Friday, March 6News That Matters

Month: June 2023

ऋषिकेश: बेटी और पत्नी संग ऋषिकेश पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू

ऋषिकेश: बेटी और पत्नी संग ऋषिकेश पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू

उत्तराखण्ड
पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू गंगा दशहरा पर परिवार के साथ ऋषिकेश पहुंचे। सिद्धू ने अपनी बेटी, बेटे और पत्नी नवजोत कौर के साथ गंगा स्नान भी किया। सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर कुछ तस्वीरे पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपनी ऋषिकेश यात्रा की तस्वीरों के कैप्शन में लिखा कि- अपनी पत्नी की इच्छा पूरी करते हुए गंगा दशहरा के अवसर पर ऋषिकेश में गंगा में डुबकी लगाई। हर-हर गंगे, नमामि गंगे। एक फोटो में सिद्धू अपनी पत्नी और बेटी के साथ गंगा में डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं, वहीं दो तस्वीरों में परिवार के साथ गंगा किनारे खड़े हैं। एक अन्य तस्वीर में वह पूरे परिवार के साथ होटल में लंच करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोेत कौर कैंसर से जंग लड़ रहीं हैं। फिलहाल उनकी कीमोथैरेपी चल रही है।...
उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रवेश हेतु  पोर्टल।

उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रवेश हेतु  पोर्टल।

उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड राज्य उच्च शिक्षा प्रवेश पोर्टल का हुआ शुभारंभ। उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रवेश हेतु  पोर्टल। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को मीडिया सेंटर, सचिवालय देहरादून में उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए एकीकृत समर्थ पोर्टल के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा प्रवेश पोर्टल का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा प्रवेश पोर्टल के शुभारंभ से एक प्रदेश- एक प्रवेश की संकल्पना के साथ संपूर्ण राज्य में उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु एक मंच प्रदान किया गया है। जिसके अंतर्गत विद्यार्थी उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रवेश हेतु समर्थ पोर्टल में आवेदन कर सकते है। राज्य में अवस्थित उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश एवं अन्य व्यवस्थाओं...