Friday, March 6News That Matters

Month: June 2023

विभाग की पूर्व में हुई बैठक में निर्णय लिया गया दल में कम से कम 33 प्रतिशत महिलाएं होनी चाहिए

विभाग की पूर्व में हुई बैठक में निर्णय लिया गया दल में कम से कम 33 प्रतिशत महिलाएं होनी चाहिए

उत्तराखण्ड
प्रांतीय रक्षक दल में महिला जवानों की संख्या मात्र छह प्रतिशत है। अब इसे बढ़ाकर अब 33 प्रतिशत करने की तैयारी की जा रही है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक पीआरडी एक्ट में संशोधन के बाद प्रांतीय रक्षक दल और विकास दल नियमावली 2023 बनाई जा रही है। नियमावली में महिला जवानों की संख्या बढ़ाने व्यवस्था की जाएगी। प्रदेश में प्रांतीय रक्षक दल की महिला जवान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं, लेकिन दल में अभी इनका प्रतिनिधित्व बहुत कम हैं। जबकि, पिछले कुछ वर्षों में पुलिस और सेना में महिला जवानों की संख्या तेजी से बढ़ी है। पीआरडी में प्रदेशभर में कुल 9300 जवानों में महिला जवानों की संख्या मात्र 600 है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक दल में महिला जवानों की संख्या में इजाफे के प्रयास किए जा रहे हैं। 1948 के पीआरडी एक्ट में हाल ही में बदला...
मंदिर परिसर में बीकेटीसी द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद और तुलसी माला भेंट की गई

मंदिर परिसर में बीकेटीसी द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद और तुलसी माला भेंट की गई

उत्तराखण्ड
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी सोमवार को बदरीनाथ धाम पहुंचीं। उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने धाम में आए श्रद्धालुओं से भी बात की। सुबह बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष की अगवानी की। उन्होंने लक्ष्मी माता मंदिर में भी दर्शन किए तथा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से यात्रा को लेकर फीडबैक लिया। मंदिर परिसर में बीकेटीसी द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद और तुलसी माला भेंट की गई। इसके बाद वे बाल विधान सभा सत्र के लिए भराड़ीसैंण रवाना हो गईं। 44 दिन में 21 लाख यात्री कर चुके दर्शन चारधाम यात्रा में इस बार 44 दिन यानी लगभग डेढ़ माह में 21 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं, जबकि पंजीकरण का आंकड़ा 41 लाख पहुंच गया है। यात्रा की शुरुआत में मौसम की चुनौतियों के बाद...
उत्तराखंड में टनल पार्किंग की कवायद तेज, यहां बनेगी देश की पहली टनल पार्किंग…

उत्तराखंड में टनल पार्किंग की कवायद तेज, यहां बनेगी देश की पहली टनल पार्किंग…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में प्रदेश सरकार पहाड़ में पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए टनल पार्किंग की शुरुआत कर रही है। दावा किया जा रहा है कि यह पार्किंग अभी तक देश में कहीं भी नहीं है। उत्तराखंड इस तरह का प्रयोग करनेे वाला देश का पहला राज्य होगा। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। देश-प्रदेश की पहली टनल पार्किंग कैंप्टीफाल में बनेगी, जिसकी 120 करोड़ की डीपीआर तैयार हो चुकी है। जिससे लोगों को जाम के झाम से निजात मिल सकेगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश में 12 शहरों में टनल पार्किंग बनाई जानी हैं।  प्रदेश की पहली टनल पार्किंग कैंप्टीफाल में टिहरी-कैंप्टीफाल मसूरी, मसीही मसूरी रोड के सामने बनाई जाएगी। बताया जा रहा है कि इसके बाद पौड़ी में दो, टिहरी में छह, उत्तरकाशी में दो और नैनीताल में दो पार्किंग बनाई जानी हैं। शासन ने इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए कवायद तेज कर रही है। इसी महीने अपर मुख्य सच...
गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री पहुंचे टिहरी, गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां…

गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री पहुंचे टिहरी, गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां…

उत्तराखण्ड
गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल टिहरी पहुंचे। वह यहां केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने आयोजित कार्यक्रम के तहत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टिहरी सांसद माला राज लक्ष्मी शाह और टिहरी व उत्तरकाशी जिले के सभी विधायकों के साथ महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस रही है। वोट बैंक को बढ़ाने के अभियान के तहत भाजपा ने केंद्र की इन 9 साल की उपलब्धियों को ‘9 वर्ष उत्कृष्ट’ कार्यक्रम के तौर पर जन-जन तक पहुंचा रही है। इसी कड़ी में है गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल टिहरी पुहंचे। इस दौरान जहां उन्होंने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। वहीं उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 9 साल में जो कार्य किए हैं, वह प्रशंसनीय हैं। ऐसे कार्य आज तक देश के किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोद...
उत्तराखंड मेडिकल सोशल वर्कर परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, पढें…

उत्तराखंड मेडिकल सोशल वर्कर परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, पढें…

