उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों ने विशाल रैली के रूप में किया सचिवालय कूच, देर शाम पुलिस ने जबरन उठाया
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों ने विशाल रैली के रूप में किया सचिवालय कूच, देर शाम पुलिस ने जबरन उठाया
मांगों पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित उपनल कर्मचारियों ने विशाल रैली के रूप में सचिवालय कूच किया। दिनभर प्रदर्शन के बाद शाम को शासन से वार्ता हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया। जिस पर प्रदर्शनकारी सचिवालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए। देर शाम पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जबरन उठाया और हिरासत में ले लिया। करीब 90 कर्मचारियों को पुलिस वैन में डाल दिया गया।
बाद में उन्हें एकता विहार स्थित धरना स्थल पर ले जाकर छोड़ दिया गया। उपनल कर्मियों ने सरकार के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त करते हुए कार्य बहिष्कार आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। उपनल कर्मियों के सचिवालय कूच के चलते आसपास के मार्गों पर दिनभर यातायात जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, कार्य बहिष्कार के कारण विभिन्न विभागों में कामकाज प्रभावित रहा।
समान...








