Friday, April 24News That Matters

Month: October 2023

उत्तराखंड : केदारनाथ में जोरदार बर्फबारी के बाद खूबसूरत हुआ नजारा, माइनस में पहुंचा तापमान

उत्तराखंड : केदारनाथ में जोरदार बर्फबारी के बाद खूबसूरत हुआ नजारा, माइनस में पहुंचा तापमान

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : केदारनाथ में जोरदार बर्फबारी के बाद खूबसूरत हुआ नजारा, माइनस में पहुंचा तापमान केदारनाथ धाम में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। हिमपात से कड़ाके की ठंड भी पड़ने लगी है। सोमवार को जोरदार बर्फबार हुई, जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया है। पुर्ननिर्माण कार्य भी बर्फबारी से प्रभावित हो रहे हैं। वहीं जनपद के ऊंचाई वाले स्थानों में भी शीतलहर चलने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। केदारनाथ धाम में सोमवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ था, दोपहर होते ही मौसम में बदलाव आते ही, बर्फबारी शुरू हो गई और देर शाम तक बर्फबारी जारी है। जिससे केदारनाथ धाम में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। केदारनाथ धाम मे मानइस चार डिग्री तक तापमान पहुंच गया है। बर्फबारी में भी तीर्थयात्री दर्शनों को पहुंचे। यात्रियों ने बाबा के दर्शन के साथ ही बर्फबारी का आनंद भी लिया। वहीं बर्फबारी से धाम में पुर्ननिर्माण कार्य भी काफ...
उत्तराखंड : जेल में मेरठ के विचाराधीन कैदी की मौत, धोखाधड़ी के मामले में था बंद

उत्तराखंड : जेल में मेरठ के विचाराधीन कैदी की मौत, धोखाधड़ी के मामले में था बंद

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : जेल में मेरठ के विचाराधीन कैदी की मौत, धोखाधड़ी के मामले में था बंद हरिद्वार जिला कारागार रोशनाबाद में धोखाधड़ी के मामले में बंद एक विचाराधीन बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में ले लिया साथ ही मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, बृजपाल चौहान निवासी रुड़की रोड कृष्ण नगर पल्लवपुर जिला मेरठ को एक धोखाधड़ी के मामले में रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे कोर्ट में पेश कर पांच सितंबर को जिला कारागार में भेज दिया गया था। बताया गया कि सोमवार की शाम अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में लाया गया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिडकुल थाना प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। उत्तरांचल क्राइम न्यूज़ के ल...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने दिए निर्देश, आपदा से नुकसान की भरपाई करेंगे केंद्र से मिले दो हजार करोड़

उत्तराखंड : सीएम धामी ने दिए निर्देश, आपदा से नुकसान की भरपाई करेंगे केंद्र से मिले दो हजार करोड़

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीएम धामी ने दिए निर्देश, आपदा से नुकसान की भरपाई करेंगे केंद्र से मिले दो हजार करोड़ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून आपदा के दौरान आपदाग्रस्त क्षेत्रों के पुनर्निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश को गड्ढा मुक्त करने के लिए 30 नवंबर तक डामरीकरण व पैचवर्क पूरा करने को भी कहा है। साथ ही प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई के साथ ही हल्द्वानी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए केंद्र से मिले दो हजार करोड़ की परियोजना के कार्यों में तेजी लाने को कहा है। सोमवार को नैनीताल क्लब में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंडल के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। सीएम को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मंडल में अब तक किए गए और प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी दी गई। सीएम ने कहा कि मानसून की आपदा से प्रदेश को बेहद क्षति...
उत्तराखंड : भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, दोहरी नागरिकता वालों पर कड़ी नजर, स्कैन कर हो रही चेकिंग

उत्तराखंड : भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, दोहरी नागरिकता वालों पर कड़ी नजर, स्कैन कर हो रही चेकिंग

