उत्तराखंड : समय से पहले अलविदा कह रही ठंड; 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा
उत्तराखंड : समय से पहले अलविदा कह रही ठंड; 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा
शुष्क मौसम और चटख धूप से दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान चढ़ने लगा है। दून में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। जिससे समय से पहले ठंड की विदाई होने लगी है। वर्ष 2020 के बाद यह पहला अवसर है, जब 15 फरवरी से पहले ही तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
हालांकि, मौसम विभाग ने मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच चोटियों पर हल्के हिमपात की संभावना जताई है। जिससे अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं।
बीते कुछ दिनों से समूचे उत्तराखंड में मौसम शुष्क है। पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल रही है। जिससे ठंड से राहत है। फरवरी का दूसरा सप्ताह भी पूरा नहीं हुआ और पारे में तेजी से इजाफा होने लगा है। ज्यादातर क्षेत्रों म...








