उत्तराखंड : बनभूलपुरा में मुस्लिम परिवारों से मिलने जा रहे भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
उत्तराखंड : बनभूलपुरा में मुस्लिम परिवारों से मिलने जा रहे भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
बनभूलपुरा के मुस्लिम परिवारों से मिलने जा रहे भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को श्यामपुर में पुलिस ने थाने के बाहर हाईवे पर रोक लिया। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत नौटियाल का कहना था कि उन्हें पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका हाल चाल जानना है। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने कर्फ्यू का हवाला देते हुए कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इसके बाद सांकेतिक रूप से उन्हें गिरफ्तार कर थाने में बैठा लिया गया।
दोपहर के समय निजी मुचलकों पर रिहा कर दिया गया। इस दौरान भीम आर्मी कार्यकर्ताओं में पुलिस को एक ज्ञापन भी सौंपा। पिछले दिनों हल्द्वानी के वनभूलपुरा में हुए बवाल में कई लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस को उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया गया और कर्फ्यू लगाते हुए इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी थी।
शनिवार क...