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, दोहरी नागरिकता वालों पर कड़ी नजर, स्कैन कर हो रही चेकिंग सशस्त्र सीमा बल के क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा के उप महानिरीक्षक डीएन भोम्बे ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर दोहरी नागरिकता के मामले सामने आए हैं। स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन व आगामी चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट किया गया है। सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों व स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है। एसएसबी क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा के उप महानिरीक्षक डीएन भोम्बे ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 254 किमी लंबी भारत-नेपाल सीमा पर कालापानी से लेकर टनकपुर तक कुल 54 बार्डर आउट पोस्ट है। सीमा पर अत्याधुनिक उपकरणों से सुरक्षा की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। वहीं धारचूला, झूलाघाट में सामान को मशीनों के माध्य...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने कर दिया एलान जल्द लाई जाएगी उत्तराखंड की फिल्म नीति, डेस्टिनेशन होंगे तैयार

उत्तराखंड : सीएम धामी ने कर दिया एलान जल्द लाई जाएगी उत्तराखंड की फिल्म नीति, डेस्टिनेशन होंगे तैयार

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीएम धामी ने कर दिया एलान जल्द लाई जाएगी उत्तराखंड की फिल्म नीति, डेस्टिनेशन होंगे तैयार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि फिल्में समाज का आईना होती हैं। इनमें मुद्दों को ठीक ढंग से दर्शाया जाए तो समाज को नई दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द फिल्म निर्माण को लेकर नीति लाने जा रही है। इसके लिए अन्य प्रदेशों की नीतियों का अध्ययन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड को बेस्ट फिल्म फ्रेंडली प्रदेश का अवॉर्ड भी मिल चुका है। नीति आने के बाद व्यवस्थाएं और बेहतर हो जाएंगी। इससे प्रदेश में फिल्म निर्माण के नए रास्ते खुलेंगे। सीएम धामी सोमवार को नैनीताल में काफल फिल्म के मुहूर्त शार्ट का शुभारंभ करने पहुंचे थे। फिल्म की प्रोड्यूसर रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक हैं। सीएम धामी ने इस दौरान उत्तराखंड को फिल्म हब के रूप में विकसित करने की...
उत्तराखंड :  इस दिन बंद होंगे विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट तय हुई तिथि और मुहूर्त

उत्तराखंड :  इस दिन बंद होंगे विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट तय हुई तिथि और मुहूर्त

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड :  इस दिन बंद होंगे विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट तय हुई तिथि और मुहूर्त दशहरा के पावन पर्व पर विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि व मुहूर्त तय किया गया। मंगलवार को मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरशाली गांव स्थित मंदिर परिसर में पुरोहित समाज की बैठक में मुहूर्त निकाला गया। यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर बुधवार को भाई दूज के पावन पर्व पर 11 बजकर 57 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त(मकर लग्न) में विशेष पूजा अर्चना के बाद छह माह के लिए बंद किए जाएंगे। बैठक में सुरेश उनियाल, विपिन उनियाल, राजस्वरुप उनियाल,पंकज उनियाल, पवन उनियाल, प्यारे लाल उनियाल, जयप्रकाश उनियाल आदि मौजूद थे बता दें कि गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि व मुहूर्त शारदीय नवरात्र के पहले दिन तय किया गया था। गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए 14 नवंबर को अन्नकूट के पावन पर्व पर अभिजीत मुहूर्त ...

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने नैनीताल में खेला क्रिकेट, घूमने आए पर्यटकों को खुद पिलाई चाय

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने नैनीताल में खेला क्रिकेट, घूमने आए पर्यटकों को खुद पिलाई चाय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सादगी के साथ अपने चित परिचित अंदाज में मंगलवार को नैनीताल की ठंडी सड़क समेत आसपास के क्षेत्र के भ्रमण पर निकल गए। इस दौरान मुख्यमंत्री डीएसए खेल मैदान पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों के साथ कुछ देर क्रिकेट खेला। क्रिकेट प्रेमियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नैनीताल खेल मैदान की स्थिति को दुरुस्त करने और नैनीताल में खेल सुविधाओं को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जिस पर हामी भरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा उनके पास खेलों की स्थिति को सुधारने के लिए प्रस्ताव आया है जिस पर अमल किया जा रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री नैनी झील किनारे पहुंचे जहां उन्होंने चाय की चुस्कियां का आनंद लेते हुए स्थानीय लोगों से बातचीत करी और नैनीताल के हालातों पर चर्चा की। साथ ही सरकार द्वारा किए जा र...
उत्तराखंड : आदि कैलाश के बाद अब पर्यटन के शिखर पर होगा मुनस्यारी, पर्यटकों के लिए होगी ये खास सुविधा

