Thursday, March 5News That Matters

Day: April 5, 2024

PM Modi उत्तराखंड में फिर भरेंगे चुनावी हुंकार, यहां करेंगे चुनावी रैली; ये रहेगा कार्यक्रम

PM Modi उत्तराखंड में फिर भरेंगे चुनावी हुंकार, यहां करेंगे चुनावी रैली; ये रहेगा कार्यक्रम

उत्तराखण्ड
प्रदेश में लोकसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ने लगा है। भाजपा के स्टार प्रचारक और दिग्गज नेता चुनाव रण में उतरने लगे हैं।उत्तराखंड गढ़वाल क्षेत्र की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार गरमाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। 12 अप्रैल को ऋषिकेश में उनकी चुनावी रैली हो सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 अप्रैल को श्रीनगर, किच्छा और रुड़की में चुनावी रैली करेंगेप्रदेश में लोकसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ने लगा है। भाजपा के स्टार प्रचारक और दिग्गज नेता चुनाव रण में उतरने लगे हैं। पीएम मोदी ने ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बीते दिनों चुनावी रैली की। बृहस्पतिवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पिथौरागढ़ व विकासनगर में चुनावी रैली की। प्रधानमंत्री मोदी गढ़वाल की तीन लोकसभा सीट पौड़ी, टिहरी व हरिद्वार में प्रचार गरमाने के लिए 12 अप्रैल को ऋषिकेश मे...
Election 2024: हरिद्वार में नड्डा का रोड शो, संतों का लिया आशीर्वाद, पार्टी प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन

Election 2024: हरिद्वार में नड्डा का रोड शो, संतों का लिया आशीर्वाद, पार्टी प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हरिद्वार में रोड शो करने पहुंचे। यहां वह पार्टी प्रत्याशी के लिए जनसमर्थन मांगेंगे। इसके अलावा उनके कई कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नगर विधायक मदन कौशिक, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल समेत मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता तैयारी में जुटे रहे। कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सबसे पहले माया देवी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और संतों से आशीर्वाद लिया। संतों के साथ बैठक भी की। इसके पश्चात आर्य नगर चौक पहुंचें। जहां से रोड शो शुरू हुआ। रोड शो चंद्राचार्य चौक, पुराना रानीपुर मोड़ होते हुए ऋषिकुल मैदान पहुंचकर संपन्न होगा। ऋषिकुल मैदान में बूथ के कार्यकर्ताओं को त्रिशक्ति सम्मेलन में संबोधित करेंग...
Chardham Yatra 2023: ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें एप्लाई, पढ़ें नियम

Chardham Yatra 2023: ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें एप्लाई, पढ़ें नियम

उत्तराखण्ड, देहरादून
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज है। चारधाम पर जाने वाले व्यावसायिक वाहनों के लिए परिवहन विभाग ने ग्रीन कार्ड अनिवार्य किया गया है। बिना ग्रीन कार्ड के यात्रा संभव नहीं होगी। ऐसे में वाहन चालक एक अप्रैल से ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो गए है। हालांकि निजी वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड-ट्रिप कार्ड की कोई बाध्यता नहीं है। आइए जानते है कैसे बनेगा ये कार्ड, पढ़े प्रोसेस मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड जरूरी है। इसके लिए इन वाहनों को आरटीओ कार्यालय में लंबे फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। गुरुवार सुबह एआरटीओ ऋषिकेश कार्यालय में ग्रीन कार्ड बनाने के लिए एक काउंटर का संचालन शुरू किया गया। अब वाहन स्वामी आवेदन कर सकेंगे। इसमें कार्ड बनाने को इच्छुक वाहन स्वामियों को आवेदन-पत्र उपलब्ध कराने व आवेदन की समस्त प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि ग्रीन क...