Saturday, October 25News That Matters

Day: March 30, 2024

उत्तराखंड : मोदी सरकार के 10 वर्षों का हिसाब मांगने को कांग्रेस ने छेड़ा अभियान, जाएगी जनता के बीच

उत्तराखंड : मोदी सरकार के 10 वर्षों का हिसाब मांगने को कांग्रेस ने छेड़ा अभियान, जाएगी जनता के बीच

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : मोदी सरकार के 10 वर्षों का हिसाब मांगने को कांग्रेस ने छेड़ा अभियान, जाएगी जनता के बीच कांग्रेस ‘मेरे विकास का दो हिसाब’ अभियान के अंतर्गत प्रदेश में मतदाताओं के बीच जाकर मोदी सरकार से 10 वर्ष के विकास का हिसाब मांगेगी। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि पार्टी के ‘मेरे विकास का दो हिसाब’ राष्ट्रीय अभियान को प्रदेश में भी लांच किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके नेता प्रत्येक चुनाव में विकास के मुद्दों के स्थान पर भावनात्मक मुद्दे बदल-बदल कर हवा-हवाई चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस ने देश के विकास व जनहित से जुड़े मुद्दे उठाकर भाजपा पर सवालों की बौछार करने का निर्णय लिया गया है। जोशी ने कहा कि चारों ओर से घिरी भाजपा जनता के ज्वलंत सवालों से बचने का रास्ता खोज रही है। जनता जुमलेबाजी से परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार...
उत्तराखंड : दो अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तैयारियों में जुटी भाजपा

उत्तराखंड : दो अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तैयारियों में जुटी भाजपा

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : दो अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तैयारियों में जुटी भाजपा लोकसभा चुनावों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। इस दिन वह नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट के अंतर्गत रुद्रपुर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री के दौरे की पुष्टि की है। उधर, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए भाजपा तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत राज्य में प्रधानमंत्री मोदी की प्रत्येक लोकसभा सीट के अंतर्गत एक-एक सभा पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मांगी हैं। प्रधानमंत्री मोदी का दो अप्रैल को राजस्थान और उत्तराखंड के दौरे का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री मोदी इस दिन कुमाऊं मंडल के अंतर्गत रुद्रपुर में सभा को सबोधित करने के बाद वह राजस्था...
उत्तराखंड : 19 अप्रैल को होगा राज्य में मतदान, लोकतंत्र के महापर्व पर आहुति डालेंगे 83.37 लाख मतदाता

उत्तराखंड : 19 अप्रैल को होगा राज्य में मतदान, लोकतंत्र के महापर्व पर आहुति डालेंगे 83.37 लाख मतदाता

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : 19 अप्रैल को होगा राज्य में मतदान, लोकतंत्र के महापर्व पर आहुति डालेंगे 83.37 लाख मतदाता उत्तराखंड में मतदाताओं की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में 16,707 मतदाता बढ़ गए हैं। पांच लोकसभा सीटों पर अब कुल 83,37,914 मतदाता प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। प्रदेश में 19 अप्रैल को मतदान होना है। शुक्रवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इस सूची में राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 83,37,914 अंकित की गई है। इनमें 43,17,579 पुरुष और 40,20,038 महिला मतदाता हैं। अंतिम सूची में पुरुष और महिला, दोनों मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। 8675 पुरुष और 8032 महिला मतदाता बढ़ गए हैं। इससे पहले निर्वाचन आयोग की ओर से ज...
उत्तराखंड : बाबा तरसेम सिंह के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

उत्तराखंड : बाबा तरसेम सिंह के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : बाबा तरसेम सिंह के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़ सतनाम वाहेगुरु के जाप के साथ बाबा तरसेम सिंह का पार्थिव शरीर गुरुद्वारा दूधवाला कुआं परिसर में पंचतत्व में विलीन हो गया। बाबा तरसेम सिंह की आत्मा की शांति के लिए हुई अंतिम अरदास में राजनीतिक,धार्मिक, सामाजिक के साथ ही हजारों की संगत ने गुरु महाराज से उनकी आत्मा की शांति की अरदास की। गुरुद्वारा दूध वाला कुआं परिसर में डेरा कार सेवा के दिवंगत जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह को अश्रुपुरित आंखों से अंतिम विदाई देने के लिए क्षेत्र व यूपी के आसपास के जिलों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। बृहस्पतिवार को बाइक सवार दो हत्यारों ने सुबह डेरे में घुसकर बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम के बाद संगत को अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर डेरा कार सेवा परिसर में फूलों से सजाकर रखा गया थ...
उत्तराखंड : झंडे जी के आरोहरण को उमड़ा आस्था का सैलाब, पंजाब के हरभजन सिंह चढ़ाएंगे दर्शनी गिलाफ

उत्तराखंड : झंडे जी के आरोहरण को उमड़ा आस्था का सैलाब, पंजाब के हरभजन सिंह चढ़ाएंगे दर्शनी गिलाफ

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : झंडे जी के आरोहरण को उमड़ा आस्था का सैलाब, पंजाब के हरभजन सिंह चढ़ाएंगे दर्शनी गिलाफ श्रीझंडेजी के आरोहण के साथ आज से दून का ऐतिहासिक मेला शुरू हो जाएगा। सुबह से ही श्रीझंडेजी के आरोहण के लिए दरबार साहिब में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह सात बजे से पूजा की प्रक्रिया शुरू हुई और झंडे जी पर गिलाफ चढ़ाने का काम शुरू हो गया है। इस बार पंजाब के होशियारपुर निवासी हरभजन सिंह पुत्र हरीसिंह को दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का अवसर मिला है। मेले को लेकर देशभर से कई संगतें दून पहुंची हैं। दोपहर बाद श्रीझंडेजी के आरोहण की प्रक्रिया शुरू होगी। श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा कि जो व्यक्ति गुरु के बताए मार्ग पर चलता है, उसे पृथ्वी पर ही स्वर्ग की अनुभूति हो जाती है। इस दौरान संगतों ने श्रीगुरुराम राय महाराज के शबद का सिमरन किया। श्रीझंडेजी मेले से पूर्व शुक्रवार को दरबार साहिब से पूरब की...