Thursday, March 5News That Matters

Day: December 26, 2023

उत्तराखंड : मूल निवास और भू-कानून के लिए हर जिले एवं ब्लॉक में बनेगी संघर्ष समितियां

उत्तराखंड : मूल निवास और भू-कानून के लिए हर जिले एवं ब्लॉक में बनेगी संघर्ष समितियां

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : मूल निवास और भू-कानून के लिए हर जिले एवं ब्लॉक में बनेगी संघर्ष समितियां उत्तराखंड मूल निवास स्वाभिमान महारैली को मिले अपार समर्थन से संघर्ष समिति से जुड़े युवा उत्साहित हैं। उनका कहना है आंदोलन को गति देने के लिए प्रदेश के हर जिले और ब्लॉक में संघर्ष समितियां गठित की जाएगी। सरकार इन मांगों पर अमल के लिए अध्यादेश लाए इसके लिए 15 दिन का समय दिया गया है। यदि जल्द मांगे न मानी गई तो इससे भी बड़ा कदम उठाया जाएगा। मूल निवास-भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी के मुताबिक मूल निवास और भू-कानून के मसले पर रविवार को देहरादून में हुई महारैली में जिस तरह से जनसैलाब उमड़ा उससे स्पष्ट है कि राज्य के लोगों में इस मामले को लेकर नाराजगी है कि राज्य गठन के 23 साल बाद उन्हें क्या मिला। अपने अधिकारों, सांस्कृतिक पहचान और अस्तित्व को बचाने के लिए लोग सड़कों पर उतरे। उन्होंने क...
उत्तराखंड : टिहरी में सीएम धामी का रोड शो, 415 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

उत्तराखंड : टिहरी में सीएम धामी का रोड शो, 415 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : टिहरी में सीएम धामी का रोड शो, 415 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मंगलवार को वीर बाल दिवस के मौके पर नई टिहरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टीला साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका। वहीं, इसके बाद अब मुख्यमंत्री का रोड शो हो रहा है। रोड शो बौराड़ी से प्रताप इंटर कॉलेज मैदान तक हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान सीएम धामी ने प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी में आयोजित "बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग" कार्यकम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। साथ ही जनपद टिहरी में 415 करोड़ 75 लाख से अधिक धनराशि की 160 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनपद वासियों को दी विकास की सौगात दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 201 करोड़ 32 लाख 74 हजार धनराशि की 44 योजनाओं का लोकार्पण व 214 करोड़ 43 लाख 02 हजार धनराशि क...