श्रीनगर, भारतीय सेना और पुलिस के एक संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता मिली है। कुपवाड़ा में माछल सेक्टर के काला जंगल में चार आतंकवादियों को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकवादी पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) से हमारी सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे।
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ के लिए बरसात शुरू होने से पूर्व चार हेली कंपनियों ने अपनी सेवाएं बंद कर अपना बोरिया बिस्तर बांध दिया है। बरसात में हेली सेवाएं पूरी तरह बंद हो जाती हैं, हालांकि गत वर्ष हिमालय हेली ने पूरे बरसात सीजन में भी अपनी सेवाएं जारी रखी थी।
इस वर्ष यात्रा के प्रथम चरण में कुल 59 हजार से अधिक यात्री हेली सेवा से केदार बाबा के दर्शनों को पहुंचे। जबकि यात्रा के शुरूआत में ही हेलीपैड पर हुई दुर्घटनाए में एक की मौत होने पर क्रिस्टल ऐविएशन की एक हेली सेवा बंद रही।
विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा में इस वर्ष रिकार्ड श्रद्धालु बाबा के दर्शनों को पहुंचे हैं। हेली सेवा से भी बड़ी संख्या में बाबा के दर्शनों को यात्री पहुंचे। कुल 59 हजार 645 यात्रियों ने हेली सेवा से बाबा के दर्शन किए।
चार हेली कंपनियों ने अपनी सेवाएं बंद कर दी
वहीं मानसून की शुरूआत को देखते हुए चार हे...
पुरोला: उत्तरकाशी के पुरोला में पुलिस ने किसी भी हेयर सैलून व ब्यूटी पार्लर में पुरुष कर्मचारी को महिलाओं की हेयर कटिंग और फेशियल नहीं करने का फरमान सुनाया है। वीरवार को नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापार मंडल और पुलिस के बीच आहूत बैठक में यह मुद्दा उठा। जिसके बाद पुलिस ने यह निर्णय लिया। मुस्लिम समेत सभी स्थानीय व्यापारियों ने इस पर सहमति जताई।
22 मुस्लिम व्यापारियों की दुकानें खुलीं
इधर, पुरोला बाजार में 22 मुस्लिम व्यापारियों की दुकानें खुल गई हैं। कुछ समय पहले दुकान खाली कर गए 14 मुस्लिम व्यापारी भी नगर में फिर से लौटना चाहते हैं। इसके लिए कुछ व्यापारियों ने दुकान भी तलाशनी शुरू कर दी है।
इसी 26 मई को नाबालिग लड़की को भगाने की घटना सामने आने के बाद पुरोला में तनाव की स्थिति बन गई थी। लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर हिंदू संगठनों व स्थानीय व्यापारियों ने मुस...
देहरादून: पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह की दीवारों पर सोने की प्लेट को लेकर उठे विवाद की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने सचिव धर्मस्व हरिचंद्र सेमवाल को प्रकरण की जांच कर शीघ्र रिपोर्ट देने को कहा है।
साथ ही उन्होंने कहा कि मामले को अनावश्यक तूल देकर चारधाम के तीर्थों को विवाद में न डाला जाए। केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह की दीवारों में सोने की प्लेट को लेकर इस समय विवाद चल रही है। दीवारों पर चढ़ी प्लेटों पर से सोने का पानी निकलने के बाद से ही इस पर विवाद शुरू हो गया।
कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। इसे देखते हुए पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम की धार्मिक आस्था, पवित्र...
बेलड़ा प्रकरण लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। रोड़ बिरादरी के पक्ष में राजेंद्र आर्या की ओर से एक वीडियो डाला गया है। वीडियो में राजेंद्र आर्या की ओर से बेलड़ा में महापंचायत करने का एलान किया गया है।
इसके साथ ही किसानों और बिरादरी के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में बेलड़ा पहुंचने की अपील की जा रही है। हालांकि, वीडियो में महापंचायत की तारीख का एलान नहीं किया गया है। उधर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही जिलेभर का पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। साथ ही महापंचायत को टालने के प्रयास शुरु कर दिए हैं।
बेलड़ा में बनेगी पीस कमेटी
बेलड़ा गांव में हुए बवाल के बाद पुलिस-प्रशासन की ओर से गांव में आपसी प्रेमभाव और भाईचारा कायम करने के लिए पीस कमेटी बनाने का निर्णय लिया है। पीस कमेटी में दोनाें पक...