उत्तराखण्ड
Jobs Update: बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है। प्रदेश में समूह ग के पदों पर भर्ती निकली है।  जिसके लिए उत्तराखंड मेडिकल सोशल वर्कर परीक्षा – 2023 आयोजित की जाएगी। इसके लिए इच्छुक अभ्यार्थी विभाग की वेबसाइट पर 15 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। बता दें कि चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में समूह ‘ ग ‘ के अन्तर्गत मेडिकल सोशल वर्कर ( सोशल वर्कर / साईकेट्री वर्कर ) के रिक्त 07 पदों ( बैकलॉग सहित ) पर सीधी भर्ती निकाली गई है। इसके लिए  ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं । इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.ukmssb.org पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से पांच जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। एक लाख तक इसमें सैलरी मिलेगी। देखिए पूरी डिटेल… Jobs Update: उत्तराखंड में समूह-ग के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन,पढ़ें पूरी डिटेल्स… pic.twitter.com/kUQAnATznE &mdash...
देहरादून से दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस…

देहरादून से दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस…

उत्तराखण्ड
देहरादून से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां मेहूंवाला क्षेत्र में एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून मुख्य मार्ग पर शिमला बायपास की ओर से एक बाइक पर सवार युवक आ रहा था अनियंत्रित ट्रक ने कुचल डाला जिससे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना मेहूंवाला क्षेत्र में सुलेमान प्रधान के घर के पास हुई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि देहरादून में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, जिसमें अब तक कई मौतें हो चुकी हैं। साल 2023 मई तक कुल 188 सड़क दुर्घटनाएं‌‌ हुईं, जिन...
बागेश्वर धाम के मुखिया पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे उत्तराखंंड…

बागेश्वर धाम के मुखिया पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे उत्तराखंंड…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बागेश्वर धाम के मुखिया पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे है। रविवार सुबह एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही उनके साथ फोटो खिंचवाने को भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन उनकी कड़ी सुरक्षा के कारण कुछ लोग ही उनके साथ फोटो खिंचवा पाए। वह बद्रीनाथ दर्शन करने के लिए रवाना हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार धीरेंद्र शास्त्री विशेष चार्टड प्लेन से आज सुबह 11 बजे एयरपोर्ट पहुंचे थे। जौलीग्रांट के देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से वो कड़ी सुरक्षा के बीच बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए।  उनके कार्यक्रम को गोपनीय रखा गया था। जिस कारण उनके एयरपोर्ट आने के बाद ही एयरपोर्ट कर्मियों को पता चला। बताया जा रहा है कि इससे पहले बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से एक मोबाइल बरामद किया था। जिसे फोरेंस...
वाइब्रेंट विलेज माणा का केंद्रिय मंत्री ने दौरा किया स्थागित, जानें वजह…

वाइब्रेंट विलेज माणा का केंद्रिय मंत्री ने दौरा किया स्थागित, जानें वजह…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। केंद्रीय वाणिज्य, उद्योग, उपभोक्ता मंत्री पीयूष गोयल का उत्तराखंड दौरा स्थागित हो गया है। वह आज वाइब्रेंट विलेज माणा का दौरा करने आने वाले थे। बताया जा रहा है कि उनका दौरा बालासोर रेल हादसे के चलते स्थागित किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आज वाइब्रेंट विलेज माणा आ रहे थे। उनका सीमांत जिले चमोली के माणा गांव में जाने का कार्यक्रम था। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने माणा के लोगों से विकास के मुद्दे पर संवाद करना था। जिसके बाद उनका बदरीनाथ व केदारनाथ धाम जाने का भी कार्यक्रम था। लेकिन उन्होंने अपना उत्तराखंड दौरा स्थगित कर दिया। बाद में उनका नया कार्यक्रम जारी होगा। बताया जा रहा है कि उड़ीसा के बालासोर में भीषण रेल हादसे के चलते उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द किया है। गौरतलब है कि ओडिशा के बालासोर में 2 जून की शाम करीब साढ़े सात बजे 3...
CM धामी ने चम्पावत को दी ₹50.54 करोड़ की 42 विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात…

CM धामी ने चम्पावत को दी ₹50.54 करोड़ की 42 विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत विधायक के तौर पर एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर चम्पावत वासियों को ₹50.54 करोड़ की 42 विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने चम्पावत के विकास के लिए 14 लोक महत्व की महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बंधित विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर सभी स्टॉलों पर उपस्थित उद्यमियों, अग्रणी व प्रगतिशील किसानों, स्वयं सहायता समूह आदि का उत्साहवर्धन कर सराहना भी की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका व आदर्श चम्पावत की ओर बढ़ते कदम कैलेंडर का विमोचन करने के साथ ही उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड चम्पावत के कैम्प कार्यालय का भी शुभारंभ किया गया। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि टनकपुर से बाबा खाटू श्याम र...
गैंगस्टर अतीक अहमद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, घर पर चलाया बुल्डोजर…

गैंगस्टर अतीक अहमद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, घर पर चलाया बुल्डोजर…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। यहां पुलिस ने देहरादून में मशहूर गैंगस्टर अतीक अहमद के घर पर बुल्डोजर चला दिया है। बता दें कि बीती 6 मई को पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे अतीक को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद  जांच में पता लगा कि आरोपी ने अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर मकान बनाया हुआ है। जिसे आज ध्वस्त कर दिया गया है। मिली  जानकारी के अनुसार अतीक एक गंभीर किस्म का बड़ा भू-माफिया है।  पिछले साल अतीक अहमद निवासी तुंतोवाला, पटेलनगर के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। उसके खिलाफ जमीन धोखाधड़ी के कई केस दर्ज हैं। उसके गैंग के खिलाफ कई सरकारी और गैर सरकारी भूमियों को कब्जाने और हड़पने की शिकायतों के अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं। वसंत विहार पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी फरार हो गया था। एसएसपी ने अतीक पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। इसके बाद वसंत विहार पुलिस को प...