उत्तराखंड : प्रदेश के सभी जिलों में खुलेंगे खेलो इंडिया के खेल सेंटर, तैयार होंगे खिलाड़ी
उत्तराखंड : प्रदेश के सभी जिलों में खुलेंगे खेलो इंडिया के खेल सेंटर, तैयार होंगे खिलाड़ी
हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में अब हॉकी के खिलाड़ियों का अलग से प्रशिक्षण शिविर लगेगा। खेल निदेशालय ने हॉकी के खेलो इंडिया सेंटर के लिए मंजूरी दे दी है। वहीं प्रदेश के सभी जिलों में खेलो इंडिया योजना के तहत एथलेटिक्स, फुटबॉल सहित आठ खेलों के खेलो इंडिया खेल सेंटर खोले जाएंगे।
खेलो इंडिया योजना के तहत अब प्रदेश के सभी जिलों में खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षण के साथ ही अन्य सुविधाएं भी मिल सकेंगी। गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में बन रहे हॉकी मैदान में खेलो इंडिया खेल सेंटर खोले जाने का प्रस्ताव खेल विभाग ने भेजा था। इस पर अब मंजूरी मिल चुकी है। इसके साथ ही खेल निदेशालय ने प्रदेश के सभी 13 जिलों में खेलो इंडिया खेल सेंटर के संचालन की स्वीकृति दी है। इस संबंध...








