उत्तराखंड : जीत के समीकरण साधने में जुटी बीजेपी , हारी हुई सीटों पर सांसद संभालेंगे मोर्चा
उत्तराखंड : जीत के समीकरण साधने में जुटी बीजेपी , हारी हुई सीटों पर सांसद संभालेंगे मोर्चा
अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मैदान में उतर चुकी भाजपा ने विधानसभा की उन 23 सीटों पर अधिक ध्यान केंद्रित किया है, जहां पिछले विधानसभा चुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी ने इन विधानसभा क्षेत्रों में फिर से सांसदों को मोर्चे पर उतारा है।
इस क्रम में सांसदों के लिए इन सीटों में प्रवास के कार्यक्रम निर्धारित कर दिए गए हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति और जनजाति समाज में पार्टी को अधिक विस्तार देने के दृष्टिगत इसी माह गढ़वाल व कुमाऊं संभागों के सम्मेलन की तिथियां भी तय कर दी गई हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रविवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में पार्टी द्वारा नवंबर माह के लिए तय कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव में जिन स...