उत्तराखंड : आदि कैलाश के बाद अब पर्यटन के शिखर पर होगा मुनस्यारी, पर्यटकों के लिए होगी ये खास सुविधा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : आदि कैलाश के बाद अब पर्यटन के शिखर पर होगा मुनस्यारी, पर्यटकों के लिए होगी ये खास सुविधा उत्तराखंड अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। पहाड़ और प्रकृति के अद्भुत नजारे को देखने के लिए यहां न सिर्फ देश बल्कि विदेश से भी लोग यहां आते हैं। वैसे तो उत्तराखंड में पर्यटन स्थलों की कमी नहीं है, लेकिन अब एक और स्थान है जो पर्यटकों की पहली पसंद बनने जा रहा है और ये जगह है मुनस्यारी। आदि कैलाश और ऊं पर्वत तक पर्यटकों की सुगम पहुंच के चलते इस वर्ष हिमनगरी में ग्रीष्म काल में पर्यटकों की आमद कम रही। अब उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात के बाद पर्यटकों का रुख मुनस्यारी की ओर होगा। नवरात्र के बाद शुरू होने वाले बंगाली सीजन के लिए पर्यटन कारोबारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार 20 से 25 हजार पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन सहित ग्र...
उत्तराखंड : अवैध भवन की सीलिंग तोड़कर करा रहे थे निर्माण, भाजपा सांसद साक्षी महाराज सहित पांच पर मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड : अवैध भवन की सीलिंग तोड़कर करा रहे थे निर्माण, भाजपा सांसद साक्षी महाराज सहित पांच पर मुकदमा दर्ज

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : अवैध भवन की सीलिंग तोड़कर करा रहे थे निर्माण, भाजपा सांसद साक्षी महाराज सहित पांच पर मुकदमा दर्ज टिहरी विस्थापित क्षेत्र में एमडीडीए के द्वारा सील किए गए अवैध भवन की सील तोड़कर निर्माण कार्य कराने के आरोप में भाजपा सांसद साक्षी महाराज समेत पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। बता दें कि उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से टिहरी विस्थापित क्षेत्र में अवैध भवनों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केआर पांडेय ने बताया कि सहायक अभियंता मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण सुरजीत सिंह रावत ने इस मामले में तहरीर दी। उन्होंने कहा कि अवैध भवनों को एमडीडीए ने सील कर दिया था उक्त भवन स्वामियों ने एमडीडीए की सील को तोड़कर वहां पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज न...
उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया सब्सिडी राशि का डिजिटल भुगतान, 40 उद्योगों को मिली 90 करोड़ की धनराशि

उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया सब्सिडी राशि का डिजिटल भुगतान, 40 उद्योगों को मिली 90 करोड़ की धनराशि

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया सब्सिडी राशि का डिजिटल भुगतान, 40 उद्योगों को मिली 90 करोड़ की धनराशि औद्योगिक विकास योजना के तहत उत्तराखंड में स्थापित 40 उद्योगों को 90 करोड़ की सब्सिडी का भुगतान किया गया। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार से प्राप्त सब्सिडी राशि का उद्योगों को डिजिटल भुगतान किया। बैंक खाते में सब्सिडी आते ही पिछले एक साल से इंतजार कर रहे उद्योगों को बड़ी राहत मिली है। शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा, राज्य में उद्योगों के प्रोत्साहन, संवर्द्धन और विस्तारीकरण के लिए औद्योगिक विकास योजना महत्वपूर्ण है। प्रदेश सरकार की ओर से उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आठ व नौ दिसंबर को प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए लंदन, बर्मिंघम, दिल्ली, दुबई और अबू धाबी में निवेशक समू...