उत्तराखंड : पांच फरवरी से शुरू होगा विधानसभा सत्र, आठ सितंबर 2023 को अनिश्चितकाल के लिए हुआ था स्थगित
उत्तराखंड : पांच फरवरी से शुरू होगा विधानसभा सत्र, आठ सितंबर 2023 को अनिश्चितकाल के लिए हुआ था स्थगित
विधानसभा सचिवालय ने उत्तराखंड विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। पांच फरवरी को विधानसभा सत्र शुरू होगा। बता दें, 8 सितंबर 2023 को अनिश्चितकाल के लिए सत्र स्थगित हुआ था, जिसके बाद आज सत्र किए जाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।
पांच सितंबर को सुबह 11बजे से विधानसभा सत्र की कार्यवाही शुरू होगी। पिछले साल 8 सितंबर को सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। था। सत्र के तीसरे दिन सरकार ने उत्तराखंड विनियोग (2023-2024 का अनुपूरक) विधेयक समेत 11 विधेयक ध्वनिमत से पारित कराए थे। विधानसभा की कार्यवाही देर रात तक चली थी।
सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए विभागवार अनुपूरक अनुदान मांगों के पारित करते हुए अनुपूरक विधेयक में 11321 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया था। इसमें 3530 करोड़...





