Saturday, October 25News That Matters

Day: March 13, 2024

उत्तराखंड : फिल्म तारिणी से बालीवुड में डेब्यू करेंगी पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल की बेटी आरुषि, कुमार विश्वास लिख रहे स्क्रिप्ट

उत्तराखंड : फिल्म तारिणी से बालीवुड में डेब्यू करेंगी पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल की बेटी आरुषि, कुमार विश्वास लिख रहे स्क्रिप्ट

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : फिल्म तारिणी से बालीवुड में डेब्यू करेंगी पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल की बेटी आरुषि, कुमार विश्वास लिख रहे स्क्रिप्ट दुनिया के सामुद्रिक सफर पर निकलीं नेवी की छह जांबाज महिला अफसरों पर आधारित फिल्म तारिणी से उत्तराखंड की मशहूर कथक नृत्यांगना आरुषि निशंक बालीवुड में डेब्यू करेंगी। आरुषि निशंक व लेखक कुमार विश्वास तारिणी के लेखन को पूरा करने में लगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक ने तारिणी का शुभारंभ कुमार विश्वास के साथ मिलकर करने की घोषणा की। बताया कि यह प्रेरणास्पद कहानी उन छह महिला नौसेना अधिकारियों की थी, जिन्होंने वर्ष 2015 में पूरी दुनिया की ऐतिहासिक परिक्रमा की। बताया कि तारिणी सिर्फ एक साहसिक कहानी नहीं, बल्कि महिला सशक्तीकरण का एक उत्सव व अद्भुत उपलब्धियों का प्रमाण है। इस प्रयास के माध्यम से महिलाओं को प्रेरित व सशक्त करने का उद्दे...
उत्तराखंड : गढ़वाल और टिहरी में कांग्रेस ने नए चेहरों पर लगाया दांव, अल्मोड़ा में पुराने पर भरोसा

उत्तराखंड : गढ़वाल और टिहरी में कांग्रेस ने नए चेहरों पर लगाया दांव, अल्मोड़ा में पुराने पर भरोसा

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : गढ़वाल और टिहरी में कांग्रेस ने नए चेहरों पर लगाया दांव, अल्मोड़ा में पुराने पर भरोसा लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गढ़वाल, टिहरी और अल्मोड़ा सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जबकि हरिद्वार और नैनीताल सीट पर प्रत्याशियों को लेकर पेच फंसा है। गढ़वाल सीट से गणेश गोदियाल, टिहरी से जोत सिंह गुनसोला और अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा को चुनाव मैदान में उतारा है। इसमें गोदियाल और गुनसोला पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं, टम्टा तीसरी बार चुनाव मैदान में होंगे। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में गहन मंत्रणा के बाद कांग्रेस ने उत्तराखंड की पांच सीटों में से तीन पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। दो बार के विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे गणेश गोदियाल पर कांग्रेस ने गढ़वाल सीट पर दांव लगाया है। हालांकि भाजपा ने इस सीट पर अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। जबकि मसूरी विधानसभा सी...
उत्तराखंड : प्रदेश के हजारों किसानों को राहत, सिंचाई के लिए नहीं देना होगा कर, सीएम धामी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

उत्तराखंड : प्रदेश के हजारों किसानों को राहत, सिंचाई के लिए नहीं देना होगा कर, सीएम धामी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : प्रदेश के हजारों किसानों को राहत, सिंचाई के लिए नहीं देना होगा कर, सीएम धामी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी प्रदेश के हजारों किसानों के लिए राहत की खबर है। किसानों को सिंचाई के लिए अब कर नहीं देना होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, भोजन माताओं और आशाओं की मांगों पर विचार के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। प्रदेश में साढ़े तीन लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई के लिए किसान राज्य सरकार को कर देते हैं। मुख्यमंत्री ने इस कर पर रोक लगा दी है। किसान अब बिना कर दिए अपने खेतों की सिंचाई कर सकेंगे। पहाड़ में छोटी जोत के हजारों किसान भी इससे लाभान्वित होंगे। जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, भोजन माताओं और आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की लंबित मांगों पर विचार के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी ग...