उत्तराखंड : पीएम मोदी के जागेश्वर आगमन को लेकर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण
उत्तराखंड : पीएम मोदी के जागेश्वर आगमन को लेकर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण
अल्मोडा/जागेश्वर, 05 अक्टूबर। प्रदेश के कृषि और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी गुरुवार को जागेश्वर पहुंचे। जहां उन्होंने 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दौरे के संबंध में जागेश्वर स्थित शौकियाथल हेलीपेड में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को तय समय पर सुनियोजित ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखंड वासियों के लिए यह सौभाग्य की बात है, चुनाव के बाद देश के प्रधानमंत्री उत्तराखंड आ रहे है, और उसकी शुरुवात जागेश्वर धाम से कर रहे है। उन्होंने कहा उसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आदि कैलाश जाएंगे। मंत्री ने कहा पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ साथ उत्तराखंड की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड आगमन को...