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। लगातार हो रही बारिश के जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिन राज्य के लिए भारी बताएं है। 26 जून तक राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 23 जून को राज्य में कही कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तेज से बहुत तेज बौछार होने तथा झौकेदार हवाएं चलने की आशंका है। इस दौरान उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत वर्षा की संभावना जताई गई है। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने 24 जून को रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 25 जून तक बारिश और तेज हवाओं को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। 25 जून से बारिश में और तेजी आएगी। यह समय मानसून के औपचारिक तौर पर उत्तराखंड पहुंचने का रहेगा। ऐसे मे...
उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से जुड़ा बड़ा आदेश जारी किया गया है। इस आदेश से अब कर्मियों को दुर्गम क्षेत्र में अनिवार्य स्थानान्तरण में छूट मिल सकेगी।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण अधिनियम-2017 के अन्तर्गत स्थानान्तरण सत्र 2023-24 में राजकीय माध्यमिक / प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों / कार्मिकों (महिला / सामान्य शाखा) में कार्यरत शिक्षकों को दुर्गम क्षेत्र में अनिवार्य स्थानान्तरण में छूट के सम्बन्ध में आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश में लिखा है कि दुर्गम क्षेत्र से सुगम क्षेत्र में आने वाले शिक्षक / कार्मिक यदि दुर्गम क्षेत्र में ही अपने नियुक्ति स्थल पर ही सेवा करना चाहते है तो सम्बन्धितों से प्रत्यावेदन प्राप्त करते हुए दुर्गम श्रेणी में अपने कार्यरत स्थल पर सेवारत रहने की अनुमति सक्षम / नियोक्ता अधिकारी द्वारा प्रदान की जायेगी ।
उक्त ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से देवप्रयाग स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में स्वामी करपात्री जी महाराज की स्मृति में वेद शास्त्र अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देवभूमि के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है कि संस्कृत के क्षेत्र में श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर बहुत कम समय में बड़ा नाम बन गया है। यह परिसर केंद्र सरकार की राज्य को बड़ी सौगात है।
देववाणी संस्कृत के प्रचार और प्रसार के लिए ऐसे विश्वविद्यालय महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि प्राचीन ज्ञान के क्षेत्र में प्रसिद्ध उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक भूमि अपने वैभव को पुनः प्राप्त करे और हमारी संस्कृति और संस्कृत का प्रचार प्रसार हो। इसके लिए यह विश्वविद्यालय उत्तराखण्ड ही नहीं अपितु देश की महत्त्वपूर्ण धरोहर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उत्तराखण्ड क...
Dehradun News: उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक शानदार खबर है। देहरादून में आपको आईपीएल में जलवा बिखेर चुके क्रिकेटर के बीच मैच होते दिखाई देंगे। जी हां दून में आईपीएल की तर्ज पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की ओर से उत्तराखंड प्रीमियर लीग की शुरूआत हो गई है। यह लीग 22 जून से 30 जून तक होगी। आप घर बैठे भी इस लीग को लाइव देख सकते है। आइए जानते है इस लीग की पूरी जानकारी
ये खिलाड़ी उतरेंगे मैदान, टिकट फ्री
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 22 जून से Uttarakhand Premier League के पहले संस्करण में छह टीमों के 18 मुकाबले शुरू हो गए हैं। ले जाएंगे। बताया जा रहा है कि, आईपीएल में अपना जलवा दिखा चुके आकाश मधवाल, राजन कुमार, आदित्य तारे भी यूपीएल में दमखम दिखाएंगे। मैच दोपहर साढ़े तीन बजे और शाम साढ़े सात बजे से खेले जाएंगे। लीग में प्रत्येक...
उत्तराखंड में उच्च शिक्षा के लिए एडमिशन लेने की सोच रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। इस बार समर्थ पोर्टल के माध्यम से महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन किया जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि समर्थ पोर्टल पर कॉलेजों में एडमिशन के लिए 24 जून तक पंजीकरण हो सकेंगे। इसके अलावा पोर्टल पर त्रुटि सुधार भी कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा मिशन के तहत समर्थ ई-गवर्नेंस प्रवेश पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राएं आसानी से कॉलेज में प्रवेश प्राप्त कर सकते है। अगर कोई छात्र-छात्राएं इसके बारे में जानकारी नहीं रखते है तो वह सीएससी केंद्र से आवेदन कर सकते हैं। इन केंद्रों के जरिये आवेदन के लिए छात्र-छात्राओं से तय तीस रुपये से अधिक शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए है।
बताया जा रहा है कि प्रदेश में एक प्रदेश, एक प्रवेश, एक परीक्षाफल एवं एक...