी। बताया जा रहा है कि ये नियम वाहन ट्रांसफर में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए ...
देहरादून में सीएम धामी ने सैकड़ों युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे…

देहरादून में सीएम धामी ने सैकड़ों युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में सैकड़ों युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे है। बताया जा रहा है कि ये नियुक्ति पत्र अलग-अलग संस्थाओं में प्लेसमेंट के बांटे गए है। इस दौरान सीएम ने रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी घोषणा भी की है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड में तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के तहत सरकार युवाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में रोजगार मुहैया कराने के लिए मुहिम शुरू कर रही है। इसके तहत मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में स्वरोजगार और प्लेसमेंट के माध्यम या फिर अन्य माध्यमों से भी युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बड़ा संकल्प लिया है, जिसमें हर साल 10 लाख युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने का लक्ष्य लिया गया है। ...
वन दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, जानें क्या ले जाना है साथ किस पर है रोक…

वन दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, जानें क्या ले जाना है साथ किस पर है रोक…

उत्तराखण्ड
UKSSSC Update: उत्तराखंड में जल्द ही वन दरोगा भर्ती परीक्षा होने वाली है। ये परीक्षा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराई जाएगी। जिसके लिए तैयारियां तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि इस भर्ती परीक्षा के आज पांच जून को प्रवेश पत्र  जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यूके वन विभाग में वन निरीक्षक पदों की 316 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती कर रहा है। आयोग ने पूर्व में यह परीक्षा सेंधमारी की शिकायत मिलने के बाद रद्द की गई थी। अब 11 जून को दोबारा होने जा रही है। इसके लिए लिखित परीक्षा 11 जून 2023 को आयोजित होने वाली है।  परीक्षा आठ जिलों के 139 केंद्रों पर होगी, जिसमें 51,961 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जानें क्या ले जाना है साथ किस पर है रोक अभ्यर्थी अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि व मोबाइल न...
उत्तराखंड की प्रतिभा थपलियाल का एशिया और वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में चयन…

उत्तराखंड की प्रतिभा थपलियाल का एशिया और वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में चयन…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में अपने झंडे गाड़ रही है। इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड की प्रतिभा थपलियाल का चयन एशिया और वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। प्रतिभा पूरे देश में अकेली खिलाड़ी है जिनका चयन इन दोनों प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन की ओर से आयोजित ट्रायल में प्रतिभा का चयन हुआ है।  वह पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक की मूल निवासी है। और उत्तराखंड की पहली महिला बॉडी बिल्डर क्यू हैं। वह दो बच्चों की मां हैं। प्रतिभा की पढ़ाई-लिखाई और परवरिश ऋषिकेश में हुई है। उन्होंने हिंदी में एमए किया हुआ है। बताया जा रहा है कि आगामी छह से 12 सितंबर तक नेपाल की राजधानी काठमांडू में एशिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन होना है। जबकि, 30 अक्तूबर से छह नवंबर तक साउथ कोरिया की राजधानी सिओल में वर्ल्ड बॉड...
देहरादून के शाश्वत का एशियाई कप के लिए हुआ चयन

देहरादून के शाश्वत का एशियाई कप के लिए हुआ चयन

उत्तराखण्ड
देहरादून : देहरादून निवासी युवा फुटबालर शाश्वत पंवार का चयन एशियाई कप के लिए भारतीय अंडर-17 टीम में हुआ है। शाश्वत बतौर फारवर्ड टीम में खेलते हुए नजर आएंगे। एशियाई कप के लिए शाश्वत बीते दो महीनों से स्पेन व जर्मनी में टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं देहरादून के शाश्वत का एशियाई कप के लिए हुआ चयन थाइलैंड में आगामी 16 जून से एशियाई कप का आयोजन शुरू हो रहा है। भारतीय टीम की जर्सी में दून के युवा फुटबालर शाश्वत पंवार बतौर फारवर्ड खेलते नजर आएंगे। उत्तराखंड से शाश्वत एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिनका चयन एशियाई कप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। पांच साल की उम्र से फुटबाल खेल रहे शाश्वत शाश्वत पंवार के पिता धीरेंद्र पंवार ने बताया कि शाश्वत ने पांच साल की उम्र से ही फुटबाल खेलना शुरू कर दिया था। बचपन से ही वह फुटबाल के प्रति लगाव रखते थे, उनकी लगन को देखते हुए उनके पिता ने उन्हे...