उत्तराखंड : मोदी सरकार के 10 वर्षों का हिसाब मांगने को कांग्रेस ने छेड़ा अभियान, जाएगी जनता के बीच
उत्तराखंड : मोदी सरकार के 10 वर्षों का हिसाब मांगने को कांग्रेस ने छेड़ा अभियान, जाएगी जनता के बीच
कांग्रेस ‘मेरे विकास का दो हिसाब’ अभियान के अंतर्गत प्रदेश में मतदाताओं के बीच जाकर मोदी सरकार से 10 वर्ष के विकास का हिसाब मांगेगी।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि पार्टी के ‘मेरे विकास का दो हिसाब’ राष्ट्रीय अभियान को प्रदेश में भी लांच किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके नेता प्रत्येक चुनाव में विकास के मुद्दों के स्थान पर भावनात्मक मुद्दे बदल-बदल कर हवा-हवाई चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस ने देश के विकास व जनहित से जुड़े मुद्दे उठाकर भाजपा पर सवालों की बौछार करने का निर्णय लिया गया है।
जोशी ने कहा कि चारों ओर से घिरी भाजपा जनता के ज्वलंत सवालों से बचने का रास्ता खोज रही है। जनता जुमलेबाजी से परेशान हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार...








