Thursday, March 5News That Matters

Day: October 27, 2023

उत्तराखंड : सीएम धामी ने चेन्नई में किया रोड शो, साइन किए 10150 करोड़ के एमओयू

उत्तराखंड : सीएम धामी ने चेन्नई में किया रोड शो, साइन किए 10150 करोड़ के एमओयू

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीएम धामी ने चेन्नई में किया रोड शो, साइन किए 10150 करोड़ के एमओयू प्रदेश सरकार को वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले निवेशकों को आकर्षित करने में फिर बड़ी सफलता मिली है। चेन्नई रोड शो में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में विभिन्न औद्योगिक समूहों के साथ 10150 करोड़ के निवेश करार पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें प्रमुख रूप से स्वास्थ्य, सेवा, फार्मा व ऊर्जा क्षेत्र के उद्योगों के साथ हुए करार शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी निवेशकों को आठ व नौ दिसंबर को आयोजित होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए आमंत्रित भी किया। गुरुवार को चेन्नई में हुए रोड शो में इंफिनिटी ग्लोबल के साथ 4000 करोड़, जुलाई वेंचर्स के साथ 1000 करोड़, क्षणा ग्रुप के साथ कैंसर अस्पताल के लिए 1000 करोड़, सर्वोदय ग्रुप आफ होटल्स के साथ 1000 करोड़, क्राफ्ट स्मिथ इंडिया के साथ 1000 करोड़, एसआरएम यूनिवर्सिटी...
उत्तराखंड : पत्नी संग केदारनाथ पहुंचे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल ने किया स्वागत

उत्तराखंड : पत्नी संग केदारनाथ पहुंचे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल ने किया स्वागत

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : पत्नी संग केदारनाथ पहुंचे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल ने किया स्वागत उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे। वीआईपी हेलीपैड पहुंचने पर राज्यपाल ले.जन. (से.नि.) गुरमीत सिंह, जिलाधिकारी डॉ. सौरव गहरवार आदि ने उप राष्ट्रपति का स्वागत किया। हेलीपैड से उतरने के बाद उन्होंने केदार घाटी के बारे में जानकारी ली। कुछ देर सेफ हाउस में रुकने के बाद उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दर्शन के लिए मंदिर के अंदर पहुंचे। बाबा केदारनाथ मंदिर में प्रवेश कर रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना कर देश की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना करेंगे। डीएम ने उपराष्ट्रपति के उपरोक्त निर्धारित कार्यक्रम को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों को हेलीपैड़ एवं कार्यक्रम स्थल पर शांति, कानून, यातायात व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संपादन के लिए तैनाती के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित व्यवस्था...